{"_id":"6aa8f6f3602fb7786708285d","slug":"imran-khan-s-health-raises-concern-seven-former-australian-captains-write-to-penny-wong-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान की सेहत पर बढ़ी चिंता!: बॉर्डर समेत ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने लिखी चिट्ठी; क्या मांग की?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
इमरान खान की सेहत पर बढ़ी चिंता!: बॉर्डर समेत ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने लिखी चिट्ठी; क्या मांग की?
Tue, 15 Sep 2026 01:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:12 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान की सेहत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री पेनी वोंग से संपर्क किया है। एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ ने पत्र लिखकर हिरासत में उनके साथ बुनियादी इंसानियत के मुताबिक व्यवहार और उचित चिकित्सा सुविधा की मांग उठाई है।
विज्ञापन
इमरान खान की सेहत पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने जताई चिंता
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की मौजूदा स्थिति को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने चिंता जताई है। इन पूर्व कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से संपर्क साधकर इमरान खान की स्थिति से उन्हें अवगत कराया है। पेनी वोंग को लिखे पत्र पर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास के कई बड़े नामों के हस्ताक्षर हैं। इनमें एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ शामिल हैं।
सातों पूर्व कप्तानों ने पत्र में यह भी साफ किया है कि वे किसी राजनयिक या राजनीतिक हस्ती के तौर पर यह चिट्ठी नहीं लिख रहे हैं। उनका कहना है कि वे पूर्व कप्तानों के तौर पर अपनी बात रख रहे हैं और उन्हें इस मामले में बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

'कानूनी या राजनीतिक मामले पर कोई स्टैंड नहीं'
- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानों ने अपने पत्र में इमरान खान के खिलाफ चल रहे कानूनी या राजनीतिक मामले को लेकर किसी तरह का पक्ष लेने से इनकार किया है। उन्होंने अपनी चिंता को केवल हिरासत में किसी व्यक्ति के साथ होने वाले व्यवहार से जोड़ा है।
- पत्र में कहा गया, 'ग्रेग चैपल ने आखिरी बार 2022 में इस्लामाबाद में इमरान खान से मुलाकात की थी। उस समय खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे और उनके अपने शब्दों में वह पूरी तरह स्वस्थ, मजबूत और फिट थे। अब उनकी हिरासत से सामने आ रही खबरों के साथ उस तस्वीर का मेल बैठाना मुश्किल है। यही वजह है कि हम आज आपको लिख रहे हैं। हम राजनयिकों या राजनीतिक लोगों के तौर पर नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानों के तौर पर अपनी बात रख रहे हैं, जिन्हें लगा कि हमें आवाज उठानी चाहिए।'
- पत्र में आगे कहा गया, 'इमरान खान ने पाकिस्तान को उसका एकमात्र विश्व कप खिताब दिलाया था। उन्होंने अपने देश का प्रधानमंत्री रहते हुए भी नेतृत्व किया। ऑस्ट्रेलियाई लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं- एक ऐसे क्रिकेटर के तौर पर जिनकी प्रतिभा और नेतृत्व ने उस खेल पर स्थायी छाप छोड़ी। साथ ही हम इमरान का एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर भी सम्मान करते हैं, जिन्होंने कैंसर अस्पताल बनाकर पाकिस्तान के लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने में मदद की।'
- पत्र में कहा गया, 'विश्वसनीय रिपोर्टों के अलावा, उनके अपने बेटे और बहनें भी कई महीनों से सार्वजनिक रूप से उनकी सेहत और हिरासत में उनके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने सीमित चिकित्सा सुविधा, परिवार से मिलने पर पाबंदियों और कानूनी सलाह लेने के बेहद सीमित अवसर जैसी चिंताओं का जिक्र किया है।'
- पत्र में लिखा गया है, 'हम उनके खिलाफ चल रहे कानूनी या राजनीतिक मामले पर कोई रुख नहीं रखते। यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला है। लेकिन हिरासत में किसी भी व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है, यह बुनियादी इंसानियत का मामला है, चाहे उसकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो।'
- सात पूर्व कप्तानों ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से इस मामले को सीधे पाकिस्तान के संबंधित अधिकारियों के सामने उठाने का अनुरोध किया है। पत्र के अंत में कहा गया, 'अगर ऑस्ट्रेलियाई सरकार इस मामले को सीधे संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने उठाए तो हम आभारी होंगे। चैपल ने हाल के हफ्तों में इस मामले पर आपसे (वोंगे से) मुलाकात का भी अनुरोध किया है और हमारी ओर से इस मुद्दे पर आपसे सीधे चर्चा करने का अवसर मिलने का स्वागत करेंगे। इस मामले पर विचार करने के लिए समय देने के लिए धन्यवाद।'
ग्रेग चैपल
- फोटो : PTI
ग्रेग चैपल ने पेनी वोंग से मिलने का वक्त मांगा
ऑस्ट्रेलिया के सबसे सम्मानित क्रिकेट हस्तियों में शामिल ग्रेग चैपल ने सीनेटर पेनी वोंग से मुलाकात का अनुरोध किया है। वह इमरान खान के मामले पर उनसे चर्चा करना चाहते हैं। खास तौर पर इमरान के बेटों की ओर से हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अपने पिता की जान को गंभीर खतरा होने की आशंका जताए जाने के बाद चैपल ने यह कदम उठाया है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में ग्रेग चैपल ने जोर देकर कहा कि इमरान खान के खिलाफ चल रहे राजनीतिक मामले को लेकर उन्हें या पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य लोगों को कोई चिंता नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि हिरासत में इमरान के साथ मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए।
'हमें चिंता है कि उनकी जेल में मौत हो जाएगी'
जब चैपल से पूछा गया कि यह पत्र लिखना क्यों जरूरी लगा, तो उन्होंने कहा, 'हमें चिंता है कि उनकी जेल में मौत हो जाएगी।' उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पूर्व कप्तानों की ओर से इमरान खान की स्थिति को लेकर चिंता जताए जाने का यह पहला मौका नहीं है।
22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तान पहले भी लिख चुके हैं पत्र
यह पहली बार नहीं है जब इमरान खान की सेहत और उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधा को लेकर पूर्व क्रिकेट कप्तानों की ओर से आवाज उठाई गई है। इससे पहले दुनिया भर के 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने 23 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा था। इन कप्तानों ने इमरान खान के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग की थी। इन पूर्व कप्तानों का कहना था कि जेल में इमरान खान को मिल रही सुविधाएं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक नहीं हैं। इस पत्र में इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर तीन विशेष अनुरोध किए गए थे।

इमरान खान, कपिल देव और सुनील गावस्कर
- फोटो : ANI
मेडिकल बोर्ड से स्वतंत्र जांच की मांग
पहली मांग इमरान खान की सेहत की पूरी और स्वतंत्र जांच से जुड़ी थी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए मेडिकल बोर्ड को उनकी सेहत की जांच करने की इजाजत दी जानी चाहिए। इस मेडिकल बोर्ड में इमरान खान के अपने डॉक्टर भी शामिल हैं। पत्र में खास तौर पर इमरान खान की दाहिनी आंख की रोशनी जाने की रिपोर्ट का जिक्र किया गया था। पूर्व कप्तानों ने इस स्थिति को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से उनकी सेहत की पूरी और स्वतंत्र जांच की मांग की थी।
परिवार से हर सप्ताह मुलाकात की मांग
दूसरी मांग इमरान खान की परिवार से मुलाकात को लेकर थी। पूर्व कप्तानों ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिर से शुरू की गई हर सप्ताह परिवार से मुलाकात बिना किसी रुकावट या प्रशासनिक देरी के होनी चाहिए। यानी परिवार से नियमित मुलाकात की व्यवस्था में किसी तरह की बाधा नहीं डाली जाए और कोर्ट द्वारा शुरू की गई इस व्यवस्था को बिना रुकावट जारी रखा जाए।

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू
- फोटो : sky sports youtube screengrab
जांच के मुताबिक तुरंत इलाज की मांग
तीसरी मांग इमरान खान के इलाज को लेकर थी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने कहा था कि मेडिकल जांच का परिणाम जो भी हो, उसके मुताबिक उन्हें बिना देरी के इलाज मुहैया कराया जाना चाहिए। इस तरह उनकी तीन प्रमुख मांगें इमरान खान की स्वतंत्र मेडिकल जांच, परिवार से नियमित मुलाकात और जांच के परिणाम के आधार पर बिना देरी के इलाज से जुड़ी थीं।
पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों ने भी जताई चिंता
इमरान खान की सेहत को लेकर सिर्फ विदेशी क्रिकेटरों या पूर्व कप्तानों की ओर से ही चिंता नहीं जताई गई है। जावेद मियांदाद, वसीम अकरम और मोइन खान जैसे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताई है। इन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने इमरान खान के लिए इलाज की मांग की है। इससे इमरान खान की सेहत को लेकर क्रिकेट जगत से उठ रही आवाज का दायरा और बड़ा हो गया है।

पैट कमिंस
- फोटो : IANS
पैट कमिंस भी मुहिम का हिस्सा
ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस भी इमरान खान के लिए चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा हैं। इस तरह इमरान खान की सेहत को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों की ओर से विदेश मंत्री पेनी वोंग से संपर्क करने के साथ ही क्रिकेट जगत के कई पूर्व और मौजूदा नामों की चिंता भी सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि उनका रुख किसी कानूनी या राजनीतिक मामले को लेकर नहीं है। उन्होंने अपनी चिंता को हिरासत में इमरान खान के साथ होने वाले व्यवहार और उनकी सेहत से जुड़ा बताया है।