KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता ने छह विकेट से पंजाब को हराया, अंकतालिका में टॉप पर पहुंची
{"_id":"6246f2e65a0ab12b7b65310f","slug":"kkr-vs-pbks-ipl-2022-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-punjab-kings-match-8-at-wankhede-stadium-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता ने छह विकेट से पंजाब को हराया, अंकतालिका में टॉप पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 02 Apr 2022 07:12 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:12 AM IST
खास बातें
KKR vs PBKS (Kolkata vs Punjab) Live Score: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2022 का आठवां मैच पंजाब और कोलकाता की टीम के बीच है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
आंद्रे रसेल
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:38 PM, 01-Apr-2022
KKR vs PBKS Live: कोलकाता ने छह विकेट से पंजाब को हराया
कोलकाता ने छह विकेट से पंजाब किंग्स को हरा दिया है। आंद्रे रसेल ने लिविंग्सटन के ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम अंकतालिका में टॉप पर पहुंच चुकी है। कोलकाता ने तीन मैच खेले हैं और दो में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 70 रन रसेल ने बनाए। वहीं बिलिंगिस ने नाबाद 24 रन बनाए।10:33 PM, 01-Apr-2022
KKR vs PBKS Live: आंद्रे रसेल के आईपीएल करियर का दसवां अर्धशतक पूरा
आंद्रे रसेल अपने आईपीएल करियर का दसवां अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने 26 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए हैं। इस पारी में पांच छक्के और दो चौके लगा चुके हैं। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 128 रन हो चुका है।
विज्ञापन
10:25 PM, 01-Apr-2022
KKR vs PBKS Live: बिलिंग्स और रसेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
सैम बिलिंग्स और आंद्रे रसेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। रसेल 44 और बिलिंग्स 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब मैच पूरी तरह से कोलकाता के पक्ष में आ चुका है। कोलकाता की टीम को जीत के लिए 42 गेंद में 24 रन की जरूरत है।10:23 PM, 01-Apr-2022
KKR vs PBKS Live: रसेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
आंद्रे रसेल एक बार फिर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने ओडियन स्मिथ के एक ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर कुल 30 रन बटोरे। अब कोलकाता की टीम मैच में आगे निकल चुकी है। पंजाब के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल होगा।10:12 PM, 01-Apr-2022
KKR vs PBKS Live: 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 73 रन
आंद्रे रसेल और सैम बिलिंग्स ने बीच बेहतरीन साझेदारी हो रही है। रसेल ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 73 रन हो चुका है। रसेल 17 और बिलिंग्स 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब कोलकाता को 10 ओवर में जीत के लिए 65 रन की जरूरत है।10:00 PM, 01-Apr-2022
KKR vs PBKS Live: कोलकाता का चौथा विकेट गिरा
कोलकाता के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। नीतीश राणा खाता खोले बिना राहुल चाहर का शिकार बने। उन्होंने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया। अब कोलकाता की टीम मुश्किल में आ चुकी है। राहुल चाहर ने अपने पहले ओवर में बिना कोई रन दिए दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। नौ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 56 रन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:59 PM, 01-Apr-2022
KKR vs PBKS Live: कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा
राहुल चाहर ने कोलकाता को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को कगिसो रबाडा के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने 15 गेंद में पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कोलकाता की टीम मुश्किल में आ चुकी है।09:53 PM, 01-Apr-2022
KKR vs PBKS Live: कोलकाता ने पावरप्ले में दो विकेट पर 51 रन बनाए
पावरप्ले में कोलकाता की टीम दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना चुकी है। श्रेयस अय्यर और सैम बिलिंग्स क्रीज पर मौजूद हैं। ये दोनों बल्लेबाज एक बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को जीत के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे।09:47 PM, 01-Apr-2022
KKR vs PBKS Live: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा
ओडियन स्मिथ ने कोलकाता को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने वेंकटेश अय्यर को अर्शदीप के हाथों कैच कराया। अब कप्तान श्रेयस अय्यर और सैम बिलिंग्स क्रीज पर मौजूद हैं। कोलकाता की टीम पांच ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 42 रन बना चुकी है।09:40 PM, 01-Apr-2022