फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs CSK Highlights: आरसीबी की आठवीं जीत, चेन्नई को दो रन से हराया; लुंगी एनगिडी को तीन विकेट मिले

Sat, 03 May 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 03 May 2025 11:30 PM IST
खास बातें

चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी और दो रन से मुकाबला हार गई।

विज्ञापन
RCB vs CSK IPL Live Score: Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Match Scorecard Updates
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:30 PM, 03-May-2025

चेन्नई की पारी समाप्त

रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को दो रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत ने आरसीबी को 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वहीं, सीएसके नौवीं शिकस्त के साथ 10वें पायदान पर मौजूद है। शनिवार को चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 94 और रवींद्र जडेजा ने 77* रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 58 के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे। शेख रशीद 14 और सैम करन पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आयुष म्हात्रे को रवींद्र जडेजा का साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 114 रन की साझेदारी हुई। 17 वर्षीय बल्लेबाज  ने 48 गेंदों में 94 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और पांच छक्के निकले। वहीं, रवींद्र जडेजा 45 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने 12 और शिवम दुबे ने आठ* रन बनाए जबकि डेवाल्ड ब्रेविस खाता भी नहीं खोल पाए।

इससे पहले जैकब बेथेल और विराट कोहली ने आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। मथीशा पथिराना ने बेथेल को अपना शिकार बनाया। वह 33 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के ठोके। वहीं, किंग कोहली 33 गेंदों में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी ओवरों में रोमारियो शेफर्ड ने धमाल मचाया। उन्होंने महज 14 गेंदों में 53* रन बनाए। उनके लिए देवदत्त पडिक्कल ने 17, रजत पाटीदार ने 11 और जितेश शर्मा ने सात रन बनाए। वहीं, टिम डेविड दो रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने तीन विकेट झटके जबकि नूर अहमद और सैम करन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
11:00 PM, 03-May-2025

RCB vs CSK Live Score: ब्रेविस बिना खाता खोले आउट

डेवाल्ड ब्रेविस को भी लुंगी एनगिडी ने अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी आए हैं।
विज्ञापन
10:56 PM, 03-May-2025

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को तीसरा झटका

लुंगी एनगिडी ने आयुष म्हात्रे को आउट करके सीएसके को तीसरा झटका दिया। वह 94 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं।
10:47 PM, 03-May-2025

RCB vs CSK Live Score: रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में जड़ा पचासा

रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और आयुष म्हात्रे के साथ 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
10:14 PM, 03-May-2025

RCB vs CSK Live Score: आयुष म्हात्रे ने 25 गेंदों में जड़ा पचासा

आयुष म्हात्रे ने 25 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा है। वह रवींद्र जडेजा के साथ 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
09:59 PM, 03-May-2025

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई ने 58 पर गंवाया दूसरा विकेट

आयुष म्हात्रे और शेख रशीद ने चेन्नई को इस मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। क्रुणाल पांड्आ ने शेख रशीद को आउट किया। वह 14 रन बना सके। इसके बाद लुंगी एनगिडी ने 58 के स्कोर पर सैम करन को आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर आयुष और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 68/2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:37 PM, 03-May-2025

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। शेख रशीद और आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद हैं।
09:15 PM, 03-May-2025

RCB vs CSK Live Score: आरसीबी की पारी समाप्त

जैकब बेथेल और विराट कोहली के बाद रोमारियो शेफर्ड की अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। उनके लिए रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी दो ओवरों में धमाल मचाया। वह महज 14 गेंदों में से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने पैट कमिंस और केएल राहुल की बराबरी कर ली। वहीं, सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 13 गेंदों में यह कारनामा किया है।
09:00 PM, 03-May-2025

RCB vs CSK Live Score: पाटीदार 11 रन बनाकर आउट

पथिराना को तीसरी सफलता रजत पाटीदार के रूप में लगा। वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। अब टिम डेविड का साथ देने रोमारियो शेफर्ड आए हैं।
08:51 PM, 03-May-2025

RCB vs CSK Live Score: आरसीबी को चौथा झटका

नूर अहमद ने जितेश शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब क्रीज पर पाटीदार का साथ देने टिम डेविड आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed