RCB Victory Parade 2025 Highlights: आरसीबी के खिताबी जीत का मना जश्न, विधानसौधा में खिलाड़ी हुए सम्मानित
RCB Victory Parade IPL 2025 Royal Challengers Bengaluru Grand celebration: बंगलूरू में बुधवार को आरसीबी के जीत का जश्न मनाया गया। एयरपोर्ट से लेकर चिन्नास्वामी स्टेडियम तक प्रशंसकों का भारी हुजूम दिखा। विधानसौधा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खिलाड़ियों का सम्मान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
RCB Victory Parade 2025 Live: समारोह समाप्त
चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत का जश्न समाप्त हो गया है। आईपीएल 2025 की विजेता टीम आरसीबी का बंगलूरू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले एयरपोर्ट पर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। फिर एयरपोर्ट से लेकर टीम होटल तक रास्ते में प्रशंसकों का भारी हुजूम दिखा। आरसीबी की टीम होटल से विधानसौधा पहुंची जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।विधानसौधा में सम्मान समारोह के बाद खिलाड़ी चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे जहां दर्शकों की भारी भीड़ के बीच आरसीबी की जीत का जश्न मना। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के बीच में बने मंच पर पहुंचे। इस दौरान विराट कोहली और पाटीदार ने दर्शकों को संबोधित किया और उनका टीम का लगातार समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया। आरसीबी के खिलाड़ियों को खुली बस में विजयी परेड भी निकालनी थी, लेकिन प्रशंसकों की भारी भीड़ के चलते इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। कोहली और पाटीदार के संबोधन के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के चारों ओर चक्कर लगाए और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
RCB Victory Parade 2025 Live: खिलाड़ी कर रहे विक्ट्री लैप
सम्मान कार्यक्रम के दौरान आरसीबी के खिलाड़ी आईपीएल की ट्रॉफी लेकर चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री लैप कर रहे हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दर्शकों की भारी भीड़ है। इस कार्यक्रम को विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार ने संबोधित किया और प्रशंसकों का उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।#WATCH | Virat Kohli praises #RoyalChallengersBengaluru captain Rajat Patidar as RCB ended their 18-year-long wait and won their maiden IPL trophy yesterday after defeating Punjab Kings
— ANI (@ANI) June 4, 2025
"He will lead us for a long time," says Virat Kohli
(Visuals from M Chinnaswamy Stadium in… pic.twitter.com/V1W8GrR5Qg
RCB Victory Parade 2025 Live: कोहली कर रहे संबोधित
कार्यक्रम की शुरुआत विराट कोहली के संबोधन से हुई है। कोहली ने कहा, 'यह इंतजार काफी लंबा रहा है, लेकिन आप सबके समर्थन के कारण यह संभव हो सका। आप सभी के समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' कार्यक्रम के दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ट्रॉफी लेकर मंच पर पहुंचे।पाटीदार ने कहा, 'आखिरकार हमने ट्रॉफी जीत ली, आप सभी इस जीत के हकदार हैं। इस भव्य स्वागत के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी आप लोगों को बहुत प्यार करते हैं।' चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस दौरान आतिशबाजी की गई।
RCB Victory Parade 2025 Live: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम शुरू
बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद हैं। मंच पर खिलाड़ियों के साथ ही कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद हैं।RCB Victory Parade 2025 Live: चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची आरसीबी टीम
आरसीबी की टीम बारिश के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गई है। स्टेडियम के अंदर और बाहर भारी संख्या में प्रशंसक मौजूद हैं। स्टेडियम पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।VIDEO | IPL 2025 champions Royal Challengers Bengaluru (RCB) arrive at Chinnaswamy Stadium to celebrate their historic victory.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/yZyjwI00j9
RCB Victory Parade 2025 Live: कार्यक्रम में मची भगदड़
आरसीबी के सम्मान कार्यक्रम में भगदड़ मच गई है। एक बच्चा बेहोश हो गया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में बच्चा बेहोश हो गया। इससे पहले, कर्नाटक विधानसौधा में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया, लेकिन कार्यक्रम के बीच में बारिश आ गई।VIDEO | Child faints outside Bengaluru's Chinnaswamy Stadium as a massive crowd gathers to celebrate Royal Challengers Bengaluru's IPL 2025 victory.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz)' pic.twitter.com/fFqKswmm3y
RCB Victory Parade 2025 Live: आरसीबी खिलाड़ी हुए सम्मानित
आरसीबी खिलाड़ियों का कर्नाटक विधानसौधा में सम्मान किया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल थावर चंद गहलौत और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।#WATCH | Bengaluru: #IPL2025Champions #RoyalChallengersBangalore Captain Rajat Patidar lifts up the #IPL2025 trophy and shows to the crowd as the team arrives at Vidhana Soudha pic.twitter.com/8j4JdfjxUr
— ANI (@ANI) June 4, 2025
RCB Victory Parade 2025 Live: विधानसौधा पहुंची टीम
आरसीबी की टीम आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी के साथ विधानसौधा पहुंच गई है। आरसीबी के सभी सदस्य विधानसौधा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात कर रहे हैं और इस दौरान विराट कोहली भी मौजूद हैं।RCB Victory Parade 2025 Live: होटल से निकली टीम
आरसीबी की टीम विधानसौधा के लिए टीम होटल से निकल गई है। टीम होटल के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ मौजूद रही।#WATCH | Bengaluru, Karnataka | #IPL2025 champions #RoyalChallengersBengaluru leaves for Vidhana Soudha, where they will be felicitated by the Karnataka government. #RoyalChallengersBengaluru clinched their first #IPL trophy yesterday after defeating Punjab Kings. pic.twitter.com/hm4PJDo0YD
— ANI (@ANI) June 4, 2025
RCB Victory Parade 2025 Live: मुख्यमंत्री विधानसौधा पहुंचे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधानसौधा पहुंच गए हैं। उनके साथ कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलौत भी मौजूद हैं। विधानसौधा में आरसीबी के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। आरसीबी की टीम कुछ समय में विधानसौधा पहुंचेगी।VIDEO | Karnataka CM Siddaramaiah (@siddaramaiah) arrives at Vidhana Soudha to attend the felicitation ceremony of Royal Challengers Bengaluru following their historic IPL 2025 victory.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/FlCc68kyiD