IND vs SA 1st Test Day 3 Highlights: सेंचुरियन में एक दिन में सबसे ज्यादा 18 विकेट गिरे, भारत को दक्षिण अफ्रीका पर 146 रन की बढ़त
{"_id":"61cabc61aa1f2204f95245e8","slug":"ndia-vs-south-africa-1st-test-day-3-live-score-ind-vs-sa-1st-test-in-centurion-south-africa-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 1st Test Day 3 Highlights: सेंचुरियन में एक दिन में सबसे ज्यादा 18 विकेट गिरे, भारत को दक्षिण अफ्रीका पर 146 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 28 Dec 2021 09:50 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 28 Dec 2021 09:50 PM IST
खास बातें
India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test Day 3: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए। राहुल ने 123 रनों की पारी खेली। भारत के पास अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले टेस्ट का तीसरा दिन शमी के नाम रहा।
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:33 PM, 28-Dec-2021
IND vs SA: तीसरे दिन का खेल खत्म
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 5 रन और नाइटवाचमैन शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मार्को जेन्सन ने दूसरी पारी में भारत को पहला झटका दिया। उन्होंने मयंक अग्रवाल को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया।तीसरे दिन का खेल गेंदबाजों के नजरिए से बेहद दिलचस्प रहा। इस दिन कुल मिलाकर 18 विकेट गिरे। यह सेंचुरियन में एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड है। इससे पहले सेंचुरियन में 2007/08 में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मैच में 16 विकेट गिरे थे। 18 विकेट में भारत के आठ और दक्षिण अफ्रीका के 10 विकेट शामिल हैं। भारत ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी को तीन पर 272 रन से आगे बढ़ाया।
55 रन बनाने में भारतीय टीम के सात विकेट गिर गए और पूरी टीम 327 रन पर सिमट गई। पहली पारी में केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 123 रन बनाए। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 48 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। वहीं, कगिसो रबाडा को तीन और मार्को जेन्सन को एक विकेट मिला।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 62.3 ओवर में 197 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेम्बा बावुमा ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। इसके अलावा क्विंटन डिकॉक ने 34 रन की पारी खेली। वहीं, कगिसो रबाडा ने 25 रन, मार्को जेन्सन 19 रन, कीगन पीटरसन 15 रन, एडेन मार्कराम 13 रन, वियान मुल्डर 12 रन, केशव महाराज 12 रन, रसी वैन डर डुसेन 3 रन और कप्तान डीन एल्गर 1 रन बना सके। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला।
भारत ने दूसरी पारी में फिलहाल 1 विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया को 146 रन की बढ़त है। अगले दो दिन का खेल बाकी है। ऐसे में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को कम से कम 300 रन का टारगेट देना चाहेगी। टेस्ट के पांचवें दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
09:27 PM, 28-Dec-2021
IND vs SA Live Score: भारतीय टीम को पहला झटका
तेज गेंदबाज मार्को जेन्सन ने दूसरी पारी में भारत को पहला झटका दिया। उन्होंने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजा। मयंक 4 रन बना सके। जेन्सन ने उन्हें विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। फिलहाल केएल राहुल और नाइटवाचमैन शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
09:07 PM, 28-Dec-2021
IND vs SA Live Score: भारतीय ओपनर्स क्रीज पर
भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी की शुरुआत 130/0 से करेगी। 130 रन की बढ़त हासिल करने का टीम को फायदा होगा। फिलहाल भारतीय ओपनर्स केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं।08:53 PM, 28-Dec-2021
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की टीम 197 पर ऑलआउट
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 197 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 130 रन की बढ़त मिल गई है। मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज कुछ नहीं कर सके। शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का छठवां पांच विकेट हॉल है।वहीं, टेस्ट क्रिकेट में शमी के 200 विकेट भी पूरे हो गए हैं। शार्दुल और बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेम्बा बावुमा ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए।
इसके अलावा क्विंटन डिकॉक ने 34 रन की पारी खेली। वहीं, कगिसो रबाडा ने 25 रन, मार्को जेन्सन 19 रन, कीगन पीटरसन 15 रन, एडेन मार्कराम 13 रन, वियान मुल्डर 12 रन, केशव महाराज 12 रन, रसी वैन डर डुसेन 3 रन और कप्तान डीन एल्गर 1 रन बना सके।
08:51 PM, 28-Dec-2021
IND vs SA Live Score: शमी ने झटके पांच विकेट
193 रन पर दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका लगा है। मोहम्मद शमी ने कगिसो रबाडा को पवेलियन भेजा। यह उनका इस टेस्ट में पांचवां विकेट रहा। शमी ने टेस्ट में छठवीं बार पारी में पांच विकेट लिए। इसके साथ ही टेस्ट में उनके 200 विकेट भी पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले 11वें भारतीय गेंदबाज हैं। फिलहाल केशव महाराज और लुंगी एनगिडी क्रीज पर हैं।07:51 PM, 28-Dec-2021
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका
181 रन के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका लगा। शार्दुल ने मार्को जेन्सन को एलबीडब्लू आउट किया। वे 42 गेंदों पर 19 रन बना सके। शार्दुल का यह दूसरा विकेट रहा। वहीं, मोहम्मद शमी अब तक चार विकेट ले चुके हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम अब भी भारत से 146 रन पीछे है। फिलहाल केशव महाराज और कगिसो रबाडा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:45 PM, 28-Dec-2021
IND vs SA Live Score: बावुमा पवेलियन लौटे, दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका
144 रन पर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका लगा। तेम्बा बावुमा 52 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके टेस्ट करियर की 16वीं फिफ्टी रही। उन्हें मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। शमी के लिए यह चौथी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने वियान मुल्डर को भी आउट किया था। फिलहाल मार्को जेन्सन और कगिसो रबाडा क्रीज पर हैं।07:34 PM, 28-Dec-2021
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका छठा झटका
133 रन के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लगा है। मोहम्मद शमी ने वियान मुल्डर को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वे 33 गेंदों पर 12 रन बना सके। शमी का यह तीसरा विकेट रहा। इससे पहले वह एडेन मार्कराम और कीगन पीटरसन को आउट कर चुके हैं। फिलहाल तेम्बा बावुमा और मार्को जेेन्सन क्रीज पर हैं।07:10 PM, 28-Dec-2021
IND vs SA Live Score: बावुमा और मुल़्डर क्रीज पर
चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। तेम्बा बावुमा और वियान मुल्डर क्रीज पर हैं। दोनों ही दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। बावुमा 88 गेंदों पर 33 रन और मुल्डर 22 गेंदों पर आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की ओर से शमी ने दो विकेट झटके हैं। इसके अलावा बुमराह, सिराज और शार्दुल को एक-एक विकेट मिला।06:42 PM, 28-Dec-2021