फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस ने बिगाड़ा चेन्नई का खेल, धोनी की सेना प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

Thu, 12 May 2022 10:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 12 May 2022 10:49 PM IST
खास बातें

IPL 2022 CSK vs MI (Chennai vs Mumbai): मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट खोकर और 31 गेंदें शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK vs MI Live Score Update: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Match 59 at Mumbai News in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

10:43 PM, 12-May-2022

मुंबई की पांच विकेट से जीत, चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट खोकर और 31 गेंदें शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली। मुंबई की जीत के साथ ही चेन्नई की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। 
10:32 PM, 12-May-2022

मोईन को पहली सफलता, ऋतिक आउट

ऋतिक शौकीन मोईन अली की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। मोईन ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें आउट किया। ऋतिक ने आउट होने से पहले 23 गेंदों में 18 रन बनाए। 
विज्ञापन
10:24 PM, 12-May-2022

मुंबई को जीत के लिए 25 रन की दरकार

तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन मिलकर मुंबई को शुरुआती झटकों से उबारने में सफल रहे हैं। दोनों पांचवें विकेट के लिए 40 रन से अधिक की साझेदारी कर चुके हैं। मुंबई को जीत के लिए 54 गेंदों में 25 रन की दरकार है। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 73/4, तिलक वर्मा (20*), ऋतिक शौकीन (18*)
10:12 PM, 12-May-2022

मुंबई के 50 रन पूरे

मुंबई इंडियंस ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन ने मिलकर ड्वेन ब्रावो के पहले ओवर में नौ रन बटोरे। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 55/4, तिलक वर्मा (12*), ऋतिक शौकीन (9*)
09:54 PM, 12-May-2022

मुकेश को एक ओवर में दोहरी सफलता

मुकेश चौधरी ने अपने तीसरे ओवर में मुंबई को दोहरे झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले ओवर की तीसरी गेंद पर डेनिएल सैम्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर पांचवीं गेंद पर डेब्यूटेंट ट्रिस्टन स्टब्स को भी एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन भेज दिया। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 34/4, तिलक वर्मा (1*), ऋतिक शौकीन (0*)
09:44 PM, 12-May-2022

रोहित शर्मा फिर फ्लॉप

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। चेन्नई के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित सिर्फ 18 रन ही बना पाए और सिमरजीत सिंह की गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 32/2, तिलक वर्मा (1*), डेनिएल सैम्स (1*)
विज्ञापन
विज्ञापन
09:26 PM, 12-May-2022

मुंबई की खराब शुरुआत, ईशान सस्ते में पवेलियन लौटे

चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई है। मुकेश चौधरी ने पहले ओवर में ही ईशान किशन को पवेलियन की राह दिखा दी है। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान को धोनी के हाथों कैच कराया। ईशान ने आउट होने से पहले पांच गेंदों में छह रन बनाए। एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 6/1, रोहित शर्मा (0*), डेनिएल सैम्स (0*)
09:08 PM, 12-May-2022

चेन्नई सुपर किंग्स 97 रन पर ढेर

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 98 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 16 ओवर में 97 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। चेन्नई का यह आईपीएल का दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसने साल 2013 में मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में ही 79 रन बनाए थे। चेन्नई की तरफ से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 33 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि मुंबई की तरफ से डेनिएल सैम्स ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। 
 
08:56 PM, 12-May-2022

रमनदीप को भी मिला विकेट

रमनदीप सिंह ने भी पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर थीक्षना को रोहित के हाथो कैच कराया। थीक्षना भी अपना खाता नहीं खोल पाए और पवेलियन लौटे। 14 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 85/9, एमएस धोनी (25*), मुकेश चौधरी (4*)
08:43 PM, 12-May-2022

कार्तिकेय को दोहरी सफलता

कुमार कार्तिकेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने तीसरे ओवर में चेन्नई को दोहरे झटके दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर ड्वेन ब्रावो को तिलक वर्मा को हाथों कैच कराया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सिमरजीत सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 80/8, महीश थीक्षना (0*), एमएस धोनी (24*)
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed