फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs PBKS: 'शाहरुख खान' से हारा कोलकाता, छक्का लगा पंजाब को पांच विकेट से दिलाई जीत

Fri, 01 Oct 2021 11:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 01 Oct 2021 11:30 PM IST
खास बातें

  • पंजाब ने कोलकाता को पांच विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें रखीं जिंदा
  • पंजाब के लिए शाहरुख खान ने लगाया विजयी छक्का, टीम को दिलाई जीत
  • पंजाब के लिए केएल राहुल ने बनाए सर्वाधिक 67 रन
  • राहुल और मयंक के बीच पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी
  • कोलकाता की तरफ से वैंकटेश अय्यर ने बनाए सर्वाधिक 67 रन
  • पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने झटके सर्वाधिक तीन विकेट

विज्ञापन
KKR vs PBKS Live Cricket Score, IPL 2021 Match Today Live News Updates in Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media

लाइव अपडेट

11:30 PM, 01-Oct-2021

पंजाब ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया

केएल राहुल (67) और मयंक अग्रवाल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने कोलकाता को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करेत हुएकोलकाता ने सात विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने तीन गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर शाहरुख खान ने सिक्स जड़कर टीमको जीत दिलाई। राहुल और मयंक के बीच पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक दो विकेट झटके। इस जीत के साथ पंजाब अंकतालिका में 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है। वहीं, कोलकाता 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। 
 
11:28 PM, 01-Oct-2021

केएल राहुल 67 रन बनाकर आउट

आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर वैंकटेश अय्यर ने राहुल को मावी के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन
11:27 PM, 01-Oct-2021

पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदों में 5 रन की दरकार

पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदों में 5 रन की दरकार है। 
11:25 PM, 01-Oct-2021

केएल राहुल को मिला जीवनदान

19वें ओवर में केएल राहुल को मिला जीवनदान
11:14 PM, 01-Oct-2021

पंजाब को जीत के लिए 12 गेंदों में 15 रन चाहिए

पंजाब को जीत के लिए 12 गेंदों में 15 रन की दरकार है। 
11:08 PM, 01-Oct-2021

पंजाब को जीत के लिए 18 गेंदों में 24 रन चाहिए

पंजाब को जीत के लिए 18 गेंदों में 24 रन की दरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:05 PM, 01-Oct-2021

पंजाब को लगा चौथा झटका

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम मावी ने दीपक हूडा (3) को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ पंजाब का चौथा विकेट गिरा। 
10:57 PM, 01-Oct-2021

पंजाब को तीसरा झटका

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुनील नरेन ने एडेन मार्करम (18) को गिल के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को तीसरा झटका दिया। 
 
10:53 PM, 01-Oct-2021
15वें ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 43 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इस सीजन में  राहुल का यह पांचवां और आईपीएल करियर का 26वां अर्धशतक है। 
10:47 PM, 01-Oct-2021

पंजाब को जीत के लिए 36 गेंदों में चाहिए 57 रन

14 ओवर्स के बाद पंजाब ने दो विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 46 और मार्करम 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed