LLC Ten-10: वेंकटेश्वरा ने डे स्प्रिंग को नौ विकेट से हराया, सुपर चैलेंजर्स की कानपुर चीफ्स पर जीत
{"_id":"67b56d20620d81ae6606a30e","slug":"llc-ten10-live-cricket-score-day-spring-eagles-vs-venkateshwara-lions-kanpur-chiefs-vs-invertis-kings-update-2025-02-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"LLC Ten-10: वेंकटेश्वरा ने डे स्प्रिंग को नौ विकेट से हराया, सुपर चैलेंजर्स की कानपुर चीफ्स पर जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 19 Feb 2025 04:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 19 Feb 2025 04:43 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score LLC Ten10: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज चार मुकाबले हैं। पहले मैच में सुपर चैलेंजर्स ने कानपुर चीफ्स को हरा दिया। दूसरे मैच में डे स्प्रिंग ईगल्स का सामना वेंकटेश्वरा लायंस से हुआ। सभी मुकाबले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन
एलएलसी टेन10
- फोटो : LLC Ten 10
लाइव अपडेट
04:27 PM, 19-Feb-2025
वेंकटेश्वरा ने डे स्प्रिंग ईगल्स को हराया
वेंकटेश्वरा लायंस ने डे स्प्रिंग ईगल्स को नौ विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए डे स्प्रिंग ईगल्स ने 10 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 75 रन बनाए थे। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 7.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ वेंकटेश्वरा ने सुपर सिक्स में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है, जबकि डे स्प्रिंग ईगल्स भी अभी रेस में है। ग्रुप-बी में सुपर सिक्स में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चली है। स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...03:42 PM, 19-Feb-2025
डे स्प्रिंग ईगल्स vs वेंकटेश्वरा लायंस Live: वेंकटेश्वरा लक्ष्य के करीब
पांच ओवर के बाद वेंकटेश्वरा लायंस ने एक विकेट गंवाकर 43 रन बना लिए हैं। फिलहाल धर्मेंद्र कुमार यादव 23 रन और शानू अलीगढ़ 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वेंकटेश्वरा को एकमात्र झटका वसीक राजा के रूप में लगा। वह खाता नहीं खोल सके थे।
विज्ञापन
03:11 PM, 19-Feb-2025
डे स्प्रिंग ईगल्स vs वेंकटेश्वरा लायंस Live: डे स्प्रिंग ईगल्स की पारी
डे स्प्रिंग ईगल्स की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। कप्तान सिकंदर भाटी 16 रन, चित्रांश श्रीवास्तव खाता खोले बिना, सत्या प्रकाश सिंह दो रन और वेद प्रकाश तिवारी सात रन बनाकर आउट हुए थे। ललित 16 रन और यदवेंद्र कुमार 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। भरत राम आठ रन और आदर्श सिंह छह रन बना सके। उमेश कुमार और जैद खान खाता नहीं खोल सके। मनीष राठी छह रन बनाकर नाबाद रहे। वेंकटेश्वरा की ओर से निजमा मलिंगा और रोहित शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, धर्मेंद्र कुमार को दो विकेट मिले। विशाल यादव को एक विकेट मिला।02:21 PM, 19-Feb-2025
डे स्प्रिंग ईगल्स vs वेंकटेश्वरा लायंस Live: डे स्प्रिंग की पहले बल्लेबाजी
चार ओवर के बाद डे स्प्रिंग ईगल्स ने तीन विकेट गंवाकर 22 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान सिकंदर भाटी क्रीज पर हैं। डे स्प्रिंग को पहला झटका पहले ओवर में एक के स्कोर पर लगा था। चित्रांश गिरिश श्रीवास्तव खाता खोले बिना आउट हुए थे। इसके बाद सत्या प्रकाश सिंह दो रन बनाकर आउट हुए। वेद प्रकाश तिवारी सात रन बनाकर आउट हुए थे।01:07 PM, 19-Feb-2025
सुपर चैलेंजर्स ने कानपुर चीफ्स को हराया
एलएलसी टेन-10 में सुपर चैलेंजर्स ने कानपुर चीफ्स को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 106 रन बनाए थे। जवाब में सुपर चैलेंजर्स ने 9.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही कानपुर के सुपर सिक्स में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...12:48 PM, 19-Feb-2025
कानपुर vs सुपर चैलेंजर्स LIVE: रोमांचक हुआ मुकाबला
सुपर चैलेंजर्स ने छह ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल अजय सिंह बिष्ट सात रन और विनीत सिंह छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। सुपर चैलेंजर्स को अब 24 गेंद में 37 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:29 PM, 19-Feb-2025
कानपुर vs सुपर चैलेंजर्स LIVE: सुपर चैलेंजर्स की तूफानी शुरुआत
सुपर चैलेंजर्स ने 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तूफानी शुरुआत की है। तीन ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल बिट्टू मैक्सी 29 रन और मुकेश यादव 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।12:06 PM, 19-Feb-2025
कानपुर vs सुपर चैलेंजर्स LIVE: कानपुर ने 106 रन बनाए
कानपुर चीफ्स ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कानपुर को 19 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। तब आकिफ खान 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें प्रीतम बारी ने आउट किया था। इसके बाद 59 पर दूसरा विकेट गिरा। महिपाल सिंह को अब्दुल्लाह ने आउट किया। महिपाल 16 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान रवि बनारस चार गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। अरविंद एक छोर पर जमे रहे। उन्होंने रन आउट होने से पहले 23 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। राहुल ढाका एक रन बनाकर आउट हुए। दिक्कू ठाकुर दो रन और सतीश एक रन बनाकर नाबाद रहे। सुपर चैलेंजर्स की ओर से प्रीतम बारी, सैफ मलिंगा, अब्दुल्लाह भाई और राजेश नायडू को एक-एक विकेट मिला।11:50 AM, 19-Feb-2025
कानपुर vs सुपर चैलेंजर्स LIVE: आठ ओवर का खेल समाप्त
आठ ओवर के बाद कानपुर चीफ्स ने तीन विकेट गंवाकर 76 रन बना लिए हैं। फिलहाल अरविंद 19 रन और राहुल ढाका खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। कानपुर को 19 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। तब आकिफ खान 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें प्रीतम बारी ने आउट किया था। इसके बाद 59 पर दूसरा विकेट गिरा। महिपाल सिंह को अब्दुल्लाह ने आउट किया। महिपाल 16 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान रवि बनारस चार गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।11:27 AM, 19-Feb-2025