फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs CSK: धोनी की तूफानी पारी से जीती चेन्नई, मुंबई के खिलाफ आखिरी चार गेंदों पर बनाए 16 रन

Thu, 21 Apr 2022 11:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 21 Apr 2022 11:37 PM IST
खास बातें

MI vs CSK (Mumbai vs Chennai): चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। चेन्नई की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। चेन्नई ने मुंबई के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी छह गेंदों पर 17 रन बनाए।

विज्ञापन
MI vs CSK Live Score: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2022 Match 33 at Navi Mumbai News Updates in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:30 PM, 21-Apr-2022

चेन्नई की सीजन की दूसरी जीत, आखिरी ओवर में बनाए 17 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। चेन्नई की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। चेन्नई ने मुंबई के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी छह गेंदों पर 17 रन बनाए। इसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनादकट की आखिरी चार गेंदों पर 16 रन बटोरे। वह 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की यह इस सीजन की लगातार सातवीं हार है और वह आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है जिसे शुरू के सातों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 
11:17 PM, 21-Apr-2022

आखिरी छह गेंदों का खेल

चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 17 रन की दरकार है। धोनी और प्रेटोरियस क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 139/6, एसएस धोनी (12*), ड्वेन प्रेटोरियस (22*)
विज्ञापन
11:13 PM, 21-Apr-2022

उनादकट का महंगा ओवर

जयदेव उनादकट अपने तीसरे ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में चेन्नई ने 14 रन बटोरे। इसमें प्रेटोरियस ने छक्का और धोनी ने चौका भी लगाया। चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 28 रन की जरूरत। 18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 128/6, एसएस धोनी (11*), ड्वेन प्रेटोरियस (12*)
11:08 PM, 21-Apr-2022

आखिरी 18 गेंदों का रोमांच

चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 42 रन की दरकार है। सीएसके की तरफ से एमएस धोनी और ड्वेन प्रेटोरियस क्रीज पर है। 17 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 114/6, एसएस धोनी (5*), ड्वेन प्रेटोरियस (4*)
11:02 PM, 21-Apr-2022

जडेजा का बल्ला फिर खामोश

रवींद्र जडेजा का बल्ला फिर से खामोश रहा। वह आठ गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रायली मेरेडिथ ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 108/6, एसएस धोनी (2*), ड्वेन प्रेटोरियस (2*)
10:55 PM, 21-Apr-2022

आखिरी 30 गेंदों का खेल

चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने के लिए आखिरी 30 गेंदों में 53 रन की दरकार है। सीएसके की तरफ से रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:52 PM, 21-Apr-2022

रायुडू अर्धशतक से चूके, सैम्स को चौथी सफलता

चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। डेनियल सैम्स ने अपने आखिरी ओवर में चौथा विकेट हासिल किया। उन्होंने रायुडू को 40 के स्कोर पर पोलार्ड के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 103/5, एसएस धोनी (1*), रवींद्र जडेजा (3*)
 
10:40 PM, 21-Apr-2022

सैम्स को तीसरी सफलता, शिवम आउट

डेनियल सैम्स ने अपने तीसरे ओवर में तीसरी सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे को इशान किशन के हाथों कैच कराया। विकेट के पीछे किशन ने अपनी बाईं तरफ डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। दुबे 14 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 88/4, अंबाती रायुडू (30*), रवींद्र जडेजा (0*)
10:22 PM, 21-Apr-2022

उथप्पा 30 रन बनाकर आउट

चेन्नई ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। रोबिन उथप्पा 25 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उनादकट ने ब्रेविस के हाथों कैच कराया। नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 66/3, अंबाती रायुडू (21*), शिवम दुबे (0*)
10:06 PM, 21-Apr-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

दूसरी पारी के छह ओवर का खेल पूरा हो चुका है, यानी पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है. इस दौरान मुंबई ने दो विकेट झटके तो वहीं चेन्नई ने 46 रन बनाए। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 46/2, अंबाती रायुडू (19*), रोबिन उथप्पा (13*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed