PAK vs NED T20: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की पहली जीत, नीदरलैंड को छह विकेट से हराया, बाबर आजम फेल
{"_id":"635e1652cd6f8f7ed817c7e9","slug":"pak-vs-ned-live-cricket-score-t20-world-cup-2022-super-12-pakistan-vs-netherlands-t20i-match-at-perth-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK vs NED T20: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की पहली जीत, नीदरलैंड को छह विकेट से हराया, बाबर आजम फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 30 Oct 2022 03:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 30 Oct 2022 03:50 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score (PAK vs NED) Pakistan vs Netherlands T20 World Cup: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का 29वां मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला गया। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 13.5 ओवर में चार विकेट पर 95 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड लाइव स्कोर
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:46 PM, 30-Oct-2022
PAK vs NED T20 Live: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराया
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद उसने नीदरलैंड को पर्थ में हराया। नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम ने 13.5 ओवर में चार विकेट पर 94 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। उन्होंने 39 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए। फखर जमान ने 16 गेंद पर 20 रन बनाए। शान मसूद ने 16 गेंद पर 12 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद पांच गेंद पर छह रन और शादाब खान दो गेंद पर चार बनाकर नाबाद रहे। कप्तान बाबर आजम का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह पांच गेंद पर चार रन बनाकर रनआउट हो गए। नीदरलैंड के लिए ब्रैंडन ग्लोवर ने दो और वान मीकेरेन ने एक विकेट लिए। पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया में टी20 फॉर्मेट में यह पहली जीत है।03:07 PM, 30-Oct-2022
PAK vs NED T20 Live: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
पाकिस्तान को दूसरा झटका आठवें ओवर की पहली गेंद पर लगा। ब्रैंडन ग्लोवर ने विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों फखर जमान को कैच आउट कराया। फखर 16 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। फखर के बाद शान मसूद क्रीज पर आए हैं। पाकिस्तान ने आठ ओवर में दो विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 24 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद हैं। शान मसूद ने तीन गेंद पर एक रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
02:57 PM, 30-Oct-2022
PAK vs NED T20 Live: पाकिस्तान ने पावरप्ले में बनाए 41 रन
पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर) में एक विकेट पर 41 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 20 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, फखर जमान 11 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 84 गेंद पर 51 रन चाहिए।02:40 PM, 30-Oct-2022
PAK vs NED T20 Live: नीदरलैंड के खिलाफ भी नहीं चले बाबर आजम
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का खराब फॉर्म जारी है। वह अपेक्षाकृत कमजोर कही जाने वाली नीदरलैंड के खिलाफ भी नहीं चले। बाबर चार रन बनाकर रन आउट हो गए। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेने के प्रयास में वह रन आउट हो गए। पाकिस्तान ने दो ओवर में एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 12 और फखर जमान शून्य रन पर नाबाद हैं।02:15 PM, 30-Oct-2022
PAK vs NED T20 Live: 100 रन नहीं बना सकी नीदरलैंड की टीम
नीदरलैंड की टीम पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी के आगे 100 रन भी नहीं बना पाई। उसने पाकिस्तान को जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य दिया है। नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन ही बना सकी। उसके 11 में से सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। कॉलिन एकरमैन ने सबसे ज्यादा 27 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 15 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने चार ओवर में 22 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ को एक-एक सफलता मिली।01:51 PM, 30-Oct-2022
PAK vs NED T20 Live: नीदरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी
नीदरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। उसने 16 ओवर में पांच विकेट पर 71 रन बनाए हैं। वान डर मर्वे चार गेंद पर चार और टिम प्रिंगल तीन गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं। नीदरलैंड को चौथा झटका शादाब खान ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिया। उन्होंने एकरमैन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। एकरमैन ने दो चौकों की मदद से 27 गेंद पर 27 रन बनाए। उनके बाद 16वें ओवर में कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स आउट हो गए। उन्हें नसीम शाह ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। एडवर्ड्स ने 20 गेंद पर 15 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:28 PM, 30-Oct-2022
PAK vs NED T20 Live: नीदरलैंड के तीन विकेट गिरे
नीदरलैंड के तीन विकेट गिर चुके हैं। शादाब खान को दूसरी सफलता मिली है। उन्होंने मैक्स ओडाड को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मैक्स ने अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू लिया, लेकिन वह बेकार गया। वह 13 गेंद पर आठ रन ही बना सके। उनके बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर उतरे। नीदरलैंड ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। एकरमैन 18 गेंद पर 18 और एडवर्ड्स 12 गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद हैं।01:06 PM, 30-Oct-2022
PAK vs NED T20 Live: नीदरलैंड को लगा दूसरा झटका
नीदरलैंड को दूसरा झटका पावरप्ले के ठीक बाद सातवें ओवर में लगा। शादाब खान ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर टॉम कूपर को आउट कर किया। कूपर ने दो गेंद पर एक रन बनाए। वह शादाब की गेंद पर मोहम्मद वसीम जूनियर को कैच थमा बैठे। नीदरलैंड ने पावरप्ले में एक विकेट पर 19 रन बनाए थे। अब उसके आठ ओवर में दो विकेट पर 26 रन हैं। मैक्स ओडाड 12 गेंद पर आठ और कॉलिन एकरमैन सात गेंद पर चार रन बनाकर नाबाद हैं।12:44 PM, 30-Oct-2022
PAK vs NED T20 Live: नीदरलैंड को लगा पहला झटका
शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान को पहली सफलता तीसरे ओवर में दिलाई। उन्होंने स्टीफन मायबर्ग को मोहम्मद वसीम जूनियर के हाथों कैच कराया। मायबर्ग 11 गेंद पर छह रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद बास डी लीड क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर मैक्स ओडाड हैं। नीदरलैंड ने तीन ओवर में एक विकेट पर नौ रन बना लिए हैं।12:44 PM, 30-Oct-2022
PAK vs NED T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।नीदरलैंड: स्टीफन मायबर्ग, मैक्स ओडाड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, फ्रेड क्लासेन, ब्रैंडन ग्लोवर, पॉल वैन मीकेरेन।