PBKS vs RR Highlights: राजस्थान ने छह विकेट से जीता मैच, पंजाब को मिली पहली हार; फरेरा-यशस्वी और शुभम चमके
{"_id":"69f0a906ff31f95fdd0ec960","slug":"pbks-vs-rr-ipl-live-score-punjab-kings-vs-rajasthan-royals-today-match-scorecard-updates-2026-04-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RR Highlights: राजस्थान ने छह विकेट से जीता मैच, पंजाब को मिली पहली हार; फरेरा-यशस्वी और शुभम चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 28 Apr 2026 10:56 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:56 PM IST
खास बातें
PBKS vs RR Indian Premier League 2026: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 में पहली हार दी है। राजस्थान ने यह मुकाबला छह विकेट से अपने नाम किया जिससे पंजाब का विजयी अभियान रुक गया। पंजाब को घर में ही हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
राजस्थान बनाम पंजाब
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
10:55 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को मिली जीत
यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक के बाद डोनोवान फरेरा तथा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शुभम दुबे के बीच शानदार साझेदारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। राजस्थान ने इस तरह पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में अजेय अभियान रोक दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने यशस्वी और फरेरा के अर्धशतकों और शुभम के शानदार योगदान की मदद से 19.2 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाकर मैच जीता।पंजाब की आठ मैचों में यह पहली हार है। उसने छह मैच जीते हैं, जबकि उसका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। इस हार के बाद भी पंजाब 13 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान की टीम नौ मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान के लिए फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 27 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के के सहारे 51 रन की पारी खेली। वहीं, शुभम ने 12 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। शुभम और फरेरा के बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की अविजित साझेदारी हुई। पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला।
10:48 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 200 के पार
पंजाब के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। शुभम और फरेरा के बीच पांचवें विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी हो गई है।
विज्ञापन
10:36 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच
राजस्थान और पंजाब के बीच मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। राजस्थान ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शुभम दुबे को उतारा है। शुभम और फरेरा के बीच शानदार साझेदारी पनप रही है।10:23 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को चौथा झटका
चहल ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए राजस्थान को चौथा झटका दिया। चहल ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया जो 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए।10:11 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: यशस्वी अर्धशतक लगाकर आउट
युजवेंद्र चहल ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। यशस्वी 27 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।10:05 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को दूसरा झटका
राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। जुरेल और यशस्वी के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। जुरेल 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:02 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर राजस्थान की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।09:39 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: वैभव अर्धशतक से चूके
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्धशतक लगाने से चूक गए। अर्शदीप सिंह ने वैभव को अपना शिकार बनाया जो 16 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए।09:29 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू
पंजाब के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।09:07 PM, 28-Apr-2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब की पारी समाप्त
पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतकों की मदद से राजस्थान रॉयल्स को 223 रनों का लक्ष्य दिया है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। पंजाब के लिए स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 22 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन ने 44 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के के दम पर 59 रन की पारी खेली।पंजाब की ओर से इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कूपर कोनोली ने 30, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 और प्रियांश आर्या ने 29 रन बनाए। राजस्थान के लिए यश राज पुंजा ने दो विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को एक-एक विकेट मिले।