LSG vs PBKS Highlights: पंजाब ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह के बाद श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
{"_id":"67ebe2a64f4f133f890e1738","slug":"lsg-vs-pbks-live-cricket-score-lucknow-super-giants-vs-punjab-kings-ipl-2025-13th-match-updates-2025-04-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"LSG vs PBKS Highlights: पंजाब ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह के बाद श्रेयस अय्यर का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 01 Apr 2025 10:40 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:40 PM IST
खास बातें
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम पंजाब
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:39 PM, 01-Apr-2025
पंजाब आठ विकेट से जीती
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराकर इस सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। लगातार दो मैचों में जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को पहला झटका 26 रन के स्कोर पर लगा। दिग्वेश राठी ने प्रियांश आर्या को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। इसके बाद मोर्चा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 84 रन की साझेदारी हुई।
इस दौरान दिग्वेश राठी ने प्रभसिमरन को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। उन्होंने महज 23 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का चौथा पचासा पूरा किया। वह 44 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान श्रेयस को नेहल वढेरा का साथ मिला। दोनों ने 37 गेंदों में 67 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा जबकि नेहल ने 43 रन बनाए।
10:12 PM, 01-Apr-2025
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा
पंजाब को दूसरा झटका प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा। उन्हें दिग्वेश राठी ने रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वह 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए नेहल वढेरा उतरे हैं। 11 ओवर के बाद 116/2 है।
विज्ञापन
09:56 PM, 01-Apr-2025
LSG vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक
प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब को अब जीत के लिए 76 गेंदों में 91 रनों की जरूरत है।09:52 PM, 01-Apr-2025
LSG vs PBKS Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ, स्कोर 62/1
प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के बीच 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पावरप्ले समाप्त हो चुका है स्कोर 62/1 है।09:36 PM, 01-Apr-2025
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब को पहला झटका लगा
पंजाब को पहला झटका दिग्वेश राठी ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। अब प्रभसिमरन सिंह का साथ देने के लिए श्रेयस अय्यर उतरे हैं।09:24 PM, 01-Apr-2025
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी शुरू
पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं। लखनऊ की तरफ से पहला ओवर शार्दुल ठाकुर फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:08 PM, 01-Apr-2025
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ ने पंजाब के सामने रखा 172 रन का लक्ष्य
अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत पंजाब ने लखनऊ को 171 के स्कोर पर रोक दिया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाए और 172 रन का लक्ष्य तैयार किया। उनके लिए निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा आयुष बडोनी ने 41, एडेन मार्करम ने 28, अब्दुल समद ने 27, डेविड मिलर ने 19 रन बनाए। वहीं, मिचेल मार्श और आवेश खान खाता भी नहीं खोल सके। लखनऊ के लिए अर्शदीप ने तीन विकेट लिए जबकि लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटके।08:43 PM, 01-Apr-2025
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को पांचवां झटका लगा
लखनऊ को पांचवां झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने डेविड मिलर को अपना शिकार बनाया। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए अब्दुल समद उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आयुष बडोनी क्रीज पर मौजूद हैं।08:24 PM, 01-Apr-2025
LSG vs PBKS Live Score: निकोलस पूरन 44 रन बनाकर आउट हुए
लखनऊ को चौथा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा। उन्हें स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। अब आयुष बडोनी का साथ देने के लिए डेविड मिलर उतरे हैं।08:11 PM, 01-Apr-2025