फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SL vs NZ Highlights : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम

Thu, 09 Nov 2023 08:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 08:33 PM IST
खास बातें

SL vs NZ World Cup 2023: विश्व कप के 41वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में उसकी यह पांचवीं जीत है और उसने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 23.1 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन
SL vs NZ Match highlights ICC 2023 World Cup New Zealand vs Sri Lanka Scorecard Ball by Ball Updates
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:51 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: न्यूजीलैंड की शानदार जीत

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। लीग राउंड में उसके सभी मुकाबले पूरे हो गए हैं। नौ मैचों में न्यूजीलैंड के 10 अंक हैं। उसे पांच मैचों में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर लगातार चार मैचों में हार के क्रम को भी तोड़ दिया। अगर कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका मुकाबला मुंबई में भारत से होगा। अब अफगानिस्तान की टीम विश्व कप में करीब-करीब बाहर हो चुकी है। वहीं, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।

बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 23.1 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 45, डेरिल मिचेल ने 43 और रचिन रवींद्र ने 42 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर नाबाद रहे। केन विलियम्सन ने 14 रन बनाए। मार्क चैपमैन सात रन बनाकर आउट हुए। टॉम लाथम ने नाबाद दो रन बनाए। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने दो विकेट लिए। महीश तीक्ष्णा और दुष्मंथा चमीरा को एक-एक सफलता मिली।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीन रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। निसांका अपना खाता तक नहीं खोल सके। साउदी ने उन्हें आउट किया। इसके बाद परेरा ने तेजी से रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान मेंडिस छह रन बनाकर आउट हुए। समरविक्रमा एक रन और चरिथ असालंका आठ रन बनाकर चलते बने। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कुसल परेरा भी 51 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 74/5 था।

इसके बाद रन गति कम हो गई, लेकिन विकेट गिरते रहे। एंजेलो मैथ्यूज 16 और धनंजय डिसिल्वा 19 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने भी छह रन बनाकर चलते बने। दुष्मंता चमीरा ने एक रन बनाए। आखिरी विकेट के लिए महीष तीक्ष्णा ने दिलशान मदुशंका के साथ 43 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र को दो-दो विकेट मिले।
07:33 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: चैपमैन हुए रन आउट

न्यूजीलैंड को चौथा झटका मार्क चैपमैन के रूप में लगा। वह छह गेंद पर सात रन बनाकर रन आउट हो गए। चैपमैन के बाद डेरिल मिचेल भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। मिचेल को एंजेलो मैथ्यूज ने असालंका के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
07:22 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: विलियम्सन पवेलियन लौटे

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका केन विलियम्सन के रूप में लगा। उन्हें एंजेलो मैथ्यूज ने क्लीन बोल्ड कर दिया। विलियम्सन ने 15 गेंद पर 14 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 28 रन की आवश्यकता है।
06:53 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: रचिन रवींद्र भी अर्धशतक से चूके

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका रचिन रवींद्र के रूप में लगा। उन्हें 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर महीश तीक्ष्णा ने आउट किया। रचिन रवींद्र अर्धशतक से चूक गए। वह 34 गेंद पर 42 रन बनाकर धनंजय डि सिल्वा को कैच थमा बैठे।
06:47 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: श्रीलंका को मिली पहली सफलता

श्रीलंका को पहली सफलता दुष्मंथा चमीरा ने दिलाई। उन्होंने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे को आउट कर दिया। कॉन्वे 42 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रचिन रवींद्र के साथ पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की।
05:58 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 12/0 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:26 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: श्रीलंका की टीम 171 रन पर सिमटी

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 46.4 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। तीक्ष्णा ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की टीम आसानी से 172 रन का लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करने की कोशिश करेगी।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीन रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। निसांका अपना खाता तक नहीं खोल सके। साउदी ने उन्हें आउट किया। इसके बाद परेरा ने तेजी से रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान मेंडिस छह रन बनाकर आउट हुए। समरविक्रमा एक रन और चरिथ असालंका आठ रन बनाकर चलते बने। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कुसल परेरा भी 51 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 74/5 था।

इसके बाद रन गति कम हो गई, लेकिन विकेट गिरते रहे। एंजेलो मैथ्यूज 16 और धनंजय डिसिल्वा 19 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने भी छह रन बनाकर चलते बने। दुष्मंता चमीरा ने एक रन बनाए। आखिरी विकेट के लिए महीष तीक्ष्णा ने दिलशान मदुशंका के साथ 43 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र को दो-दो विकेट मिले।
05:01 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार

नौ विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। तीक्ष्णा और मदुशंका अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और यह आखिरी जोड़ी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा रही है।
04:39 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: श्रीलंका के नौ विकेट गिरे

128 रन पर श्रीलंका के नौ विकेट गिर चुके हैं। दुष्मंता चमीरा 20 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रचिन रवींद्र ने उन्हें ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कराया। अब महीष तीक्ष्णा के साथ दिलशान मदुशंका क्रीज पर हैं। 36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 142/9 है।
03:59 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: श्रीलंका के आठ विकेट गिरे

113 रन पर श्रीलंका के आठ विकेट गिर चुके हैं। चमिका करुणारत्ने 17 गेंद में छह रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें टॉम लाथम के हाथों कैच कराया। अब चमीरा और तीक्ष्णा क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed