फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PBKS vs MI: रोहित पर भारी राहुल-गेल की पारी, पंजाब ने मुंबई को हराया

Fri, 23 Apr 2021 11:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 23 Apr 2021 11:11 PM IST
खास बातें

PBKS vs MI IPL HIGHLIGHTS : पंजाब किंग्स ने हार की हैट्रिक के बाद आखिरकार सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। राहुल की कप्तानी पारी और क्रिस गेल की तूफानी पारी के दम पर पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन
PBKS vs MI Live Cricket Score, IPL 2021 Match Today Live News Updates in Hindi
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL

लाइव अपडेट

11:10 PM, 23-Apr-2021

पंजाब की दूसरी जीत 

पंजाब किंग्स ने हार की हैट्रिक के बाद आखिरकार सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। राहुल की कप्तानी पारी और क्रिस गेल की तूफानी पारी के दम पर पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

इससे पहले चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान केेएल राहुल ने टॉस जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा (63*) और सूर्यकुमार यादव (33*) की पारियों के दम पर 131 रन का स्कोर बनाया। 
 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने तेज शुरुआत की। दोनों ने मिलकर आठ ओवर में ही 53 रन जोड़ दिए। हालांकि मयंक अग्रवाल 25 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसके बाद राहुल (60*) ने गेल (43*) के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की और 14 गेंदें शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

गेल और राहुल ने 18वें ओवर में बोल्ट की चार गेंदों में 17 रन जड़कर मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। मुंबई की तरफ से राहुल चाहर को एक विकेट मिला। 
10:57 PM, 23-Apr-2021

राहुल का धीमा अर्धशतक

पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने एक और अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा जो पंजाब की तरफ से सबसे धीमा है। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 115/1, केएल राहुल (50*), क्रिस गेल (36*)
विज्ञापन
10:32 PM, 23-Apr-2021

पंजाब के लिए एक अच्छा ओवर 

शुरू के दो ओवर में किफायती गेंदबाजी करने के बाद जयंत का तीसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। जयंत के इस ओवर में गेल ने लगातार दो चौके लगाए और कुल 12 रन बटोरे। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 82/1, केएल राहुल (39*), क्रिस गेल (17*) 
10:28 PM, 23-Apr-2021

मुंबई की कसी हुई गेंदबाजी 

मुंबई के स्पिनर राहुल चाहर और जयंत यादव ने अभी तक पूरी तरह से पंजाब के बल्लेबाजों पर लगाम लगा रखी है। गेल और राहुल रनों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 70/1, केएल राहुल (36*), क्रिस गेल (8*)
 
10:13 PM, 23-Apr-2021

जयंत की शानदार शुरुआत 

जयंत यादव ने अपने ओवर की एक किफायती शुरुआत की है। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिए और पंजाब के बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखी। 9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 57/1, केएल राहुल (30*), क्रिस गेल (1*)
10:06 PM, 23-Apr-2021

पंजाब का पहला विकेट गिरा 

राहुल चाहर ने एक बार फिर से मुंबई को पहली सफलता दिलाई है। चाहर ने अपने दूसरे ही ओवर में मयंक अग्रवाल को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। मयंक 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:02 PM, 23-Apr-2021

पंजाब के 50 रन पूरे 

राहुल और मयंक के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। पंजाब को अभी तक किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ है। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 52/0, केएल राहुल (26*), मयंक अग्रवाल (25*)
 
10:00 PM, 23-Apr-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

पंजाब ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है और पावरप्ले को अच्छे से भुनाया है। राहुल और मयंक इस बार पुरानी गलतियों को दोहराने से बच रहे हैं। छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 45/0, केएल राहुल (24*), मयंक अग्रवाल (20*)
 
09:57 PM, 23-Apr-2021

राहुल का किफायती ओवर 

राहुल चाहर ने एक बार फिर से बेहतरीन शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 40/0, केएल राहुल (23*), मयंक अग्रवाल (16*)
 
09:39 PM, 23-Apr-2021

क्रुणाल की हुई धुनाई 

राहुल और मयंक ने पहले ओवर की भरपाई क्रुणाल पांड्या के ओवर में कर दी। दोनों ने इस ओवर में मिलकर 15 रन जड़े। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 16/0, केएल राहुल (10*), मयंक अग्रवाल ( 6*)
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed