फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PBKS vs LSG: गेंदबाजों ने लखनऊ को दिलाई 'सुपर' जीत, पंजाब के खिलाफ 20 रन से मारी बाजी

Fri, 29 Apr 2022 11:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 29 Apr 2022 11:24 PM IST
खास बातें

PBKS vs LSG (Punjab vs Lucknow): लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 रन से शानदार जीत दर्ज की। लखनऊ की टीम ने गेंदबाजों के दम पर 153 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और सीजन की छठी जीत हासिल की। लखनऊ के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
PBKS vs LSG Live Score: Punjab Kings vs Lucknow Super Giants IPL 2022 Match 42 at Pune News Updates in Hindi
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:19 PM, 29-Apr-2022

लखनऊ की 20 रन से जीत

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 रन से शानदार जीत दर्ज की। लखनऊ की टीम ने गेंदबाजों के दम पर 153 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और सीजन की छठी जीत हासिल की। लखनऊ के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन ही बना पाई। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ अब जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

11:10 PM, 29-Apr-2022

मोहसिन को दोहरी सफलता

मोहसिन खान ने अपने आखिरी ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने सबसे पहले रबाडा को बदोनी के हाथों कैच कराया और फिर आखिरी गेंद पर राहुल चाहर को चलता किया। 18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 117/8, ऋषि धवन (6*), अर्शदीप सिंह (0*)
विज्ञापन
10:56 PM, 29-Apr-2022

बेयरस्टो 32 रन बनाकर आउट

बेयरस्टो ने फिर से निराश किया और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने चमीरा ने अपने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल के हाथों कैच कराया। बेयरस्टो ने आउट होने से पहले 28 गेंदों में 32 रन बनाए। 16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 105/6, ऋषि धवन (1*), कगिसो रबाडा (1*)
10:43 PM, 29-Apr-2022

क्रुणाल का विकेट मेडन

क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया है। पांड्या ने अपने आखिरी ओवर में जितेश शर्मा को आउट करने के साथ-साथ मेडन भी डाला। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर जितेश शर्मा को एक सफल रिव्यू की मदद से दो के स्कोर पर एलबीडबल्यू किया। 14 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 92/5, ऋषि धवन (0*), जोनी बेयरस्टो (21*) 
10:34 PM, 29-Apr-2022

लिविंगस्टोन 18 रन बनाकर आउट

लियम लिविंगस्टोन बड़ी पारी खेलने में फिर से नाकाम। उन्हें मोहसिन खान ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चलता किया है। लिविंगस्टोन ने आउट होने से पहले 16 गेंदों पर 18 रन बनाए। 
10:30 PM, 29-Apr-2022

बिश्नोई का महंगा ओवर, खर्चे 18 रन

रवि बिश्नोई के लिए उनका तीसरा ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। उनके ओवर में लियम लिविंगस्टोन ने लगातार दो छक्के लगाए। 11 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 85/3, लियम लिविंगस्टोन (16*), जोनी बेयरस्टो (19*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:14 PM, 29-Apr-2022

भानुका सस्ते में लौटे पवेलियन

पंजाब ने छोटे अंतराल पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं। इस बार भानुका राजपक्षा भी कुछ खास नहीं कर पाए और सात गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल के हाथों कैच कराया। आठ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 58/3, लियम लिविंगस्टोन (0*), जोनी बेयरस्टो (12*) 
10:08 PM, 29-Apr-2022

बिश्नोई ने उड़ाई धवन की गिल्ली

रवि बिश्नोई ने शिखर धवन को पवेलियन की राह दिखा दी है। बिश्नोई ने अपने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर धवन को क्लीन बोल्ड कर दिया। धवन 15 गेंदों में सिर्फ छह रन बना पाए। सात ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 51/2, भानुका राजपक्षा (5*), जोनी बेयरस्टो (10*) 
10:06 PM, 29-Apr-2022

मिलाजुला रहा पहला पावरप्ले

दूसरी पारी के शुरुआती छह ओवर दोनों टीम के लिहाज से अच्छा रहा। पंजाब ने इस दौरान जहां 46 रन बटोरे तो वहीं लखनऊ को एक सफलता मिली। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 46/1, शिखर धवन (6*), जोनी बेयरस्टो (10*)
09:56 PM, 29-Apr-2022

चमीरा ने लखनऊ को पहली सफलता दिलाई, मयंक आउट

दुश्मंता चमीरा ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल को 25 के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। पांच ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 36/1, शिखर धवन (5*), जोनी बेयरस्टो (1*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed