PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी बनी चैंपियन, फाइनल में पंजाब को छह रन से हराया, क्रुणाल की घातक गेंदबाजी
{"_id":"683ef24df237a3794203a379","slug":"pbks-vs-rcb-ipl-final-live-score-punjab-kings-vs-bangalore-today-final-match-scorecard-updates-2025-06-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी बनी चैंपियन, फाइनल में पंजाब को छह रन से हराया, क्रुणाल की घातक गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 03 Jun 2025 11:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:54 PM IST
खास बातें
IPL 2025 RCB vs PBKS Final Match Highlights : आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह रन से हरा दिया। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आरसीबी की टीम आईपीएल की आठवीं चैंपियन टीम है।
विज्ञापन
आईपीएल 2025
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:23 PM, 03-Jun-2025
आरसीबी बनी चैंपियन
आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...11:14 PM, 03-Jun-2025
IPL Live Score RCB vs PBKS : पंजाब को सातवां झटका
18वें ओवर में 145 के स्कोर पर पंजाब को सातवां झटका लगा। यश दयाल ने ओमरजई को कैच आउट कराया। वह एक रन बना सके। फिलहाल शशांक सिंह और काइल जेमीसन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:07 PM, 03-Jun-2025
IPL Live Score RCB vs PBKS : पंजाब के छह विकेट गिरे
पंजाब को 17वें ओवर में दो झटके लगे। नेहल वढेरा के बाद मार्कस स्टोइनिस भुवनेश्वर के 17वें ओवर में आउट हुए। फिलहाल शशांक सिंह और अजमतुल्लाह ओमरजई क्रीज पर हैं। पंजाब को जीत के लिए 18 गेंद में 47 रन की जरूरत है।10:59 PM, 03-Jun-2025
IPL Live Score RCB vs PBKS : नेहल और शशांक क्रीज पर
15 ओवर के बाद पंजाब ने चार विकेट गंवाकर 119 रन बना लिए हैं। फिलहाल नेहल वढेरा और शशांक सिंह क्रीज पर हैं। पंजाब को अब 30 गेंद में 72 रन की जरूरत है।10:43 PM, 03-Jun-2025
IPL Live Score RCB vs PBKS : पंजाब को चौथा झटका
पंजाब को 13वें ओवर में 98 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। क्रुणाल पांड्या ने जोश इंग्लिस को लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले श्रेयस आउट हुए थे। फिलहाल शशांक सिंह और नेहल वढेरा क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 101 रन है। पंजाब को अब जीत के लिए 42 गेंद में 90 रन की जरूरत है। क्रुणाल ने फाइनल में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में केवल 17 रन दिए और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।10:31 PM, 03-Jun-2025
IPL Live Score RCB vs PBKS : पंजाब को तीसरा झटका
पंजाब को 10वें ओवर में 80 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने विकेटकीपर जितेश के हाथों कैच कराया। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 81 रन है। फिलहाल जोश इंग्लिस और नेहल वढेरा क्रीज पर हैं। पंजाब को अब 60 गेंद में 110 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:24 PM, 03-Jun-2025
IPL Live Score RCB vs PBKS : पंजाब को दूसरा झटका
नौवें ओवर में 72 के स्कोर पर पंजाब को दूसरा झटका लगा। क्रुणाल पांड्या ने प्रभसिमरन को भुवनेश्वर के हाथों कैच कराया। प्रभसिमरन 22 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 74 रन है। फिलहाल जोश इंग्लिस और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।10:19 PM, 03-Jun-2025
PBKS vs RCB Live Score: आठ ओवर समाप्त
आठ ओवर के बाद पंजाब ने एक विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 20 गेंद में 25 रन और जोश इंग्लिस नौ गेंद में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पंजाब को अब 72 गेंद में 121 रन की जरूरत है। प्रियांश आर्या 19 गेंद में 24 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए।10:11 PM, 03-Jun-2025
PBKS vs RCB Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में पंजाब ने एक विकेट गंवाकर 52 रन बनाए हैं। फिलहाल इंग्लिस आठ रन और प्रभसिमरन 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पावरप्ले में पंजाब को एकमात्र झटका प्रियांश आर्या के रूप में लगा। उन्हें हेजलवुड ने आउट किया।10:03 PM, 03-Jun-2025