फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Australia Return to South Africa for First Test Series Since Sandpaper Gate, Pat Cummins Expects Tough Tour

सैंडपेपर गेट की कड़वाहट अब भी?: कांड के बाद पहली बार द.अफ्रीका में टेस्ट खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, कमिंस क्या बोले?

Tue, 15 Sep 2026 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 15 Sep 2026 01:53 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया 2018 के सैंडपेपर गेट विवाद के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। कप्तान पैट कमिंस ने माना कि सीरीज के दौरान थोड़ी दुश्मनी हो सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी टीम का ध्यान क्रिकेट पर रहेगा और तीन टेस्ट के दौरान खिलाड़ी जल्द ही क्रिकेट में व्यस्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
Australia Return to South Africa for First Test Series Since Sandpaper Gate, Pat Cummins Expects Tough Tour
कमिंस और स्मिथ - फोटो : IANS

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा 24 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। 2018 में हुए सैंडपेपर गेट विवाद के बाद यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रहा है। ऐसे में इस सीरीज को लेकर पहले से ही चर्चा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि 2018 के सैंडपेपर विवाद का असर इस दौरे पर कुछ हद तक देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि टेस्ट सीरीज के दौरान थोड़ी दुश्मनी हो सकती है, हालांकि उनका मानना है कि यह एशेज सीरीज से ज्यादा शोरगुल वाला नहीं होगा।
विज्ञापन

'थोड़ी दुश्मनी हो सकती है'
कमिंस ने ‘कीपिन इट क्रिकेट’ पॉडकास्ट के दौरान दक्षिण अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर कहा, 'टेस्ट सीरीज के दौरान थोड़ी दुश्मनी हो सकती है। लेकिन यह एशेज सीरीज से ज्यादा शोरगुल वाला नहीं हो सकता। बर्मिंघम, एजबेस्टन का हॉलीज स्टैंड, वह बहुत शोरगुल वाला हो जाता है।' कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट खेलने के अपने अनुभव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां भीड़ के कुछ हिस्सों की प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है, लेकिन वह पहले भी ऐसी परिस्थितियों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'जब से मैं दक्षिण अफ्रीका गया हूं, भीड़ के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं जो अटक जाते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमने यह सब पहले भी देखा है। सबसे जरूरी बात, मैं कैप्टन हूं, इसलिए मैं बीच में हूं, मैं दर्शकों के पास नहीं रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'अब तक वह मामला शांत हो गया होगा'
2018 के सैंडपेपर गेट विवाद को लेकर कमिंस ने उम्मीद जताई कि अब तक मामला शांत हो चुका होगा। उन्होंने साफ किया कि उनकी टीम का ध्यान क्रिकेट पर रहेगा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, 'मेरा मानना है कि अब तक वह मामला शांत हो गया होगा। हमारा फोकस क्रिकेट पर रहेगा।' उन्होंने यह भी कहा कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने के बाद खिलाड़ी क्रिकेट में व्यस्त हो जाएंगे और ध्यान मैदान पर केंद्रित हो जाएगा। कमिंस ने कहा, 'हर कोई आगे बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि तीन टेस्ट में, आप क्रिकेट में फंस जाते हैं, और हर कोई बहुत जल्दी क्रिकेट के बारे में चिंता करने लगता है।'
विज्ञापन

'भीड़ में कुछ गुस्सैल लोग होंगे'
कमिंस ने माना कि सीरीज के दौरान कुछ लोगों की तरफ से पुराना मुद्दा उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भीड़ में कुछ गुस्सैल लोग हो सकते हैं और मीडिया में भी इस मुद्दे से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं। हालांकि, उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मामले से आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि भीड़ में कुछ गुस्सैल लोग होंगे, और कुछ आर्टिकल या मीडिया में ऐसी बातें सामने आएंगी। लेकिन हमारा ग्रुप आगे बढ़ गया है।'

2018 में बॉल-टैम्परिंग विवाद ने मचाया था हंगामा
2018 में बॉल-टैम्परिंग के मुद्दे ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को मुश्किल में डाल दिया था। इस विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। वहीं, कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगा था। अब उसी विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने जा रहा है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर खास नजर रहेगी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी अहम सीरीज
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के लिए यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद अहम है। ऐसे में तीन टेस्ट मैचों की यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगी। 24 सितंबर से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे में पहले तीन वनडे और उसके बाद तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed