12:45 AM, 18-Sep-2025
पाकिस्तान 41 रन से जीता
पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 105 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद को दो-दो विकेट मिले। वहीं, सैम अयूब और सलमान आगा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
11:51 PM, 17-Sep-2025
PAK vs UAE Live Score: यूएई की खराब शुरुआत
21 पर पहला विकेट गिरने के बाद यूएई को दूसरा झटका वसीम के रूप में लगा। कप्तान सिर्फ 14 रन बना पाए। टीम को तीसरा झटका सैम अयूब ने दिया। उन्होंने मुहम्मद जोहेब को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर राहुल चोपड़ा और ध्रुव पराशर मौजूद हैं।
11:34 PM, 17-Sep-2025
PAK vs UAE Live Score: 35 पर यूएई को दूसरा झटका
यूएई को दूसरा झटका अबरार अहमद ने दिया। उन्होंने मोहम्मद नवाज के हाथों कप्तान मुहम्मद वसीम को कैच कराया। वह 15 गेंदों में 14 रन बना पाए। फिलहाल मुहम्मद जोहेब और राहुल चोपड़ा क्रीज पर हैं।
11:19 PM, 17-Sep-2025
PAK vs UAE Live Score: 21 पर यूएई को पहला झटका
21 पर यूएई को पहला झटका लगा। शाहीन शाह अफरीदी ने अलीशान शराफू को बोल्ड किया। वह आठ गेंदों में 12 रन बना पाए।
11:11 PM, 17-Sep-2025
PAK vs UAE Live Score: यूएई की पारी शुरू
यूएई की पारी शुरू हो चुकी है। अलीशान शराफू और मुहम्मद वसीम क्रीज पर हैं।
10:48 PM, 17-Sep-2025
PAK vs UAE Live Score: पाकिस्तान ने यूएई के सामने रखा 147 रन का लक्ष्य
पाकिस्तान ने यूएई के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा है। करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए हैं। उनके लिए फखर जमां ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। वहीं, शाहीन शाह अफरीदी 14 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने चार और सिमरनजीत सिंह ने तीन विकेट झटके। वहीं, ध्रुव पराशर को एक सफलता मिली।
10:45 PM, 17-Sep-2025
PAK vs UAE Live Score: 128 पर पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा
पाकिस्तान को आठवां झटका जुनैद सिद्दीकी ने दिया। उन्होंने मोहम्मद हारिस को बोल्ड किया। वह 18 रन बनाकर आउट हुए। अब शाहीन का साथ देने हारिस रऊफ आए हैं।
10:34 PM, 17-Sep-2025
PAK vs UAE Live Score: 110 पर पाकिस्तान को सातवां झटका
पाकिस्तान का छठा विकेट खुशदिल शाह के रू में लगा। वह सिर्फ चार रन बना पाए। इसके बाद जुनैद सिद्दीकी ने मोहम्मद नवाज को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर मोहम्मद हारिस और शाहीन शाह अफरीदी हैं।
10:13 PM, 17-Sep-2025
PAK vs UAE Live Score: 88 पर पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
पाकिस्तान को चौथा और पांचवां झटका सिमरनजीत सिंह ने दिया। उन्होंने पहले फखर जमां (50) को कैच कराया। इसके बाद हसन नवाज भी एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। खुशदिल शाह और मोहम्मद हारिस क्रीज पर मौजूद हैं।
10:05 PM, 17-Sep-2025
PAK vs UAE Live Score: 70 पर पाकिस्तान को तीसरा झटका
पाकिस्तान को तीसरा झटका ध्रुव पराशर ने दिया। उन्होंने सलमान आगा को अपना शिकार बनाया। वह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।