NZ vs IRE T20: न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रन से हराया, सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत, विलियम्सन का अर्धशतक
{"_id":"63648b95b261067eb978cb66","slug":"ire-vs-nz-live-cricket-score-t20-world-cup-2022-super-12-ireland-vs-new-zealand-t20i-match-at-adelaide-oval","type":"live","status":"publish","title_hn":"NZ vs IRE T20: न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रन से हराया, सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत, विलियम्सन का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 04 Nov 2022 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:07 PM IST
खास बातें
Ireland vs New Zealand T20 World Cup: आज सुपर-12 राउंड के ग्रुप-वन में न्यूजीलैंड का मुकाबला आयरलैंड से था। आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दोनों कप्तानों ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 185 रन बनाए थे। केन विलियम्सन ने 35 गेंदों में 61 रन की पारी खेली थी। वहीं, जोशुआ लिटिल ने हैट्रिक ली। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 150 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
12:53 PM, 04-Nov-2022
न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को हराया
न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम का सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत हो गया है। कीवी टीम के अब पांच मैचों के बाद सात अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पांच-पांच अंक हैं। इंग्लैंड को अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका से और ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान से खेलना है। इंग्लैंड की टीम अगर श्रीलंका को अच्छे अंतर से हरा देती है, तो ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड को नेट रन रेट में पीछे छोड़ना होगा। इन्हीं दो टीमों के बीच दूसरे स्थान पर जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर है। अगर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों अपने-अपने मैच हार जाती है, तो श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांसेस बढ़ जाएंगे।पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 185 रन बनाए थे। केन विलियम्सन ने 35 गेंदों में 61 रन की पारी खेली थी। वहीं, जोशुआ लिटिल ने हैट्रिक ली। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 150 रन ही बना सकी। आयरलैंड के लिए पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 185 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही। फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे ने मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई। फिन एलेन को मार्क एडेयर ने फियोन के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कॉन्वे 33 गेंदों में 28 रन बनाकर चलते बने। ग्लेन फिलिप्स भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और नौ गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को स्पिनर गैरेथ डेलानी ने पवेलियन भेजा।
विलियम्सन ने अर्धशतक जड़ा
इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन ने एक छोर से पारी संभाली। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 16वां अर्धशतक लगाया। विलियम्सन ने 35 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। 19वें ओवर में आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने हैट्रिक ली। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर विलियम्सन को डेलानी के हाथों कैच कराया। तीसरी गेंद पर उन्होंने जेम्स नीशम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद चौथी गेंद पर जोशुआ ने मिचेल सैंटनर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यह इस वर्ल्ड कप की दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले यूएई के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
आखिर में डेरिल मिशेल 21 गेंदों में 31 रन और टिम साउदी एक रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की ओर से जोशुआ लिटिल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, डेलानी को दो विकेट मिले। मार्क एडेयर ने एक विकेट लिया।
आयरलैंड की पारी
186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। सैंटनर ने बालबर्नी केो पवेलियन भेज आयरलैंड को पहला झटका दिया। वह 25 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टर्लिंग भी 27 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई। लोर्कन टकर 13 रन, हैरी टेक्टर दो रन, गैरेथ डेलानी 10 रन, जॉर्ज डॉकरेल 23 रन, कर्टिस कैम्फर सात रन बनाकर आउट हुए।
फियोन हैंड पांच रन और मार्क एडेयर चार रन बनाकर चलते बने। आखिर में बैरी मैकार्थी छह रन और जोशुआ लिटिल आठ रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से लोकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी को दो-दो विकेट मिले।
12:11 PM, 04-Nov-2022
NZ vs IRE: आयरलैंड को तीसरा झटका
अच्छी शुरुआत के बाद आयरलैंड की पारी लुढ़क गई है। आयरलैंड ने लगातार तीन ओवर में तीन विकेट गंवाए हैं। 68 पर पहला विकेट गिरा था और अब 11 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 79 रन है। एंड्रयू बलबर्नी, पॉल स्टर्लिंग के बाद हैरी टेक्टर भी पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें मिचेल सैंटनर ने टिम साउदी के हाथों कैच कराया। फिलहाल लोर्कन टकर और हैरेथ डेलानी क्रीज पर हैं। सैंटनर को अब तक दो विकेट मिले हैं, जबकि ईश सोढ़ी ने एक विकेट लिया है।
विज्ञापन
12:06 PM, 04-Nov-2022
NZ vs IRE Live: आयरलैंड को दो ओवर में दो झटके
आयरलैंड को लगातार दो ओवर में दो झटके लगे हैं। नौवें ओवर में मिचेल सैंटनर ने कप्तान एंड्रयू बलबर्नी को क्लीन बोल्ड किया। बलबर्नी 25 गेंदों में 30 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के लगाए। 68 पर आयरलैंड को पहला झटका लगा। इसके बाद 10वें ओवर में ईश सोढ़ी ने पॉल स्टर्लिंग को क्लीन बोल्ड किया। स्टर्लिंग 27 गेंदों में 37 रन बना सके। 10 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर दो विकेट पर 73 रन है। फिलहाल हैरी टेक्टर और लोर्कन टकर क्रीज पर हैं।11:20 AM, 04-Nov-2022
न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 186 रन का लक्ष्य दिया
न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 185 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही। फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे ने मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई। फिन एलेन को मार्क एडेयर ने फियोन के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कॉन्वे 33 गेंदों में 28 रन बनाकर चलते बने। ग्लेन फिलिप्स भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और नौ गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को स्पिनर गैरेथ डेलानी ने पवेलियन भेजा।इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन ने एक छोर से पारी संभाली। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 16वां अर्धशतक लगाया। विलियम्सन ने 35 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। 19वें ओवर में आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने हैट्रिक ली। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर विलियम्सन को डेलानी के हाथों कैच कराया। तीसरी गेंद पर उन्होंने जेम्स नीशम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद चौथी गेंद पर जोशुआ ने मिचेल सैंटनर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यह इस वर्ल्ड कप की दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले यूएई के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
जोशुआ लिटिल
आखिर में डेरिल मिशेल 21 गेंदों में 31 रन और टिम साउदी एक रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की ओर से जोशुआ लिटिल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, डेलानी को दो विकेट मिले। मार्क एडेयर ने एक विकेट लिया।
10:39 AM, 04-Nov-2022
NZ vs IRE Live: कॉन्वे और फिलिप्स पवेलियन लौटे
न्यूजीलैंड की टीम ने तीन ओवर के अंदर दो विकेट गंवा दिए हैं। 12वें ओवर में डेलानी ने डेवोन कॉन्वे को मार्क एडेयर के हाथों कैच कराया। वह 33 गेंदों में 22 रन बना सके। अपनी पारी में कॉन्वे ने दो चौके लगाए। इसके बाद 14वें ओवर की पहली गेंद पर डेलानी ने ग्लेन फिलिप्स को डॉकरेल के हाथों कैच कराया। फिलिप्स नौ गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में फिलिप्स ने दो चौके और एक छक्का लगाया। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 118 रन है। फिलहाल केन विलियम्सन और डेरिल मिशेल क्रीज पर हैं।10:23 AM, 04-Nov-2022
NZ vs IRE Live: विलियम्सन और कॉन्वे क्रीज पर
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने एक विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान केन विलियम्सन 14 गेंदों में 14 रन और डेवोन कॉन्वे 28 गेंदों में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 20+ रन की साझेदारी हो चुकी है। फिन एलेन 18 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:03 AM, 04-Nov-2022
NZ vs IRE Live: न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड की टीम को छठे ओवर यानी पावरप्ले के आखिरी ओवर में पहला झटका लगा। मार्क एडेयर ने फिन एलेन को फियोन के हाथों कैच कराया। एलेन 18 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान केन विलियम्सन और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 52 रन है।09:43 AM, 04-Nov-2022
NZ vs IRE Live: कॉन्व को मिला जीवनदान
दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं। फिलहाल फिन एलेन छह गेंदों में तीन रन और डेवोन कॉन्वे छह गेंदों में चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर हैरी टेक्टर ने मिड ऑफ पर कॉन्वे का कैच छोड़ दिया। गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई।09:22 AM, 04-Nov-2022
NZ vs IRE Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।
09:22 AM, 04-Nov-2022