PBKS vs CSK Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हराया, प्रियांश आर्या और शशांक सिंह के बाद फर्ग्यूसन चमके
{"_id":"67f51dec229354409f0ea73a","slug":"pbks-vs-csk-live-cricket-score-punjab-kings-vs-chennai-super-kings-ipl-2025-22nd-match-updates-2025-04-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs CSK Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हराया, प्रियांश आर्या और शशांक सिंह के बाद फर्ग्यूसन चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 08 Apr 2025 11:18 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:18 PM IST
खास बातें
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। उनके लिए डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:13 PM, 08-Apr-2025
PBKS vs CSK Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हराया
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 18 रन से हराकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली। वहीं, चेन्नई ने लगातार चौथा मैच गंवाया। मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। उनके लिए डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट हासिल किए जबकि यश ठाकुर और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली।220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई जिसे मैक्सवेल ने तोड़ा। उन्होंने रचिन को प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
तीसरे विकेट के लिए शिवम दुबे और डेवोन कॉनवे ने 51 गेंदों में 89 रन जोड़े। हालांकि, दुबे 42 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। अब टीम को जीत के लिए 25 गेंदों में 69 रनों की जरूरत थी। उन्होंने कॉनवे के साथ 12 गेंदों में 20 रन जोड़े। इसके बाद कॉनवे रिटायर्ड आउट हो गए।
सलामी बल्लेबाज ने इस मुकाबले में 69 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महज 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ कॉनवे ने आईपीएल में 1000 रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। कॉनवे के बाद क्रीज पर जडेजा पहुंचे। अब टीम को 12 गेंदों में 42 रनों की जरूरत थी। पारी का 19वां ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला। इस ओवर में कुल 15 रन आए, अब जीत का अंतर छह गेंदों में 28 रन हो गया।
पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर यश ठाकुर ने धोनी को युजवेंद्र चहल के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 27 रन बना सके। वहीं, जडेजा और विजय शंकर क्रमश: नौ और दो रन बनाकर नाबाद रहे।
11:08 PM, 08-Apr-2025
PBKS vs CSK Live Score: धोनी 27 रन बनाकर आउट हुए
धोनी 27 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें यश ठाकुर ने युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। अब टीम को जीत के लिए पांच गेंदों में 28 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
11:06 PM, 08-Apr-2025
PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई को जीत के लिए छह गेंदों में 28 रन की जरूरत
19वें ओवर में धोनी और जडेजा ने 15 रन झटके। अब जीत के लिए टीम को छह गेंदों में 28 रन की जरूरत है।10:58 PM, 08-Apr-2025
PBKS vs CSK Live Score: डेवोन कॉनवे 69 रन बनाकर रिटायर्ड आउट
डेवोन कॉनवे 69 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा क्रीज पर पहुंचे हैं। उनका साथ देने के लिए धोनी मौजूद हैं। 12 गेंदों में टीम को जीत के लिए 42 रनों की जरूरत है।आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले बल्लेबाज
- आर अश्विन बनाम एलएसजी, वानखेड़े, 2022
- अथर्व तायदे बनाम डीसी, धर्मशाला, 2023
- साई सुदर्शन बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023
- तिलक वर्मा बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025
- डेवोन कॉनवे बनाम पीबीकेएस, मुल्लांपुर, 2025*
10:45 PM, 08-Apr-2025
PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई को तीसरा झटका
चेन्नई को तीसरा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा। उन्हें फर्ग्यूसन ने अपना शिकार बनाया। वह 42 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी उतरे हैं। चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 68 रनों की जरूरत है।10:34 PM, 08-Apr-2025
PBKS vs CSK Live Score: 37 गेंदों में डेवोन कॉनवे ने जड़ा पचासा
37 गेंदों में डेवोन कॉनवे ने पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 139/2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:14 PM, 08-Apr-2025
PBKS vs CSK Live Score: 10 ओवर के बाद स्कोर 91/2
10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 91 रन है। शिवम दुबे और डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं।09:57 PM, 08-Apr-2025
PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका
चेन्नई को दूसरा झटका आठवें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन ने दिया। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतरे हैं। उनका साथ ेने के लिए डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं।09:53 PM, 08-Apr-2025
PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई को पहला झटका लगा
चेन्नई को पहला झटका सातवें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र को अपना शिकार बनाया। वह 37 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 62/1 है।09:23 PM, 08-Apr-2025