फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs SRH Live: रोमांचक मैच में जीता सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई को तीन रन से हराया, प्लेऑफ की जंग हुई रोचक

Tue, 17 May 2022 11:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 17 May 2022 11:38 PM IST
खास बातें

IPL 2022 MI vs SRH (Mumbai vs Hyderabad) Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराया। सनराइजर्स के 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
IPL 2022 MI vs SRH Live Score Update: Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Match 65 at Mumbai News in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

09:38 PM, 17-May-2022

सनराइजर्स की तीन रन से जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराया। सनराइजर्स के 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए जबकि उमरान मलिक ने तीन विकेट झटके। सनराइजर्स की टीम जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार है। 
09:35 PM, 17-May-2022

भुवी ने 19वें ओवर में मेडन के साथ लिया एक विकेट

भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स की मैच में वापसी करा दी। भुवी ने इस ओवर में संजय यादव का एक विकेट लेने के साथ-साथ मेडन भी डाला। 

विज्ञापन
09:23 PM, 17-May-2022

नटराजन ने लुटाए 26 रन

टी नटराजन ने अपने आखिरी और पारी के 18वें ओवर में 26 रन लुटा दिए। उनके ओवर में टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के समेत कुल छक्के लगाए। हालांकि डेविड 18 गेंद में 46 रन बनाकर रन आउट हुए। मुंबई को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 19 रन की दरकार। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 175/6, रमनदीप सिंह (0*), जसप्रीत बुमराह (0*)
09:17 PM, 17-May-2022

स्टब्स रन आउट, मुंबई को जीत के लिए 45 रन की दरकार

भुवनेश्वर कुमार ने 17वें ओवर में नौ रन दिए और ट्रिस्टन स्टब्स को रन आउट किया। मुंबई को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 45 रन की दरकार। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 149/5, टिम डेविड (22*), रमनदीप सिंह (0*)
09:08 PM, 17-May-2022

उमरान का सफल ओवर, चार रन देकर दो विकेट लिए

उमरान मलिक ने अपने तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उमरान ने इस ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा को आउट किया और इसके बाद आखिरी गेंद पर डेनिएल सैम्स को प्रियम के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 127/4, टिम डेविड (2*), ट्रिस्टन स्टब्स (0*)
08:59 PM, 17-May-2022

उमरान को दूसरी सफलता, तिलक आउट

तिलक वर्मा इस बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें उमरान मलिक ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन के हाथों कैच कराया। तिलक नौ गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। जबकि उमरान ने दूसरी सफलता हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:46 PM, 17-May-2022

ईशान भी अर्धशतक से चूके

मुंबई ने एक मजबूत शुरुआत के बाद छह गेंदों में अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। रोहित के बाद ईशान किशन भी अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। उन्हें उमरान मलिक ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियम गर्ग के हाथों कैच कराया। ईशान ने आउट होने से पहले 34 गेंदों में 43 रन बनाए। इस बीच मुंबई के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 102/2, डेनिएल सैम्स (1*), तिलक वर्मा (0*)
09:39 PM, 17-May-2022

रोहित अर्धशतक से चूके

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। एक शानदार पारी खेलने के बाद रोहित 36 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर सुचित के हाथों कैच कराया। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 97/1, ईशान किशन (39*), डेनिएल सैम्स (0*)
09:13 PM, 17-May-2022

पहला पावरप्ले मुंबई के नाम

मुंबई इंडियंस ने शानदार और मजबूत शुरुआत करते हुए पहले पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 51/0, रोहित शर्मा (27*), ईशान किशन (22*)
09:08 PM, 17-May-2022

नटराजन की महंगी शुरुआत

टी नटराजन अपने पहले ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में ईशान ने लगातार दो चौके लगाए तो वहीं रोहित ने छक्का लगाया। मुंबई को इस ओवर में 16 रन मिले। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 45/0, रोहित शर्मा (24*), ईशान किशन (20*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed