फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAK Vs SA: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हराया, टूर्नामेंट में अफ्रीकी टीम की पहली हार

Thu, 03 Nov 2022 05:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Thu, 03 Nov 2022 05:54 PM IST
खास बातें

Pakistan vs South Africa T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हरा दिया है। सिडनी में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा था। हालांकि, बारिश की वजह से दक्षिण अफ्रीका के सामने 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य रखा गया। हालांकि, अफ्रीकी टीम 14 ओवर में नौ विकेट खोकर 108 रन ही बना पाई और यह मैच 33 रन से हार गई। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली हार है।

विज्ञापन
Pak vs SA T20 Live Score Updates: Pakistan vs South Africa T20 World Cup Match Scorecard Result News in Hindi
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:38 PM, 03-Nov-2022

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हराया

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हरा दिया है। बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका के सामने 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य रखा गया था। बारिश के बाद जब मैच शुरू हुआ तो दक्षिण अफ्रीका को पांच ओवर में 73 रन की जरूरत थी। यहीं से पाकिस्तान की जीत तय नजर आ रही थी। दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती नौ ओवर में चार विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे। इसके बाद पांच ओवर में अफ्रीकी टीम ने पांच विकेट खो दिए और कुल 39 रन बना पाई। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली हार है। अब तक दक्षिण अफ्रीका एकमात्र टीम थी, जो इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारी थी। अब अफ्रीका भी हार चुकी है। इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाली सभी टीमें कोई न कोई मैच हार चुकी है। 

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब थी और 43 रन के स्कोर पर टीम के चार विकेट गिर गए थे। इसके बाद मोहम्मद नवाज और इफ्तिखार अहमद ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। बाद में शादाब खान ने इफ्तिखार के साथ बेहतरीन साझेदारी कर पाकिस्तान का स्कोर 185 रन तक पहुंचा दिया। 

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। हालांकि, पाकिस्तान उम्मीद करेगा की भारत या दक्षिण अफ्रीका अपना आखिरी मैच हार जाएं। तभी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी।
05:31 PM, 03-Nov-2022

PAK Vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे

101 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के सात बल्लेबाज आउट हो चुके हैं और पाकिस्तान की जीत लगभग तय नजर आ रही है। अब कोई चमत्कार ही दक्षिण अफ्रीका को मैच जिता सकता है। ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका लगा। नसीम शाह की गेंद पर मोहम्मद नवाज ने उनका कैच पकड़ा। ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 गेंद में 18 रन बनाए।
विज्ञापन
05:26 PM, 03-Nov-2022

PAK Vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

99 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के छह विकेट गिर चुके हैं। वेन पार्नेल तीन रन बनाकर मोहम्मद वसीम जूनियर का शिकार बने। वह एलबीडब्ल्यू आउट हुए। अब दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच बहुत मुश्किल बन चुका है और पाकिस्तान की जीत लगभग तय नजर आ रही है। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 99 रन है। जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दो ओवरों में 43 रन की जरूरत है, लेकिन टीम में स्टब्स के अलावा कोई विशेषज्ञ बल्लेबाज नहीं है। 
05:14 PM, 03-Nov-2022

PAK Vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा

94 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को पांचवां झटका लगा है। हेनरिच क्लासेन नौ गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाहीन अफरीदी की गेंद पर मोहम्मद वसीम ने उनका कैच पकड़ा। 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 95 रन है।
05:08 PM, 03-Nov-2022

PAK Vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पांच ओवर में 73 रन की जरूरत

सिडनी के मैदान में बारिश रुक चुकी है। जल्द ही मैच शुरू होगा। हालांकि, बारिश की वजह से काफी समय बर्बाद हुआ है और दक्षिण अफ्रीका की पारी से छह ओवर काट दिए गए हैं। अब अफ्रीकी टीम के सामने 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही नौ ओवर खेल चुकी है और चार विकेट खोकर 69 रन बनाए हैं। अब दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए बाकी के पांच ओवर में 73 रन बनाने हैं।
04:15 PM, 03-Nov-2022

PAK Vs SA Live Score: बारिश के कारण मैच रुका

बारिश के कारण पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मैच को फिलहाल रोक दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका ने नौ ओवर में एक विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। वह डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर अभी 15 रन पीछे हैं। अगर मैच यहां रुक जाता है तो अफ्रीकी टीम मैच हार जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:07 PM, 03-Nov-2022

PAK Vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा दोहरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को दोहरा झटका आठवें ओवर में लगा। शादाब खान ने पहले कप्तान तेम्बा बावुमा और फिर एडेन मार्करम को आउट कर दिया। बावुमा ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद रिजवान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 19 गेंद पर 36 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम क्लीन बोल्ड हो गए। मार्करम ने 14 गेंद पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने आठ ओवर में चार विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। हेनरिच क्लासेन और ट्रिस्टन स्टब्स एक-एक रन बनाकर नाबाद हैं।
03:38 PM, 03-Nov-2022

PAK Vs SA Live Score: अफरीदी ने रूसो किया आउट

पाकिस्तान को दूसरी सफलता शाहीन अफरीदी ने तीसरे ओवर में दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर रीले रूसो को आउट कर दिया। रूसो थर्ड मैन पर नसीम शाह को कैच थमा बैठे। उन्होंने एक छक्के की मदद से छह गेंद पर सात रन बनाए। रूसो के आउट होने के बाद एडेन मार्करम क्रीज पर आए हैं।
03:31 PM, 03-Nov-2022

PAK Vs SA Live Score: पाकिस्तान को मिली पहली सफलता

पाकिस्तान को पहली सफलता शाहीन अफरीदी ने दिलाई। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को आउट कर दिया। डिकॉक पांच गेंद पर खाता खोले बगैर मोहम्मद हारिस को कैच थमा बैठे। उनके बाद रीले रूसो क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर कप्तान तेम्बा बावुमा हैं।
03:15 PM, 03-Nov-2022

PAK Vs SA Live Score: पाकिस्तान ने बनाए 185 रन

पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। उसने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया है। शादाब खान ने टीम ने लिए सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 51, मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज ने 28-28 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम छह, मोहम्मद रिजवान चार, शान मसूद दो और हारिस रऊफ तीन रन बनाकर आउट हुए। नसीम शाह पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद वसीम जूनियर खाता नहीं खोल पाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिच नोर्त्जे ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और तबरेज शम्सी को एक-एक सफलता मिली।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed