RR vs CSK: गायकवाड़ के शतक पर यशस्वी-दुबे के अर्धशतक ने फेरा पानी, राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया
- राजस्थान ने चेन्नई को दी करारी शिकस्त, अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंची टीम
- राजस्थान की तरफ से शिवम दुबे ने 42 गेंदों में बनाए नाबाद 64 रन
- यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में जड़ा पचासा
- चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली 101 रन की नाबाद पारी
- राजस्थान के लिए राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए
लाइव अपडेट
राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया
WHAT A WIN!
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 2, 2021
A phenomenal run chase from Rajasthan Royals. Their hopes of making the playoffs are well and truly alive 🤩
Yashasvi Jaiswal and Shivam Dube 🔥#IPL2021 | #RRvCSK 👇
राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 4 रन
राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों में 4 रन की दरकार है।, राजस्थान को तीसरा झटका, सैमसन आउट
16वें ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ने राजस्थान को तीसरा झटका दिया। उन्होंने कप्तान संजू सैमसन (28) को गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। तीसरे विकेट के लिए सैमसन और दुबे के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई।राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 30 गेंदों में 25 रन
राजस्थान को जीत के लिए 30 गेंदों में 25 रन की दरकार है। संजू सैमसन 28 और शिवम दुबे 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।शिवम दुबे ने जड़ा आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक
An absolute blitz 💥
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 2, 2021
Shivam Dube registers his maiden IPL fifty in just 31 balls. He has smoked two fours and four sixes so far!
#IPL2021 | Follow #RRvCSK 👇