फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ajit Agarkar's Future To Be Decided In 48 Hours Amid Reported Cold War With BCCI, says Report

अजीत अगरकर की कुर्सी बचेगी या जाएगी?: बीसीसीआई से तनातनी! 48 घंटे में तय हो सकता है मुख्य चयनकर्ता का भविष्य

Mon, 14 Sep 2026 10:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Sep 2026 10:31 AM IST
सार

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य पर अगले 48 घंटे में तस्वीर साफ हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगरकर और बोर्ड पदाधिकारियों के बीच उनके कार्यकाल के विस्तार को लेकर चर्चा होगी। उनका मौजूदा कार्यकाल चार अक्तूबर को खत्म होना है और वह एक साल के विस्तार के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
Ajit Agarkar's Future To Be Decided In 48 Hours Amid Reported Cold War With BCCI, says Report
अजीत अगरकर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर अब जल्द तस्वीर साफ हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 48 घंटे में अगरकर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारियों के बीच उनके कार्यकाल के विस्तार को लेकर अहम चर्चा होनी है। इस बैठक के बाद तय हो सकता है कि अगरकर को चयन समिति के प्रमुख के तौर पर आगे भी जिम्मेदारी मिलेगी या फिर बोर्ड नए विकल्प की तलाश करेगा।

विज्ञापन

48 घंटे में होगा भविष्य पर फैसला?
'स्पोर्टस्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, अगरकर और बीसीसीआई के पदाधिकारी अगले दो दिनों में बातचीत करेंगे। इस दौरान उनके कार्यकाल के विस्तार को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। रिपोर्ट में एक बीसीसीआई पदाधिकारी के हवाले से कहा गया है कि दोनों पक्ष फिलहाल विस्तार को लेकर सकारात्मक रुख रखते हैं और कुछ शुरुआती दिक्कतों को जल्द सुलझाने की उम्मीद है। हालांकि, इसी रिपोर्ट में पिछले दो महीनों से बीसीसीआई के पदाधिकारियों और चयन समिति के बीच तनातनी चलने का भी दावा किया गया है। अगरकर का तीन सितंबर को हुई बीसीसीआई की प्रदर्शन समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होना भी चर्चा का विषय बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में खत्म होना था कार्यकाल, मिला था विस्तार
अगरकर को चार जुलाई 2023 को बीसीसीआई का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था। उनका शुरुआती कार्यकाल जून 2026 में खत्म होना था, लेकिन बोर्ड ने उन्हें कुछ महीने का विस्तार दिया था। अब उनका मौजूदा कार्यकाल चार अक्तूबर को समाप्त होना है। अगरकर एक साल के विस्तार के लिए पात्र हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक उनके भविष्य को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने 2024 और 2026 टी20 विश्व कप के अलावा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता। इसी दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूपों से संन्यास लिया। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को ही अलविदा कह दिया था। इतना ही नहीं, 2026 में टी20 विश्वकप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टूर्नामेंट के बाद टीम से बाहर कर दिया गया। रोहित से वनडे की कप्तानी छीन ली गई। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए आखिरी चयन बैठक?
अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की अगली अहम बैठक 16 सितंबर को होनी है। इस बैठक में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 के एक दिन बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनी जानी है। इसके साथ ईरानी कप के लिए भी टीम का चयन होना है। रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टइंडीज सीरीज के लिए होने वाली यह चयन बैठक अगरकर के मौजूदा कार्यकाल की आखिरी बड़ी बैठक हो सकती है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मुकाबले 27 सितंबर, 30 सितंबर और तीन अक्तूबर को खेले जाएंगे। पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम, दूसरा गुवाहाटी और तीसरा मुल्लांपुर में होगा। भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे।

केएल राहुल को मिल सकती है उपकप्तानी
इस सीरीज में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाए जाने की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, टीम चयन और नेतृत्व को लेकर अंतिम फैसला चयन समिति की बैठक में ही होगा। अब सभी की नजरें अगले दो दिनों में होने वाली बीसीसीआई और अगरकर की बातचीत पर हैं। अगर विस्तार पर सहमति बनती है तो अगरकर चयन समिति के प्रमुख के रूप में आगे भी काम करते नजर आएंगे। वहीं, अगर बात नहीं बनती है तो बीसीसीआई को नए मुख्य चयनकर्ता की तलाश करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed