Team India Returns: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय खिलाड़ी हुए सम्मानित, बीसीसीआई ने दिया 125 करोड़ का चेक
Team India Victory Parade Road Show : टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली पहुंच गई। मौसम खराब होने की वजह से बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की वापसी के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के अलावा उनका सहयोगी स्टाफ और मीडियाकर्मी भी सवार थे।
लाइव अपडेट
भारतीय टीम को मिला चेक
भारतीय टीम मुंबई पहुंची
भारतीय टीम के सदस्य मुंबई एयरपोर्ट से निकल चुके हैं और मरीन ड्राइव की ओर बढ़ रहे हैं। मरीन ड्राइव से ही विजय जुलूस शुरू होगा जहां से टीम के सदस्य विश्व कप ट्रॉफी के साथ खुली बस में वानखेड़े स्टेडियम जाएंगे। वानखेड़े स्टेडियम पर विश्व विजेता भारतीय टीम का सम्मान किया जाएगा।भारतीय टीम के विजय जुलूस में विलंब
भारत की टी20 विश्व चैंपियन टीम के देरी से यहां पहुंचने के कारण मरीन ड्राइव पर विजय जुलूस सही समय पर शुरू नहीं हो पाया। अधिकारियों ने जो कार्यक्रम पहले साझा किया था उसके अनुसार विश्व चैंपियन टीम का विजय जुलूस शाम पांच बजे नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) से शुरू होकर शाम सात बजे वानखेड़े स्टेडियम में समाप्त होना था, लेकिन टीम देर से यहां पहुंची जिसके कारण विजय जुलूस निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया।हजारों की संख्या में फैंस मुंबई में जमा हुए
हजारों की संख्या में फैंस मुंबई में एयरपोर्ट से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक जमा हुए हैं। सभी फैंस इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना चाहते हैं। वानखेड़े में आज फ्री एंट्री है। टीम इंडिया दिल्ली से रवाना हो चुकी है और कुछ ही देर में मुंबई पहुंच जाएगी। इसके बाद मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक भारतीय टीम विजय जुलूस निकालेगी। 2007 में भी ऐसा ही हुआ था। उसकी 10 तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। भारतीय टीम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।पीएम मोदी ने पोस्ट की टीम इंडिया के साथ तस्वीर
पीएम मोदी ने टीम इंडिया के साथ खास मुलाकात की तस्वीर साझा की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, "हमारे चैंपियंस के साथ एक बेहतरीन मुलाकात! 7, लोक कल्याण मार्ग में विश्व कप विजेता टीम की मेजबानी की और टूर्नामेंट के दौरान उनके अनुभवों पर एक यादगार बातचीत की।"BCCI Secretary Jay Shah and President Roger Binny presented the 'Namo 1' jersey to Prime Minister Narendra Modi.
— ANI (@ANI) July 4, 2024
Indian Cricket Team met with PM Narendra Modi, at his official residence today.
(Picture Source- BCCI) pic.twitter.com/iSHZdVAeiu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नमो 1' जर्सी भेंट की गई
बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नमो 1' जर्सी भेंट की। भारतीय क्रिकेट टीम ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी।BCCI Secretary Jay Shah and President Roger Binny presented the 'Namo 1' jersey to Prime Minister Narendra Modi.
— ANI (@ANI) July 4, 2024
Indian Cricket Team met with PM Narendra Modi, at his official residence today.
(Picture Source- BCCI) pic.twitter.com/iSHZdVAeiu
मरीन ड्राइव पहुंची विजय परेड बस
भारतीय टीम जिस बस पर सवार होकर विजय परेड के लिए मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक रवाना होगी, वह मरीन ड्राइव पहुंच चुकी है। इसकी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं।#WATCH | Maharashtra | The Bus that is to be used in the Victory Parade of the Indian Cricket Team reaches Wankhede Stadium.
— ANI (@ANI) July 4, 2024
Team India will shortly depart from Delhi to Mumbai, where a victory parade is scheduled from Marine Drive to Wankhede Stadium. pic.twitter.com/obQrsBdphU
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची टीम इंडिया
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। कुछ देर में विश्व विजेता टीम मुंबई के लिए रवाना होगी।#WATCH भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई प्रस्थान करने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2024
टीम ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। pic.twitter.com/gmmpqXdIMw
पीएम मोदी से मिली टीम इंडिया
#WATCH | Indian Cricket team meets Prime Minister Narendra Modi at 7, Lok Kalyan Marg.
— ANI (@ANI) July 4, 2024
Team India arrived at Delhi airport today morning after winning the T20 World Cup in Barbados on 29th June. pic.twitter.com/840otjWkic
परेड बस की तस्वीर आई सामने
#WATCH | Maharashtra | Bus that is to be used in Victory Parade of the Indian Cricket Team reaches Marine Drive.
— ANI (@ANI) July 4, 2024
Team India will shortly depart from Delhi to Mumbai, where a victory parade is scheduled from Marine Drive to Wankhede Stadium. pic.twitter.com/PT7OTJatqZ