MI vs RR: राजस्थान ने लगातार दूसरे मैच में लक्ष्य का बचाव किया, मुंबई इंडियंस को 23 रन से हराया
{"_id":"6248092ac3ba5100a540b8df","slug":"mi-vs-rr-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-rajasthan-royals-ipl-2022-match-9-at-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MI vs RR: राजस्थान ने लगातार दूसरे मैच में लक्ष्य का बचाव किया, मुंबई इंडियंस को 23 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 02 Apr 2022 07:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:36 PM IST
खास बातें
MI vs RR (Mumbai vs Rajasthan) Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दूसरे मैच में सफलतापूर्वक लक्ष्य का बचाव करते हुए मुंबई इंडियंस को 23 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने मुंबई के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में मुंबई की टीम 170 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:25 PM, 02-Apr-2022
MI vs RR Live: राजस्थान की टीम 23 रन जीती
राजस्थान की टीम ने यह मैच 23 रन से जीत लिया है। आखिरी ओवर में जीत के लिए मुंबई को 29 रन की जरूरत थी, लेकिन पोलार्ड कुछ खास नहीं कर सके। पूरे ओवर में वो सिर्फ चार रन बना पाए और आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए। नवदीप सैनी की गेंद पर जोश बटलर ने उनका कैच पकड़ा। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है।07:20 PM, 02-Apr-2022
MI vs RR Live: मुंबई का सातवां विकेट गिरा
मुंबई की पारी के 19वें ओवर में मुरुगन अश्विन रन आउट हो गए। हालांकि, अभी भी पोलार्ड क्रीज पर बने हुए हैं, लेकिन मुंबई के लिए यह मैच जीतना बेहद मुश्किल होगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ओवर की आखिरी गेंद छोटी की थी, लेकिन यह ओवर की दूसरी बाउंसर थी। इस वजह से अंपायर ने इसे नो करार दिया और अगली गेंद नए बल्लेबाज बुमराह ने खेली। वो कोई रन नहीं बना पाए। अब आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 29 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
07:05 PM, 02-Apr-2022
MI vs RR Live: मुंबई को दो ओवर में 39 रन की जरूरत
मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दो ओवर में 39 रन की जरूरत है। अब मुंबई की जीत की सारी उम्मीदें कीरोन पोलार्ड पर हैं। वो 12 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 19वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने पोलार्ड का अहम कैच छोड़ दिया।07:01 PM, 02-Apr-2022
MI vs RR Live: हैट्रिक से चूके चहल
इस मैच में चहल के पास हैट्रिक लेने के बेहतरीन मौका था। नए बल्लेबाज मुरुगन अश्विन स्ट्राइक पर थे और चलह की लेग ब्रेक गेंद पर उनके बल्ले का बाहरी किनारा भी लगा, लेकिन स्लिप में खड़े करुण नायर ने कैच छोड़ दिया। इस तरह चहल 2022 की पहली हैट्रिक लेने से चूक गए। करुण यह मैच नहीं खेल रहे हैं, लेकिन बतौर सब्सटीट्यूट वो मैदान पर आए हैं।06:56 PM, 02-Apr-2022
MI vs RR Live: चहल ने मुंबई को दो झटके दिए
युजवेन्द्र चहल ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर अपनी टीम को इस मैच में आगे कर दिया है। अब मुंबई के लिए यह मैच जीतना बहुत मुश्किल होगा। डेनियल सम्स ने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। गेंद सिर्फ ऊपर की तरफ गई और जोस बटलर ने बेहतरीन कैच पकड़ा। अब पोलार्ड ही मुंबई को जीत दिला सकते हैं।06:51 PM, 02-Apr-2022
MI vs RR Live: मुंबई को पांचवां विकेट गिरा
युजवेन्द्र चहल ने मुंबई को पांचवां झटका दिया है। उन्होंने कीरोन टिम डेविड को विकेटों के सामने फंसाया और अपनी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। इसके साथ ही मुंबई की टीम इस मैच में पिछड़ चुकी है। अब मुंबई की सारी उम्मीदें कीरोन पोलार्ड पर टिकी हुई हैं। टिम डेविड ने तीन गेंदों में सिर्फ एक रन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:46 PM, 02-Apr-2022
MI vs RR Live: मुंबई को चौथा विकेट गिरा
रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई को चौथा झटका दिया है। उन्होंने तिलक वर्मा को क्लीन बोल्ड किया। तिलक वर्मा ने 33 गेंद में 61 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और पांच छक्के निकले। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 136 रन हो चुका है।06:42 PM, 02-Apr-2022
MI vs RR Live: तिलक वर्मा ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया
तिलक वर्मा ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 28 गेंद में यह कीर्तिमान हासिल किया। वो आईपीएल में मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा है।06:36 PM, 02-Apr-2022
MI vs RR Live: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा
ईशान किशन अर्धशतक लगाकर आउट हो चुके हैं। मुंबई का तीसरा विकेट गिरा है। किशन इस सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक लगाने के बाद आउट हुए हैं। अब तिलक वर्मा पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर नवदीप सैनी ने बेहतरीन कैच पकड़कर उनको आउट किया। किशन ने 43 गेंद पर 54 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और एक छ्क्का शामिल था।06:33 PM, 02-Apr-2022