PBKS vs RCB: बेंगलुरु ने पंजाब को सात विकेट से हराया, कोहली 73 रन बनाकर नाबाद रहे, पडिक्कल का भी अर्धशतक
{"_id":"6804b909ddd4bcc86b0b9a27","slug":"pbks-vs-rcb-live-cricket-score-punjab-kings-vs-royal-challengers-bangalore-ipl-2025-37th-match-updates-2025-04-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RCB: बेंगलुरु ने पंजाब को सात विकेट से हराया, कोहली 73 रन बनाकर नाबाद रहे, पडिक्कल का भी अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 20 Apr 2025 06:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Apr 2025 06:57 PM IST
खास बातें
PBKS vs RCB Indian Premier League 2025 Highlights: आईपीएल के 37वें मैच में रविवार को पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से था। यह मुकाबला मुल्लांपुर के महराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने पंजाब से पिछली हार का बदला ले लिया है। बेंगलुरु की टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
पडिक्कल और कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
06:50 PM, 20-Apr-2025
बेंगलुरु ने पंजाब को हराया
आईपीएल 2025 के 37वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को उनके घर पर हरा दिया है। टीम ने अब तक अवे मैचों में अपने 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। आरसीबी ने जो तीन मैच गंवाए हैं, वह अपने घरेलू मैदान पर गंवाए हैं। घर से बाहर टीम ने अपने पांचों मैच जीते हैं। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 157 रन बना सकी। जवाब में बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।विराट कोहली 73 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाए। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम 10 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, पंजाब की टीम चौथे स्थान पर लुढ़क गई है। उसके भी 10 अंक हैं। पंजाब ने अब तक आठ में से पांच मैच जीते हैं और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु का अगला मैच 24 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से बेंगलुरु में है। वहीं, पंजाब का अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से ईडन गार्डेंस में है। इससे पहले क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की थी और दो-दो विकेट लिए थे। पंजाब को कम स्कोर पर रोकने में इनका अहम योगदान रहा था। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए थे।
06:42 PM, 20-Apr-2025
PBKS vs RCB Live: बेंगलुरु को तीसरा झटका
143 के स्कोर पर बेंगलुरु को तीसरा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने रजत पाटीदार को कैच आउट कराया। वह 12 रन बना सके। फिलहाल कोहली 68 रन और जितेश एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु को 18 गेंद में 14 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
06:32 PM, 20-Apr-2025
PBKS vs RCB Live: कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने आईपीएल करियर का 59वां अर्धशतक लगाया। बेंगलुरु ने दो विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। बेंगलुरु को 30 गेंद में 36 रन की जरूरत है। पंजाब पर हार का खतरा मंडरा रहा है।06:23 PM, 20-Apr-2025
PBKS vs RCB Live: बेंगलुरु को दूसरा झटका
बेंगलुर को 109 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। 13वें ओवर में हरप्रीत बराड़ ने पडिक्कल को नेहल वढेरा के हाथों कैच कराया। फिलहाल कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली क्रीज पर हैं। कोहली और पडिक्कल के बीच 69 गेंद में 103 रन की साझेदारी हुई। बेंगलुरु को अब 42 गेंद में 46 रन की जरूरत है।06:13 PM, 20-Apr-2025
PBKS vs RCB Live: पडिक्कल का अर्धशतक
बेंगलुरु ने 11 ओवर में एक विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। वह 51 रन और कोहली 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु को अब 54 गेंद में 63 रन की जरूरत है।06:12 PM, 20-Apr-2025
PBKS vs RCB Live: बेंगलुरु मजबूत स्थिति में
बेंगलुरु ने 10 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 49 रन और विराट कोहली 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। बेंगलुरु को अब 60 गेंद में 70 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:43 PM, 20-Apr-2025
PBKS vs RCB Live: स्कोर 30 के पार
पंजाब किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी का स्कोर 30 के पार पहुंच गया है। चार ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 31 रन है।05:28 PM, 20-Apr-2025
PBKS vs RCB Live: आरसीबी को पहला झटका
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फिल सॉल्ट को आउट कर आरसीबी को पहला झटका दिया है। पंजाब ने आरसीबी के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने सॉल्ट का विकेट जल्द गंवा दिया जो एक रन बनाकर आउट हुए।05:08 PM, 20-Apr-2025
पंजाब ने 157 रन बनाए
पंजाब ने 20 ओवर के बाद छह विकेट गंवाकर 157 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी रही थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंद में 42 रन जोड़े थे। इसके बाद हालांकि, पंजाब का मध्यक्रम लड़खड़ा गया और टीम का स्कोर 68 रन पर तीन विकेट हो गया।पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। प्रियांश आर्याम और प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंद में 42 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। क्रुणाल ने पांचवें ओवर में प्रियांश को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। फिर उन्होंने सातवें ओवर में प्रभसिमरन सिह को भी डेविड के हाथों कैच कराया। प्रियांश 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन और प्रभसिमरन 17 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बना सके। इसके बाद श्रेयस खराब शॉट खेलकर आउट हुए। वह रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर क्रुणाल को कैच थमा बैठे। श्रेयस 10 गेंद में छह रन बना सके।
इसके बाद जोश इंगलिस और नेहल वढेरा के बीच गलतफहमी हुई और दो रन लेने के चक्कर में नेहल रन आउट हो गए। वह पांच रन बना सके। जोश इंगलिस ने शशांक सिंह के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने 14वें ओवर में दो विकेट लेकर पंजाब की पारी को फिर परेशानी में डाल दिया। सुयश ने इंगलिस को ओवर की दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। इंगलिस 17 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बना सके।
इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर सुयश ने मार्कस स्टोइनिस को क्लीन बोल्ड किया। स्टोइनिस एक रन बना सके। आखिर में मार्को यानसेन और शशांक ने 43 रन की साझेदारी निभाई और पंजाब को 150 के पार पहुंचाया। यानसेन 20 गेंद में दो छक्के की मदद से 25 रन और शशांक 31 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु की ओर से क्रुणाल और सुयश ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड को एक विकेट मिला।
04:50 PM, 20-Apr-2025