MI vs LSG Highlights : लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया, रोहित-नमन की मेहनत पर फिरा पानी
{"_id":"6647546e1c37310d2107a8f8","slug":"mi-vs-lsg-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-lucknow-super-giants-ipl-2024-67th-match-updates-2024-05-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG Highlights : लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया, रोहित-नमन की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 18 May 2024 12:52 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 18 May 2024 12:52 AM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, MI vs LSG Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। केएल राहुल की सेना ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
12:21 AM, 18-May-2024
MI vs LSG Live Score : लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया
आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। केएल राहुल की टीम ने एमआई को 18 रनों से हरा दिया। दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, लखनऊ के खाते में भले ही 14 अंक हो गए हैं लेकिन उनका नेट रनरेट -0.667 है। ऐसे में उनका प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना मुश्किल है। मुंबई इंडियंस आठ अंकों के साथ अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा। टीम को 14 में से 10 मैचों में शिकस्त मिली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की दमदार शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई, जिसे नवीन-उल-हक ने तोड़ा। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को नौवें ओवर में आउट किया। वह 20 गेंदों में 23 रन बना सके। इसके बाद सूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, रोहित शर्मा 68 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने 178.94 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और तीन छक्के लगाए।
इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 16, नेहल वढेरा ने एक और ईशान किशन ने 14 रन बनाए। लखनऊ के खिलाफ नमन धीर ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया। इस मैच में वह 62 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 221.42 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और पांच छक्के लगाए। रोमारियो शेफर्ड एक रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और नवीन-उलहक ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, क्रुणाल पांड्या और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।
11:46 PM, 17-May-2024
MI vs LSG Live Score : मुंबई को पांचवां झटका लगा
मुंबई को पांचवां झटका नेहल वढेरा के रूप में लगा। उन्हें रवि बिश्नोई ने आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों में 90 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
11:37 PM, 17-May-2024
MI vs LSG Live Score : मुंबई को लगा चौथा झटका
मुंबई को चौथा झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। उन्हें मोहसिन खान ने नवीन-उल-हक के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस सीजन उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नेहल वढेरा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।11:26 PM, 17-May-2024
MI vs LSG Live Score : रोहित शर्मा 68 रन बनाकर लौटे पवेलियन
रोहित शर्मा 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवि बिश्नोई ने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहसिन खान के हाथों कैच कराया। हिटमैन ने इस मैच में 178.94 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और तीन छक्के लगाए। 10 रनों के भीतर मुंबई ने तीन विकेट खो दिए हैं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद एमआई का स्कोर 101/3 है।11:19 PM, 17-May-2024
MI vs LSG Live Score : सूर्या बिना खाता खोले आउट हुए
सूर्यकुमार यादव इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने 10वें ओवर में रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।11:14 PM, 17-May-2024
MI vs LSG Live Score : मुंबई का पहला विकेट गिरा
मुंबई का पहला विकेट 88 रन के स्कोर पर गिरा। नवीन-उल-हक ने डेवाल्ड ब्रेविस को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रोहित शर्मा (61) क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई को जीत के लिए अब 66 गेंदों में 127 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:05 PM, 17-May-2024
MI vs LSG Live Score : रोहित ने लगाया अर्धशतक
रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। यह उनके आईपीएल करियर का 43वां पचासा है। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 78/0 है। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 72 गेंदों में 137 रनों की जरूरत है।10:52 PM, 17-May-2024
MI vs LSG Live Score : मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी एक बार फिर शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस एक बार फिर क्रीज पर पहुंच गए हैं। दोनों दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का चौथा ओवर मोहसिन खान फेंक रहे हैं।10:30 PM, 17-May-2024
MI vs LSG Live Score : 10:50 पर शुरू होगा मुकाबला
मुंबई में बारिश रुक चुकी है। मैदान से कवर्स हटाए जा चुके हैं। अंपायर्स ने मुआयने के बाद मुकाबले को दोबारा 10:50 बजे शुरू करने का फैसला लिया है। खुशी की बात यह है कि मुंबई इंडियंस की पारी के ओवरों में कोई कटाव नहीं होगा।10:09 PM, 17-May-2024