फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAK vs BAN Highlights: पाकिस्तान को मिली तीसरी जीत, बांग्लादेश को सात विकेट से हराया; फखर-शफीक का अर्धशतक

Tue, 31 Oct 2023 09:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 31 Oct 2023 09:35 PM IST
खास बातें

ICC ODI World Cup 2023 Pakistan vs Bangladesh 2023: विश्व कप के 31वें मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेशी टीम 45.1 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
PAK vs BAN World Cup Highlights ICC WC 2023 Pakistan vs Bangladesh Today Match at Eden Gardens
फखर जमान - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

08:38 PM, 31-Oct-2023

PAK vs SL Live: पाकिस्तान की शानदार जीत

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में खुद को जिंदा रखा है। उसने कोलकाता में बांग्लादेशी टीम को बुरी तरह हराया। इस हार के बाद बांग्लादेशी टीम विश्व कप से बाहर हो गई। वह टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। उसके सात मैचों में दो अंक ही हैं। बाकी बचे दो मैचों में जीत के बावजूद उसके छह अंक ही होंगे। दूसरी ओर, पाकिस्तान के अब सात मैचों में छह अंक हो गए हैं। अगर वह अपने बाकी बचे दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर लेता है तो सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेशी टीम 45.1 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अब्दुल्ला शफीक ने 68 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 26 और इफ्तिखार अहमद 17 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान बाबर आजम नौ रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के लिए तीन विकेट मेहदी हसन मिराज ने लिए।

वसीम और शाहीन ने लिए तीन-तीन विकेट
इससे पहले बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन महमूदुल्ला ने बनाए। उन्होंने 56 रन की पारी खेली। लिटन दास 45, कप्तान शाकिब अल हसन 43 और मेहदी हसन मिराज 25 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ को दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
08:18 PM, 31-Oct-2023

PAK vs SL Live: फखर जमान नहीं लगा पाए शतक

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान शतक नहीं लगा पाए। वह बांग्लादेश के खिलाफ 81 रन बनाकर आउट हुए। मेहदी हसन की गेंद पर तौहीद ने उनका कैच लिया। फखर ने 74 गेंद की पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए। पाकिस्तान ने 29 ओवर में तीन विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 18 और इफ्तिखार अहमद पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
08:07 PM, 31-Oct-2023

PAK vs SL Live: नहीं चला बाबर आजम का बल्ला

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 16 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए। मेहदी हसन मिराज की गेंद पर महमूदुल्ला ने उनका कैच लिया। पाकिस्तान ने 26 ओवर में दो विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। फखर जमान के साथ मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं।
07:43 PM, 31-Oct-2023

PAK vs SL Live: बांग्लादेश को मिली पहली सफलता

बांग्लादेश को पहली सफलता मेहदी हसन मिराज ने दिलाई। उन्होंने 22वें ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल्ला शफीक को आउट किया। अब्दुल्ला 69 गेंद पर 68 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। शफीक ने आउट होने से पहले पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने फखर जमान के साथ पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान ने 22 ओवर में 132 रन बना लिए हैं। फखर जमान 61 और कप्तान बाबर आजम एक रन बनाकर नाबाद हैं।
07:27 PM, 31-Oct-2023

PAK vs SL Live: पाकिस्तान के 100 रन पूरे

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के 100 रन पूरे हो गए हैं। उसने 18 ओवर में बिना किसी नुकसान के 105 रन बना लिए हैं। अब्दुल्ला शफीक और फखर जमान क्रीज पर हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। इसके अलावा दोनों ने अपना-अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। फखर 53 और शफीक 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
07:13 PM, 31-Oct-2023

PAK vs SL Live: पाकिस्तान का स्कोर 15 ओवर में 86/0

पाकिस्तान ने 15 ओवर में बिना किसी नुकसान के 86 रन बना लिए हैं। फखर जमान और अब्दुल्ला शफीक ने टीम को शानदार शुरुआत दी है। जमान ने 45 और शफीक ने 39 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:37 PM, 31-Oct-2023

PAK vs BAN Live: पाकिस्तान का स्कोर 8 ओवर में 42/0

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की है। उसने आठ ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं। अब्दुल्ला शफीक और फखर जमान 20-20 रन बनाकर नाबाद हैं।
05:34 PM, 31-Oct-2023

PAK vs BAN Live: बांग्लादेश 204 रन पर ऑलआउट

मोहम्मद वसीम जूनियर ने 46वें ओवर की पहली गेंद पर मुस्तफिजूर रहमान को क्लीन बोल्ड कर दिया। रहमान ने तीन रन बनाए। शोरिफुल इस्लाम एक रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की टीम 45.1 ओवर में 204 रन ही बना सकी। उसके लिए सबसे ज्यादा रन महमूदुल्ला ने बनाए। उन्होंने 56 रन की पारी खेली। लिटन दास 45, कप्तान शाकिब अल हसन 43 और मेहदी हसन मिराज 25 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ को दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
05:21 PM, 31-Oct-2023

PAK vs BAN Live: वसीम ने मिराज को किया आउट

मोहम्मद वसीम जूनियर ने पाकिस्तान को मैच में आठवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 44वें ओवर की पहली गेंद पर मेहदी हसन मिराज को क्लीन बोल्ड कर दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने तस्कीन अहमद को क्लीन बोल्ड कर दिया। तस्कीन ने 13 गेंद पर छह रन बनाए। 
05:07 PM, 31-Oct-2023

PAK vs BAN Live: पाकिस्तान को मिली बड़ी सफलता

पाकिस्तान को बड़ी सफलता शाकिब अल हसन के रूप में मिली। बांग्लादेशी कप्तान को 40वें ओवर की तीसरी गेंद पर हारिस रऊफ ने आउट कर दिया। शाकिब 64 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए। वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। हारिस की गेंद पर आगा सलमान ने उनका कैच लिया। बांग्लादेश का स्कोर 40 ओवर में सात विकेट पर 188 रन हैं। मेहदी हसन मिराज 17 और तस्कीन अहमद तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed