11:11 PM, 16-Feb-2025
सुपर किंग्स बरेली ने सुपर चैलेंजर्स आगरा को 32 रन से हराया
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरेली की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर 118 रन बनाए। जवाब में आगरा की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट गंवाकर सिर्फ 86 रन बना सकी।
सुपर चैलेंजर्स की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर चैलेंजर्स की शुरुआत अच्छी हुई थी। मुकेश और विनीत के बीच पहले विकेट के लिए 17 रनों की साझेदारी हुई, जिसे धीरेंद्र यादव ने तोड़ा। उन्होंने मुकेश को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विनीत तीन रन बनाकर लौटे। इसके बाद बिट्टू ने 15, अक्षय ने पांच, अजय ने 17, मनोहर ने शून्य, ओकेंद्र ने दो, गुरमुखी ने दो रन बनाए। इसके अलावा विशाल कुमार तीन और अब्दुल्लाह क्रमश: तीन और 16 रन बनाकर नाबाद रहे। बरेली के लिए अक्षय, धीरेंद्र और विशाल को दो-दो विकेट मिले। उनके अलावा बंटी और सनी को एक-एक सफलता मिली।
09:41 PM, 16-Feb-2025
SCA vs SKB Live Score: आगरा को लगा पहला झटका
आगरा को पहला झटका मुकेश यादव के रूप में लगा। उन्हें धीरेंद्र यादव ने अपना शिकार बनाया। वह 16 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बिट्टू उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए विनीत सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
09:40 PM, 16-Feb-2025
SCA vs SKB Live Score: सुपर चैलेंजर्स आगरा की पारी शुरू
सुपर चैलेंजर्स आगरा की पारी शुरू हो चुकी है। क्रीज पर मुकेश और विनीत मौजूद हैं।
09:17 PM, 16-Feb-2025
SCA vs SKB Live Score: सुपर किंग्स बरेली ने 10 ओवर में सात विकेट गंवाकर सुपर चैलेंजर्स आगरा के खिलाफ 118 रन बनाए
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स बरेली ने 10 ओवर में सात विकेट गंवाकर सुपर चैलेंजर्स आगरा के खिलाफ 118 रन बनाए हैं। उनके लिए सर्वाधिक रन सुरेश यादव ने बनाए। उन्होंने 19 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। उनके अलावा कार्तिक और अक्षय का बल्ला गरजा। दोनों ने क्रमश: 26 और 23* रन बनाए। आगरा की टीम के खिलाफ बंटी खान ने दो, चिंटू चौधरी ने आठ, धीरेंद्र यादव ने छह रन बनाए। वहीं, आगरा के लिए मनीष ने दो विकेट लिए। उनके अलावा अजय, गुरमुखी, विशाल और सैफ को एक-एक सफलता मिली।
08:36 PM, 16-Feb-2025
SCA vs SKB Live Score: सुपर किंग्स बरेली की बल्लेबाजी जारी
सुपर किंग्स बरेली की बल्लेबाजी जारी है। सुरेश यादव और कार्तिक क्रीज पर मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 58/2 है।
08:34 PM, 16-Feb-2025
SCA vs SKB Live Score: सुपर किंग्स बरेली ने जीता टॉस
सुपर किंग्स बरेली ने सुपर चैलेंजर्स आगरा के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
07:45 PM, 16-Feb-2025
KC vs MW Live Score: मथुरा वॉरियर्स ने 46 रन से कानपुर को हराया
दनादन क्रिकेट का रोमांच जारी है। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मथुरा वॉरियर्स ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 109 रन बनाए। जवाब में कानपुर चीफ्स की टीम 10 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 63 रन ही बना सकी। इस तरह मथुरा ने यह मुकाबला 46 रन से जीत लिया।
05:29 PM, 16-Feb-2025
KC vs MW Live Score: 45 पर मथुरा का पहला विकेट गिरा
45 पर मथुरा का पहला विकेट विक्रांत के रूप में लगा। उन्हें शिवम कुमार ने बोल्ड किया। वह 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जयदीप उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कृष्णा मौजूद हैं।
05:04 PM, 16-Feb-2025
KC vs MW Live Score: मथुरा वॉरियर्स की पारी शुरू
मथुरा वॉरियर्स की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए क्रष्णा और विक्रांत क्रीज पर उतरे हैं।