DC vs MI Highlights : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को चार विकेट से हराया, सजना ने लगाया मैच विनिंग सिक्स
{"_id":"65d8954a58cecfe2e90014ed","slug":"mi-vs-dc-women-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-delhi-capitals-wpl-2024-1st-match-at-chinnaswamy-stadium-2024-02-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs MI Highlights : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को चार विकेट से हराया, सजना ने लगाया मैच विनिंग सिक्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 24 Feb 2024 12:03 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:03 AM IST
खास बातें
Delhi Capitals vs Mumbai Indians Highlights : महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर दिल्ली के खिलाफ मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
12:00 AM, 24-Feb-2024
DC vs MI Highlights : यास्तिका और हरमनप्रीत कौर की साझेदारी के दम पर जीत की दहलीज पर पहुंची मुंबई, आखिरी गेंद पर सजना ने जड़ा मैच जिताऊ छक्का
महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में मुंबई की तरफ से यास्तिका भाटिया और हरमनप्रीत कौर ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। यास्तिका ने 57 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को मुसीबत से निकाला। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने 55 रन बनाए। हालांकि, आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें एलिस कैप्सी ने सदरलैंड के हाथों कैच आउट करा दिया। जिस वक्त भारतीय बल्लेबाज आउट हुईं उस वक्त टीम को एक गेंद पर पांच रन की जरुरत थी, तभी सजना सजीवन ने मैच विनिंग सिक्स जड़कर टीम को पहले मैच में जीत दिलाई।इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन का स्कोर तैयार किया। दिल्ली के लिए एलिस कैप्सी ने विस्फोटक 75 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 141.50 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं, जेमिमाह रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए। हालांकि, वह इस पारी को अर्धशतक में तब्दील नहीं कर सकीं। मुंबई के खिलाफ कप्तान मेग लैनिंग ने 31 रन बनाए। वहीं, शेफाली वर्मा ने एक, मारिजैन कैप ने 16 और एनाबेल सदरलैंड ने 1 (नाबाद) रन बनाया। दिल्ली के खिलाफ मुंबई की तरफ से नताली सिवर ब्रंट और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा शबनिम इस्माइल को एक सफलता मिली।
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत झटके के साथ हुई। टीम का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी गेंद पर गिर गया था। हीली मैथ्यूज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद मोर्चा यास्तिका भाटिया ने संभाला। उन्होंने 57 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मुसीबत से बाहर निकाला। दिल्ली के खिलाफ नताली सिवर ब्रंट ने 19, अमेलिया केर ने 24, पूजा वस्त्राकर ने एक रन बनाए। वहीं, अमनजोत कौर तीन और सजीवन सजना छह रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली के लिए अरुंधति रेड्डी और एलिस कैप्सी ने दो-दो विकेट चटकाए। इशके अलावा मारिजैन कैप और शिखा पांडे को एक-एक सफलता मिली।
11:24 PM, 23-Feb-2024
DEL vs MUM Live : चार विकेट से मुंबई की जीत
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग का पहल मुकाबला जीत लिया। रोमांचक मुकाबले में संजीवन संजना ने मैच विनिंग सिक्स लगाकर टीम को चार विकेट से जीत दिलाई। यास्तिका भाटिया ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन बनाए। वहीं, टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 55 रन बनाने में कामयाब हुईं।आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें एलिस कैप्सी ने सदरलैंड के हाथों कै आउट कराया।
विज्ञापन
11:09 PM, 23-Feb-2024
DEL vs MUM Live : अमेलिया केर के बाद पूजा वस्त्राकर भी लौंटी पवेलियन
मुंबई इंडियंस को आठ गेंदों के अंदर दो झटके लगे हैं। टीम को चौथा झटका अमेलिया केर के रुप में लगा जिन्हें शिखा पांडे ने आउट किया। वहीं, पूजा वस्त्राकर एक रन बनाकर पवेलियन लौटीं।10:51 PM, 23-Feb-2024
DEL vs MUM Live : मुंबई को लगा तीसरा झटका, स्कोर 106/3
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका स्टार बल्लेबाज यास्तिका भाटिया के रुप में लगा। विकेटकीपर बल्लेबाज 45 गेंदों में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। फिलहाल क्रीज पर हरमनप्रीत कौर 23 गेंदों में 34 रन और अमेलिया केर तीन गेंदों में एक रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। टीम का स्कोर 106/3 है।10:37 PM, 23-Feb-2024
DEL vs MUM Live : यास्तिका भाटिया ने जड़ा अर्धशतक
मुंबई इंडियंस की धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने शानदार अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले। फिलहाल वह 51 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। उन्होंने मुंबई की इस मैच में जबरदस्त वापसी कराई है।10:30 PM, 23-Feb-2024
DEL vs MUM Live : 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 80/2
10 ओवर बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट खोकर 81 रन है। भारतीय बल्लेबाज यास्तिका भाटिया दमदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। उन्होंने 31 गेंदों में 44 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। वह अर्धशतक से छह रन दूर हैं। वहीं, टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर यास्तिका का साथ दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:15 PM, 23-Feb-2024
DEL vs MUM Live : मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, स्कोर 50/2
मुबंई इंडियंस को दूसरा झटका सातवें ओवर की पहली गेंद पर लगा। नताली सिवर ब्रंट 19 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अरुंधति रेड्डी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल यास्तिका भाटिया 30 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर पांच रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। टीम का स्कोर दो विकेट खोकर 50 रन है।09:51 PM, 23-Feb-2024
DEL vs MUM Live : मुंबई को लगा पहला झटका
दिल्ली द्वारा दिए गए 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका पारी की शुरुआत में ही लग गया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं हीली मैथ्यूज शून्य पर आउट हो गईं। मारिजैन कैप ने उन्हें तानिया भाटिया के हाथों कैच आउट कराया। एक ओवर का खेल पूरा होने के बाद मुंबई अब तक खाता नहीं खोल पाई है। क्रीज पर यास्तिका भाटिया और नताली सिवर ब्रंट हैं।09:34 PM, 23-Feb-2024
DEL vs MUM Live : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 172 रन का लक्ष्य थमाया
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 172 रन का लक्ष्य थमाया है। मेग लैनिंग की अगुवाई वाली टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में पांच विकेट खोकर 171 रन बनाए। ऐलिस कैप्सी ने 75 रन की शानदार पारी खेली। टीम को पहला झटका शेफाली वर्मा के रुप में लगा। वह एक रन बनाकर आउट हुईं। इस मैच में कप्तान लैनिंग ने 31, जेमिमाह रोड्रिग्स ने 42 मारिजैन कैप ने 16 रन बनाए। एनाबेल सदरलैंड एक रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए नताली सिवर ब्रंट और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा शबनिम इस्माइल को एक सफलता मिली।09:28 PM, 23-Feb-2024