CSK vs KKR Highlights: चेन्नई ने कोलकाता को 49 रन से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची धोनी की टीम
{"_id":"64452d9a438fb0789e074b27","slug":"kkr-vs-csk-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-chennai-super-kings-ipl-2023-33rd-match-at-eden-gardens-2023-04-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs KKR Highlights: चेन्नई ने कोलकाता को 49 रन से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची धोनी की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 23 Apr 2023 11:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:46 PM IST
खास बातें
KKR vs CSK Indian Premier League 2023 Highlights: आईपीएल के 33वें मुकाबले में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से था। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 186 रन बना सकी।
विज्ञापन
चेन्नई की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:25 PM, 23-Apr-2023
चेन्नई ने कोलकाता को हराया
आईपीएल 2023 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंदों में 71 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 50 रन और डेवोन कॉनवे ने 40 गेंदों पर 56 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 186 रन बना सकी। जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों में 61 रन बनाए। वहीं, रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली।इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक हैं। वहीं, कोलकाता की टीम के सात मैचों में दो जीत और पांच हार के साथ चार अंक हैं। टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।
11:11 PM, 23-Apr-2023
CSK vs KKR Live: डेविड वीज भी आउट
कोलकाता की टीम को 18वें ओवर में सातवां झटका लगा। तुषार देशपांडे की गेंद डेविड वीज के पैड पर जाकर लगी। इस पर ऑन फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने नॉटआउट दिया। इस पर धोनी ने रिव्यू लिया। रिव्यू में गेंद स्टंप पर हिट कर रही थी और अंपायर नितिन को अपना फैसला बदलना पड़ा। वीज एक रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर सात विकेट पर 177 रन है। फिलहाल केकेआर को 12 गेंदों में 59 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
11:09 PM, 23-Apr-2023
CSK vs KKR Live: कोलकाता को छठा झटका
कोलकाता को 17वें ओवर में छठा झटका लगा। मथिशा पथिराना ने आंद्र रसेल को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। रसेल छह गेंदों में नौ रन बना सके। फिलहाल रिंकू सिंह और डेविड वीज क्रीज पर हैं। कोलकाता को 18 गेंदों में 72 रन की जरूरत है।11:00 PM, 23-Apr-2023
CSK vs KKR Live: रोमांचक स्थिति में मैच
16 ओवर के बाद कोलकाता ने पांच विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं। फिलहाल रिंकू सिंह 20 गेंदों में 31 रन और आंद्रे रसेल चार गेंदों में नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोलकाता को जीत के लिए 24 गेंदों में 80 रन की जरूरत है।10:49 PM, 23-Apr-2023
CSK vs KKR Live: कोलकाता को पांचवां झटका
15वें ओवर में 135 के स्कोर पर कोलकाता को पांचवां झटका लगा। जेसन रॉय 26 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर पांच विकेट पर 137 रन है। टीम को 30 गेंदों में 99 रन की जरूरत है। फिलहाल रिंकू सिंह और आंद्र रसेल क्रीज पर हैं।10:46 PM, 23-Apr-2023
CSK vs KKR Live: कोलकाता को 109 रन की जरूरत
14 ओवर के बाद कोलकाता ने चार विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय ने 19 गेंदों में आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। फिलहाल रिंकू 15 गेंदों में 21 रन और जेसन रॉय 23 गेंदों में 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोलकाता को 36 गेंदों में 109 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:37 PM, 23-Apr-2023
CSK vs KKR Live: रॉय और रिंकू सिंह क्रीज पर
12 ओवर के बाद कोलकाता ने चार विकेट गंवाकर 109 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय तूफानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 16 गेंदों में 45 रन बना लिए हैं। वहीं, रिंकू सिंह 10 गेंदों में 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोलकाता को 48 गेंदों में 127 रन की जरूरत है।10:19 PM, 23-Apr-2023
CSK vs KKR Live: कोलकाता को चौथा झटका
कोलकाता को नौवें ओवर में 70 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने कप्तान नीतीश राणा को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। नीतीश ने 20 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। नौ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 71 रन है। फिलहाल जेसन रॉय और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं।10:13 PM, 23-Apr-2023
CSK vs KKR Live: कोलकाता को तीसरा झटका
आठवें ओवर में 46 के स्कोर पर कोलकाता को तीसरा झटका लगा। मोईन अली ने वेंकटेश अय्यर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वेंकटेश 20 गेंदों में 20 रन बना सके। फिलहाल जेसन रॉय क्रीज पर हैं और मैदान पर आते ही उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़ दिए हैं। आठ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 66 रन है। केकेआर को अब 72 गेंदों में 170 रन की जरूरत है। फिलहाल नीतीश राणा 18 गेंदों में 23 रन और जेसन रॉय चार गेंदों में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।10:04 PM, 23-Apr-2023