KKR vs RR Highlights: राजस्थान ने कोलकाता को नौ विकेट से हराया; यशस्वी जायसवाल ने 98 और सैमसन ने 48 रन बनाए
{"_id":"645ce975c952796b310af028","slug":"kkr-vs-rr-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-rajasthan-royals-ipl-2023-56th-match-at-eden-gardens-2023-05-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs RR Highlights: राजस्थान ने कोलकाता को नौ विकेट से हराया; यशस्वी जायसवाल ने 98 और सैमसन ने 48 रन बनाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 11 May 2023 10:45 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 11 May 2023 10:45 PM IST
खास बातें
KKR vs RR Highlights, Indian Premier League 2023 : आईपीएल के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 13.1 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 98 और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 48 रन बनाए।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:40 PM, 11-May-2023
KKR vs RR Live Score: राजस्थान की टॉप-4 में वापसी
राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसकी टॉप-4 में वापसी हो गई है। राजस्थान की 12 मैचों में यह छठी जीत है। उसके 12 अंक हो गए हैं। राजस्थान अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसने मुंबई इंडियंस को चौथे और लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांचवें स्थान पर खिसका दिया। दूसरी ओर, कोलकाता की टीम 12 मैचों में सातवीं हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई। उसके 10 अंक हैं। कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल है।राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 13.1 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 98 और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 48 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। टीम को एकमात्र झटका जोस बटलर के रूप में लगा। वह खाता खोले बगैर ही दूसरे ओवर में रन आउट हो गए थे।
राजस्थान के गेंदबाज छाए
इससे पहले राजस्थान के गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उसके लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वह इस मैच के दौरान आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट हासिल किए। संदीप शर्मा और केएम आसिफ को एक-एक सफलता मिली।
कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान नीतीश राणा ने 22 रन, रहमनुल्लाह गुरबाज ने 18, रिंकू सिंह ने 16, आंद्रे रसेल और जेसन रॉय ने 10-10 रन बनाए। सुनील नरेन छह और शार्दुल ठाकुर एक रन पर आउट हुए। अनुकूल रॉय ने नाबाद छह रन बनाए।
10:22 PM, 11-May-2023
KKR vs RR Live Score: राजस्थान की पारी के 10 ओवर समाप्त
राजस्थान की पारी 10 ओवर समाप्त हो गए है। उसने एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए हैं। राजस्थान को जीत के लिए 10 ओवर में 43 रन बनाने हैं। यशस्वी जायसवाल 36 गेंद पर 82 और संजू सैमसन 21 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
10:11 PM, 11-May-2023
KKR vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर सात ओवर में 88/1
राजस्थान रॉयल्स ने सात ओवर में एक विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 32 गेंद पर 58 रन की साझेदारी कर ली है। यशस्वी जायसवाल 27 गेंद पर 70 और संजू सैमसन 12 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद हैं।09:50 PM, 11-May-2023
KKR vs RR Live Score: यशस्वी ने बनाया रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 13 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया। वह आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राहुल ने 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहाली में 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। राजस्थान ने तीन ओवर में एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। यशस्वी 13 गेंद पर 50 और संजू सैमसन दो गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।09:43 PM, 11-May-2023
KKR vs RR Live Score: कोलकाता को मिली पहली सफलता
कोलकाता नाइटराइडर्स को पहली सफलता दूसरे ओवर में मिली। राजस्थान के विस्फोटक ओपनर जोस बटलर चौथी गेंद पर रनआउट हो गए। बटलर तेजी से एक रन लेना चाहते थे, लेकिन आंद्रे रसेल के डायरेक्ट थ्रो पर वह रन आउट हो गए। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। उन्होंने नीतीश राणा के पहले ओवर में 26 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए।09:17 PM, 11-May-2023
KKR vs RR Live Score: राजस्थान ने कोलकाता को कम स्कोर पर रोका
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइटराइटराइडर्स को 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन पर ही रोक दिया। राजस्थान को जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य मिला। राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट हासिल किए। संदीप शर्मा और केएम आसिफ को एक-एक सफलता मिली।कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान नीतीश राणा ने 22 रन, रहमनुल्लाह गुरबाज ने 18, रिंकू सिंह ने 16, आंद्रे रसेल और जेसन रॉय ने 10-10 रन बनाए। सुनील नरेन छह और शार्दुल ठाकुर एक रन पर आउट हुए। अनुकूल रॉय ने नाबाद छह रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:08 PM, 11-May-2023
KKR vs RR Live Score: चहल को मिली चौथी सफलता
युजवेंद्र चहल को चौथी सफलता 19वें ओवर की चौथी गेंद पर मिली। उन्होंने रिंकू सिंह को जो रूट के हाथों कैच कराया। रिंकू ने 18 गेंद पर 16 रन बनाए।08:59 PM, 11-May-2023
KKR vs RR Live Score: कोलकाता को लगा दोहरा झटका
कोलकाता नाइटराइडर्स को 16वें ओवर में दोहरा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने एक ही ओवर में दो विकेट अपने नाम किया। उन्होंने पहली गेंद पर वेंकटेश अय्यर को आउट किया। अय्यर 42 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। अय्यर का कैच ट्रेंट बोल्ट ने लिया। चहल ने चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को आउट कर दिया। शार्दुल दो गेंद पर एक रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।08:46 PM, 11-May-2023
KKR vs RR Live Score: कोलकाता की पारी के 15 ओवर समाप्त
कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने चार विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 38 गेंद पर 49 और रिंकू सिंह पांच गेंद पर चार रन बनाकर नाबाद हैं।08:37 PM, 11-May-2023