MI vs LSG: आईपीएल इतिहास में मुंबई का सबसे खराब प्रदर्शन, पहली बार शुरुआती छह मैच हारी, लखनऊ 18 रन से जीता
{"_id":"625a8927387fcc656938fe6d","slug":"mi-vs-lsg-ipl-2022-live-cricket-score-mumbai-vs-lucknow-match-26-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG: आईपीएल इतिहास में मुंबई का सबसे खराब प्रदर्शन, पहली बार शुरुआती छह मैच हारी, लखनऊ 18 रन से जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 16 Apr 2022 08:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 16 Apr 2022 08:18 PM IST
खास बातें
MI vs LSG (Mumbai vs Lucknow): मुंबई की टीम अपने पिछले छह मैच हार चुकी है। वहीं, लखनऊ की टीम अब तक छह मैच में से चार मैच जीत चुकी है। वहीं, दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 199 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
आवेश खान ने तीन विकेट झटके
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:33 PM, 16-Apr-2022
लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया
लखनऊ सुपरजाएंट्स ने आईपीएल 2022 के 26वें मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 199 रन बनाए। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने 103 रन की नाबाद पारी खेली। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। उन्होंने 27 गेंदों पर 37 रन बनाए। लखनऊ की ओर से आवेश खान ने तीन विकेट झटके।आखिरी दो ओवर में मुंबई को जीत के लिए 43 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में जेसन होल्डर के ओवर में मुंबई ने 17 रन बटोरे। आखिरी छह गेंदों पर मुंबई को 26 रन की जरूरत थी। आखिरी ओवर की पहली गेंद जयदेव उनादकट रन आउट हुए। वे छह गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बना सके। इसके बाद मुरुगन अश्विन ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर अश्विन (6) रन आउट हो गए। पांचवीं गेंद पर चमीरा ने पोलार्ड को स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। वे 14 गेंदों पर 25 रन बना सके। आखिरी ओवर में मुंबई की टीम सात रन बना सकी।
यह मुंबई की इस सीजन में लगातार छठी हार है। आईपीएल इतिहास में पहली बार टीम शुरुआती लगातार छह मैच हारी है। इससे पहले 2014 में टीम शुरुआती लगातार पांच मैच हारी थी। इस हार के साथ मुंबई पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। टीम को अब यहां से सभी मैच जीतने होंगे। इसके साथ ही दूसरी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा।
07:18 PM, 16-Apr-2022
MI vs LSG Live: मुंबई को छठा झटका
18वें ओवर में 153 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को छठा झटका लगा। आवेश खान ने फैबियन एलेन को दुष्मंथा चमीरा के हाथों कैच कराया। वे सात गेंदों पर आठ रन बना सके। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर छह विकेट पर 157 रन है। फिलहाल जयदेव उनादकट और कीरोन पोलार्ड क्रीज पर हैं। मुंबई को फिलहाल 12 गेंदों पर 43 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
07:11 PM, 16-Apr-2022
MI vs LSG Live: मुंबई को 24 गेंदों पर 68 रन की जरूरत
16वें ओवर में 127 के स्कोर पर मुंबई को पांचवां झटका लगा। रवि बिश्नोई ने सूर्यकुमार यादव को कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार 27 गेंदों पर 37 रन बना सके। इसमें तीन चौके शामिल हैं। मुंबई को 24 गेंदों पर 68 रन की जरूरत है।07:03 PM, 16-Apr-2022
MI vs LSG Live: 121 पर मुंबई को चौथा झटका
15वें ओवर में 121 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा। जेसन होल्डर ने तिलक वर्मा को शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। तिलक 26 गेंदों पर 26 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 125 रन है।06:33 PM, 16-Apr-2022
MI vs LSG Live: 11 ओवर के बाद मुंबई 86/3
10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 12 गेंदों पर 18 रन और तिलक वर्मा 11 गेंदों पर आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 20 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। मुंबई को अब 60 गेंदों पर 114 रन की जरूरत है।06:15 PM, 16-Apr-2022
MI vs LSG Live: ब्रेविस के ईशान पवेलियन लौटे
57 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को दो झटके लगे। छठे ओवर में आवेश खान ने डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेजा था। वे 13 गेंदों पर 31 रन बना सके थे। वहीं, अगले ही यानी सातवें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने ईशान किशन को बोल्ड किया। ईशान 17 गेंदों पर दो चौके की मदद से 13 रन बना सके। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव दो रन और तिलक वर्मा तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:08 PM, 16-Apr-2022
MI vs LSG Live: पावरप्ले में मुंबई का हाईएस्ट स्कोर
छठे ओवर में मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरा झटका लगा। जूनियर डीविलियर्स और बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस 13 गेंदों पर 31 रन की तूफानी पारी खेल आउट हुए। उन्हें आवेश खान ने दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में ब्रेविस ने छह चौके और एक छक्का लगाया। छह ओवर के बाद मुंबई ने दो विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन क्रीज पर हैं। यह इस सीजन में पावरप्ले में मुंबई इंडियंस का हाईएस्ट स्कोर है।06:04 PM, 16-Apr-2022
MI vs LSG Live: मुंबई की तेज शुरुआत
पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने एक विकेट गंवाकर 48 रन बना लिए हैं। फिलहाल जूनियर डीविलियर्स और बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस नौ गेंदों पर 23 रन और ईशान किशन 14 गेंदों पर 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच के बाद इस मैच में ब्रेविस का तूफान देखने को मिल रहा है। ब्रेविस ने पांचवें ओवर में आखिरी तीन गेंद पर एक छक्का और दो चौके लगाए। इस ओवर में मुंबई ने 20 रन बटोरे।05:53 PM, 16-Apr-2022
MI vs LSG Live: मुंबई को पहला झटका
16 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज आवेश खान ने कप्तान रोहित शर्मा को डिकॉक के हाथों कैच कराया। रोहित सात गेंदों पर छह रन बना सके। तीन ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 20 रन है। फिलहाल जूनियर डीविलियर्स और बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस चार रन और ईशान किशन नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।05:40 PM, 16-Apr-2022