CSK vs MI: मुंबई इंडियंस ने बिगाड़ा चेन्नई का खेल, धोनी की सेना प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
IPL 2022 CSK vs MI (Chennai vs Mumbai): मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट खोकर और 31 गेंदें शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली।
लाइव अपडेट
मुंबई की पांच विकेट से जीत, चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
मोईन को पहली सफलता, ऋतिक आउट
मुंबई को जीत के लिए 25 रन की दरकार
तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन मिलकर मुंबई को शुरुआती झटकों से उबारने में सफल रहे हैं। दोनों पांचवें विकेट के लिए 40 रन से अधिक की साझेदारी कर चुके हैं। मुंबई को जीत के लिए 54 गेंदों में 25 रन की दरकार है। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 73/4, तिलक वर्मा (20*), ऋतिक शौकीन (18*)मुंबई के 50 रन पूरे
मुंबई इंडियंस ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन ने मिलकर ड्वेन ब्रावो के पहले ओवर में नौ रन बटोरे। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 55/4, तिलक वर्मा (12*), ऋतिक शौकीन (9*)मुकेश को एक ओवर में दोहरी सफलता
रोहित शर्मा फिर फ्लॉप
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। चेन्नई के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित सिर्फ 18 रन ही बना पाए और सिमरजीत सिंह की गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 32/2, तिलक वर्मा (1*), डेनिएल सैम्स (1*)मुंबई की खराब शुरुआत, ईशान सस्ते में पवेलियन लौटे
चेन्नई सुपर किंग्स 97 रन पर ढेर
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2022
Brilliant bowling display from the @mipaltan as #CSK are all out for 97 runs in 16 overs.
Scorecard - https://t.co/c5Cs6DHILi #CSKvMI #TATAIPL pic.twitter.com/2mQjY5byPr
रमनदीप को भी मिला विकेट
रमनदीप सिंह ने भी पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर थीक्षना को रोहित के हाथो कैच कराया। थीक्षना भी अपना खाता नहीं खोल पाए और पवेलियन लौटे। 14 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 85/9, एमएस धोनी (25*), मुकेश चौधरी (4*)कार्तिकेय को दोहरी सफलता
कुमार कार्तिकेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने तीसरे ओवर में चेन्नई को दोहरे झटके दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर ड्वेन ब्रावो को तिलक वर्मा को हाथों कैच कराया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सिमरजीत सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 80/8, महीश थीक्षना (0*), एमएस धोनी (24*)Kartikeya Singh picks up two wickets in an over.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2022
Bravo and Simarjeet depart.
LIve - https://t.co/WKvmUFxvMF #CSKvMI #TATAIPL pic.twitter.com/x4ywUntvmW