फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs NED: विश्व कप में न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 99 रन से हराया; सैंटनर ने लिए पांच विकेट

Mon, 09 Oct 2023 09:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Mon, 09 Oct 2023 09:41 PM IST
खास बातें

ICC ODI World Cup 2023 New Zealand vs Netherlands 2023 Highlights: वनडे विश्व कप के छठे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की इस विश्व कप में यह दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था।

विज्ञापन
NZ vs NED WC Highlights ICC World Cup 2023 New Zealand vs Netherlands Today Match at Rajiv Gandhi Stadium
मिचेल सैंटनर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:36 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड की बड़ी जीत

न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हराकर विश्व कप में बड़ी जीत हासिल की। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था। इस तरह कीवी टीम की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। अंक तालिका में उसके अब दो मैच में चार अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर बरकरार है। दूसरी ओर, नीदरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पिछले मैच में पाकिस्तान ने हैदराबाद में ही हराया था।

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की इस विश्व कप में यह दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था।

प्लेयर ऑफ द मैच बने सैंटनर
नीदरलैंड के लिए कॉलिन एकरमैन ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स ने 30 और साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट ने 29 रन बनाए। न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिनर मिचेल सैंटनर ने पांच विकेट लिए। मैट हेनरी को तीन सफलता मिली। रचिन रवींद्र ने एक विकेट लिया। पांच विकेट लेने वाले सैंटनर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। विल यंग ने 70, टॉम लाथम ने 53 और रचिन रवींद्र ने 51 रन की पारी खेली। डेरिच मिचेल ने 48, मिचेल सैंटनर ने नाबाद 36 और डेवोन कॉन्वे ने 32 रन का योगदान दिया। मैट हेनरी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्क चैपमैन ने पांच और ग्लेन फिलिप्स ने चार रन बनाए। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन और रीलॉफ वान डेर मर्वे ने दो-दो विकेट लिए। बास डी लीडे को एक सफलता मिली।
09:29 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 46 ओवर में 223/9

नीदरलैंड ने 46 ओवर में नौ विकेट पर 223 रन बना लिए हैं। रयान क्लीन आठ रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने। उनके बाद साइब्रैंड 34 गेंद पर 29 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन
08:49 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 37 ओवर में 183/7

नीदरलैंड की टीम के सात विकेट गिर गए हैं। उसका स्कोर 37 ओवर में सात विकेट पर 183 रन है। कॉलिन एकरमैन 69 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर की गेंद पर मैट हेनरी ने उनका कैच लिया। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 27 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। सैंटनर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। नीदरलैंड को सातवां झटका वान डर मर्वे के रूप में लगा। मर्वे छह गेंद पर एक रन ही बना सके। सैंटनर की गेंद पर मैट हेनरी ने उनका कैच लिया।
07:58 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: रनआउट हुए तेजा

नीदरलैंड को चौथा झटका 26वें ओवर में लगा। चौथी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में तेजा रनआउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद पर 21 रन बनाए। 
07:25 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड को तीसरा झटका

नीदरलैंड के तीन विकेट गिर गए हैं। रचिन रवींद्र ने बास डी लीडे को आउट किया। डी लीडे छक्का मारने के प्रयास में बाउंड्री पर लपके गए। ट्रेंट बोल्ट ने उनका शानदार कैच लिया। डी लीडे ने 25 गेंद पर 18 रन बनाए। नीदरलैंड का स्कोर 18 ओवर में तीन विकेट पर 70 है। कॉलिन एकरमैन 23 रन बनाकर नाबाद हैं। तेजा को अपना खाता खोलना है।
07:03 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड के दोनों ओपनर आउट

न्यूजीलैंड के खिलाफ नीदरलैंड को दूसरा झटका लगा। उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। मिचेल सैंटनर ने मैक्स ओडाड को आउट कर दिया। ओडाड 31 गेंद पर 16 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। नीदरलैंड का स्कोर 12 ओवर में दो विकेट पर 52 रन है। कॉलिन एकरमैन 15 और बास डी लीडे नौ रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:39 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड को लगा पहला झटका

न्यूजीलैंड के खिलाफ नीदरलैंड की पारी शुरू हो गई है। उसे 323 रन का लक्ष्य मिला है। नीदरलैंड को छठे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा। मैट हेनरी ने विक्रमजीत सिंह को क्लीन बोल्ड कर दिया। विक्रमजीत 20 गेंद पर 12 रन ही बना सके। नीदरलैंड का स्कोर छह ओवर में एक विकेट पर 21 रन है। मैक्स ओडाड नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
05:52 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नीदरलैंड को मिला मुश्किल लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 323 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। विल यंग ने 70, टॉम लाथम ने 53 और रचिन रवींद्र ने 51 रन की पारी खेली। डेरिच मिचेल ने 48, मिचेल सैंटनर ने नाबाद 36 और डेवोन कॉन्वे ने 32 रन का योगदान दिया। मैट हेनरी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्क चैपमैन ने पांच और ग्लेन फिलिप्स ने चार रन बनाए। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन और रीलॉफ वान डेर मर्वे ने दो-दो विकेट लिए। बास डी लीडे को एक सफलता मिली।
05:24 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड को छठा झटका

ग्लेन फिलिप्स के बाद बल्लेबाजी के लिए मार्क चैपमैन भी पवेलियन लौट गए। वह 13 गेंद पर पांच रन ही बना सके। आर्यन दत्त की गेंद पर वान डेर मर्वे ने उनका कैच लिया।
05:22 PM, 09-Oct-2023

NZ vs NED Live: नहीं चला ग्लेन फिलिप्स का बल्ला

ग्लेन फिलिप्स को इस विश्व कप में पहली बार बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। फिलिप्स चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बास डी लीडे ने विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड ने 44 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बना लिए हैं। कप्तान टॉम लाथम 32 और मार्क चैपमैन पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed