फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs MI: मुंबई ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, 70 गेंद रहते हासिल की बड़ी जीत, प्लेऑफ की रेस में बरकरार

Tue, 05 Oct 2021 10:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 05 Oct 2021 10:23 PM IST
खास बातें

  • गेंदबाजों के दम पर मुंबई ने राजस्थान को 8 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
  • ईशान किशन ने 25 गेंदों में बनाए नाबाद 50 रन, पांच चौके और जीन छक्के लगाए
  • रोहित टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
  • राजस्थान की तरफ से एविन लुईस ने सर्वाधिक 24 रन बनाए
  • मुंबई की तरफ से नाथन कूल्टर ने 4, जिमी नीशम ने 3 और बुमराह ने 2 विकेट झटके

विज्ञापन
rajasthan royals vs mumbai indians ipl 2021 live cricket score match today news updates in hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media

लाइव अपडेट

10:22 PM, 05-Oct-2021

मुंबई ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया

मुंबई ने आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में राजस्थान पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने ईशान किशन (50*) के अर्धशतक के दम पर यह मुकाबला 70 गेंदें शेष रहते ही अपने नाम कर लिया। ईशान ने छक्के के साथ टीमको जीत दिलाई। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने  25 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार अर्धशतीय पारी खेली। बता दें कि मुंबई की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। नाथन कूल्टर नाइल ने सर्वाधिक 14 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, जिमी नीशम ने 12 रन देकर तीन जबकि जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही मुंबई प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई अंकतालिका में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के बाद राजस्थान की सातवें पायदान पर खिसक गई है और वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।  

 
10:18 PM, 05-Oct-2021

मुंबई को जीत के लिए बस 7 रन की दरकार

इस मैच को जीतने के लिए मुंबई को बस 7 रन की दरकार है। अभी 12 ओवर शेष है।
 
विज्ञापन
10:17 PM, 05-Oct-2021

ईशान किशन ने जड़े लगातार दो छक्के

आठवें ओवर में ईशान किशन ने सकारिया की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ दिए।
10:06 PM, 05-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

छह ओवर्स के बाद मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 0 और ईशान किशन 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पावरप्ले में राजस्थान का स्कोर 41/2 था।
09:59 PM, 05-Oct-2021

मुंबई को लगा दूसरा झटका

छठे ओवर की चौथी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने सूर्यकुमार यादव को स्थानापन्न खिलाड़ी महिपाल लोमरोर के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को दूसरा झटका दिया। 
09:56 PM, 05-Oct-2021

रोहित शर्मा 22 रन बनाकर आउट

चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को रोहित शर्मा (22) के रूप में बड़ा झटका लगा। चेतन सकारिया ने रोहित को जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:48 PM, 05-Oct-2021

रोहित टी-20 में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

रोहित टी-20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के सातवें और भारत के पहले खिलाड़ी बने।
 

09:47 PM, 05-Oct-2021

आईपीएल में ईशान किशन के 1000 रन पूरे

आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते हुए ईशान किशन ने अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
 
 
09:37 PM, 05-Oct-2021

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, राजस्थान की तरफ से पहला ओवर मुस्तफिजुर रहमान ने डाला।
09:34 PM, 05-Oct-2021

आईपीएल में राजस्थान का सबसे न्यूनतम स्कोर:

  • 58 vs आरसीबी, केप टाउन, 2009
  • 81 vs केकेआर, कोलकाता, 2011
  • 90/9 vs मुंबई, शारजाह, 2021*
2011 के बाद यह पहली बार है जब राजस्थान ने किसी आईपीएल मैच में 100 से कम रन बनाए हो।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed