फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Hemang Badani Faces Opposition for CSK Head Coach Role, Srikkanth Says Dhoni Is Enough

मॉर्गन नहीं: धोनी की पसंद यह भारतीय सीएसके के कोच की रेस में सबसे आगे! श्रीकांत को क्यों ऐतराज? सुझाया नया नाम

Tue, 15 Sep 2026 04:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 15 Sep 2026 04:18 PM IST
सार

आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के नए कोच की तलाश जारी है। हेमंग बदानी को इस पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है, लेकिन 1983 विश्व कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने उनके नाम पर आपत्ति जताई है। श्रीकांत ने चंद्रकांत पंडित को बेहतर विकल्प बताया और कहा कि धोनी खुद काफी हैं।

विज्ञापन
Hemang Badani Faces Opposition for CSK Head Coach Role, Srikkanth Says Dhoni Is Enough
श्रीकांत - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के नए मुख्य कोच को लेकर चर्चा तेज है। पिछले कुछ सत्रों में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। 2023 में आखिरी बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद चेन्नई की टीम लगातार अस्थिर रही है। आईपीएल 2026 में टीम आठवें स्थान पर रही और पिछले तीन सत्र से प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है। लंबे समय तक टीम के कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने के बाद अब नए कोच की तलाश जारी है। इसी बीच हेमंग बदानी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि, 1983 विश्व कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने उनके नाम पर कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

हेमंग बदानी क्यों हैं दावेदार?
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भारतीय नेतृत्व वाले सपोर्ट स्टाफ की वकालत की है। इसी स्थिति में हेमंग बदानी को नए मुख्य कोच के पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। बदानी के पास आईपीएल का अनुभव है। वह द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव और आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स को भी कोचिंग दे रहे हैं। वह पहले दिल्ली कैपिटल्स से भी जुड़े रहे हैं और विदेशी लीग में भी उन्हें सफलता मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि नया मुख्य कोच सिर्फ सीएसके के साथ काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत ने बदानी के नाम पर जताई आपत्ति
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर धोनी भारतीय कोच चाहते हैं तो चंद्रकांत पंडित बेहतर विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर धोनी भारतीय कोच को प्राथमिकता दे रहे हैं तो मैं चंद्रकांत पंडित को चुनूंगा। वह अच्छे व्यक्ति हैं और उन्होंने ट्रॉफियां जीती हैं। सीएसके को भारतीय विकल्प पर जाना चाहिए। कोच या तो शानदार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहा हो या घरेलू क्रिकेट अथवा आईपीएल स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की हों।' इसके बाद श्रीकांत ने हेमंग बदानी को लेकर अपनी राय और स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा, 'हेमंग बदानी के सीएसके का मुख्य कोच बनने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ कुछ नहीं किया। मुझे नहीं पता कि सीएसके को उनके लिए पूरी ताकत क्यों लगानी चाहिए। वह कोच के तौर पर कुछ खास नहीं हैं।'
विज्ञापन

'जब धोनी हैं तो किसी और कोच की जरूरत क्यों?'
श्रीकांत ने यहां तक कहा कि सीएसके के पास खुद धोनी जैसा व्यक्ति मौजूद है, इसलिए किसी दूसरे कोच की जरूरत पर भी सवाल उठता है। उन्होंने कहा, 'जब आपके पास धोनी हैं तो आपको किसी और कोच की जरूरत ही क्यों है? धोनी खुद मुख्य कोच के तौर पर काफी हैं।'

जल्दबाजी के खिलाफ श्रीकांत
श्रीकांत ने सीएसके को नए कोच के चयन में जल्दबाजी नहीं करने की सलाह भी दी। उनके मुताबिक दिसंबर में नीलामी होनी है, इसलिए टीम के पास फैसला लेने के लिए पर्याप्त समय है। उन्होंने कहा, 'यह ठीक है कि सीएसके अपना समय ले रही है। फैसला जल्दी करने की कोई जरूरत नहीं है। नीलामी दिसंबर में ही होगी, इसलिए पर्याप्त समय है। उन्हें बिल्कुल जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और शांत दिमाग से सही फैसला लेना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed