फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मैच, लेकिन कमिंस-रसेल ने जीते दिल

Wed, 21 Apr 2021 11:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 21 Apr 2021 11:21 PM IST
खास बातें

KKR vs CSK IPL HIGHLIGHTS: चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
KKR vs CSK Live Cricket Score, IPL 2021 Match Today Live News Updates in Hindi Chennai Super KIngs defeated Kolkata Knight Riders
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL

लाइव अपडेट

11:17 PM, 21-Apr-2021

चेन्नई की रोमांचक जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 202 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने फाफ डुप्लेसी (95*) और ऋतुराज गायकवाड़ (64) के दम पर 220 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 31 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद आंद्रे रसेल (22 गेंदों में 54), दिनेश कार्तिक (24 गेंदों में 40) और पैट कमिंस (34 गेंदों में नाबाद 66) ने मिलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। लेकिन आखिरी में मैच बचाने में नाकाम रहे।

चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर सफल गेंदबाज रहे और सर्वाधिक चार विकेट चटकाए वहीं लुंगी एनगीडी ने भी तीन विकेट हासिल किए।

11:06 PM, 21-Apr-2021

कमिंस का तूफानी अर्धशतक 

पैट कमिंस की शानदार पारी। उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान कमिंस ने सैम करन के ओवर में 30 रन भी जड़े। कमिंस अपनी पारी के दौरान तीन चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं।
 
विज्ञापन
11:04 PM, 21-Apr-2021

आखिरी 18 गेंदों का खेल 

कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी मैच में बनी हुई है। केकेआर को जीत के लिए अब आखिरी की 18 गेंदों में 40 रन चाहिए। क्रीज पर पैट कमिंस और वरुण चक्रवर्ती मौजूद हैं।
10:55 PM, 21-Apr-2021

कमिंस ने जड़े लगातार तीन छक्के 

पैट कमिंस ने सैम करन की जमकर धुनाई की। कमिंस ने करन के तीसरे ओवर में लगातार तीन छक्के लगाने के साथ ही कुल चार छक्के और एक चौका लगाया। सैम ने अपने इस ओवर में 30 रन लुटाये। 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 176/7, पैट कमिंस (48*), कमलेश नगरकोटी (0*)
 
10:52 PM, 21-Apr-2021

दिनेश कार्तिक भी लौटे पवेलियन 

कोलकाता की आखिरी उम्मीद भी अब खत्म हो चुकी है। अच्छी लय में नजर आ रहे दिनेश कार्तिक को एनगिडी ने अपना शिकार बनाया। कार्तिक 24 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 146/7, पैट कमिंस (18*), कमलेश नागरकोटी (0*)

 
10:38 PM, 21-Apr-2021

रसेल आउट 

सैम करन ने बेहतरीन और चालाकी दिखाते हुए रसेल को पूरी तरह से चकमा दिया और उनकी गिल्ली बिखेर दी। रसेल 22 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह कोलकाता का छठा विकेट गिरा। 12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 123/6, दिनेश कार्तिक (34*), पैट कमिंस (1*)
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:34 PM, 21-Apr-2021

रसेल का तूफानी अर्धशतक 

आंद्रे रसेल पूरी तरह से आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने महज 21 गेंदों में छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान रसेल ने तीन चौके और छह छक्के लगाए।
 
10:18 PM, 21-Apr-2021

चहल की बेहतरीन गेंदबाजी 

दीपक चाहर ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ चार ओवर की गेंदबाजी में 29 रन देकर चार विकेट झटके। आठ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 66/5, आंद्रे रसल (23*), दिनेश कार्तिक (12*)

 
10:16 PM, 21-Apr-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे आंद्रे रसेल ने आते ही आक्रामक रूख अपना लिया है। उन्होंने एनगिडी के ओवर में लगातार दो चौके और एक छक्का लगाकर 14 रन बटोरे। छह ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 45/5, आंद्रे रसल (14*), दिनेश कार्तिक (0*)

 
10:14 PM, 21-Apr-2021

त्रिपाठी भी लौटे पवेलियन 

सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे लुंगी एनगिडी ने अपने दूसरे ही ओवर में राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर त्रिपाठी को धोनी के हाथों कैच कराया। त्रिपाठी 9 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed