11:10 PM, 23-Apr-2021
पंजाब की दूसरी जीत
पंजाब किंग्स ने हार की हैट्रिक के बाद आखिरकार सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। राहुल की कप्तानी पारी और क्रिस गेल की तूफानी पारी के दम पर पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
इससे पहले चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान केेएल राहुल ने टॉस जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा (63*) और सूर्यकुमार यादव (33*) की पारियों के दम पर 131 रन का स्कोर बनाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने तेज शुरुआत की। दोनों ने मिलकर आठ ओवर में ही 53 रन जोड़ दिए। हालांकि मयंक अग्रवाल 25 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसके बाद राहुल (60*) ने गेल (43*) के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की और 14 गेंदें शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।
गेल और राहुल ने 18वें ओवर में बोल्ट की चार गेंदों में 17 रन जड़कर मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। मुंबई की तरफ से राहुल चाहर को एक विकेट मिला।
10:57 PM, 23-Apr-2021
राहुल का धीमा अर्धशतक
पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने एक और अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा जो पंजाब की तरफ से सबसे धीमा है।
17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 115/1, केएल राहुल (50*), क्रिस गेल (36*)
10:32 PM, 23-Apr-2021
पंजाब के लिए एक अच्छा ओवर
शुरू के दो ओवर में किफायती गेंदबाजी करने के बाद जयंत का तीसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। जयंत के इस ओवर में गेल ने लगातार दो चौके लगाए और कुल 12 रन बटोरे।
13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 82/1, केएल राहुल (39*), क्रिस गेल (17*)
10:28 PM, 23-Apr-2021
मुंबई की कसी हुई गेंदबाजी
मुंबई के स्पिनर राहुल चाहर और जयंत यादव ने अभी तक पूरी तरह से पंजाब के बल्लेबाजों पर लगाम लगा रखी है। गेल और राहुल रनों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 70/1, केएल राहुल (36*), क्रिस गेल (8*)
10:13 PM, 23-Apr-2021
जयंत की शानदार शुरुआत
जयंत यादव ने अपने ओवर की एक किफायती शुरुआत की है। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिए और पंजाब के बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखी।
9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 57/1, केएल राहुल (30*), क्रिस गेल (1*)
10:06 PM, 23-Apr-2021
पंजाब का पहला विकेट गिरा
राहुल चाहर ने एक बार फिर से मुंबई को पहली सफलता दिलाई है। चाहर ने अपने दूसरे ही ओवर में मयंक अग्रवाल को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। मयंक 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए।
10:02 PM, 23-Apr-2021
पंजाब के 50 रन पूरे
राहुल और मयंक के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। पंजाब को अभी तक किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ है।
सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 52/0, केएल राहुल (26*), मयंक अग्रवाल (25*)
10:00 PM, 23-Apr-2021
पहला पावरप्ले समाप्त
पंजाब ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है और पावरप्ले को अच्छे से भुनाया है। राहुल और मयंक इस बार पुरानी गलतियों को दोहराने से बच रहे हैं।
छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 45/0, केएल राहुल (24*), मयंक अग्रवाल (20*)
09:57 PM, 23-Apr-2021
राहुल का किफायती ओवर
राहुल चाहर ने एक बार फिर से बेहतरीन शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन दिए।
पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 40/0, केएल राहुल (23*), मयंक अग्रवाल (16*)
09:39 PM, 23-Apr-2021
क्रुणाल की हुई धुनाई
राहुल और मयंक ने पहले ओवर की भरपाई क्रुणाल पांड्या के ओवर में कर दी। दोनों ने इस ओवर में मिलकर 15 रन जड़े।
दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 16/0, केएल राहुल (10*), मयंक अग्रवाल ( 6*)