IND vs ZIM 1st ODI Live: भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, शिखर धवन और शुभमन गिल ने दिलाई जीत
{"_id":"62fdddea378de155646abede","slug":"india-vs-zimbabwe-live-cricket-score-ind-vs-zim-1st-odi-match-at-harare-cricket-stadium-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM 1st ODI Live: भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, शिखर धवन और शुभमन गिल ने दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 18 Aug 2022 06:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 18 Aug 2022 06:47 PM IST
खास बातें
India vs Zimbabwe 1st ODI: भारत ने पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 190 रन का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य का पीछा कर लिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
शतकीय साझेदारी के दौरान शुभमन गिल और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
06:29 PM, 18-Aug-2022
IND vs ZIM Live: भारत ने 10 विकेट से जीता मैच
शिखर धवन और शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया है। 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 30.5 ओवर में 1092 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। भारत के शिखर धवन 81 और शुभमन गिल 82 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर शनिवार के दिन खेला जाएगा।इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिम्बाब्वे ने ठीक-ठाक शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 25 रन जोड़े, लेकिन पहला विकेट गिरते ही पूरी टीम धराशायी हो गई। 31 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद सिकंदर रजा और कप्तान चकाबवा ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने 35 रन जोड़े, लेकिन प्रसिद्ध ने रजा को आउट कर साझेदारी तोड़ दी।
110 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे के आठ विकेट गिर चुके थे, लेकिन इसके बाद इवांस और नगरवा के बीच 70 रन की शानदार साझेदारी हुई और जिम्बाब्वे की टीम अंत में 189 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में भारत की सालमी जोड़ी शिखर धवन और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 192 की सलामी साझेदारी कर भारत को जीत दिला दी।
06:27 PM, 18-Aug-2022
IND vs ZIM Live: भारतीय टीम जीत के करीब
भारतीय टीम इस मैच में जीत के करीब पहुंच चुकी है। शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद आक्रामक बल्लेबाजी की है। गिल 81 के स्कोर पर पहुंच चुके हैं। वहीं, धवन 71 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 10 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
06:15 PM, 18-Aug-2022
IND vs ZIM Live: भारत का स्कोर 150 के पार
भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 150 के पार जा चुका है। धवन और गिल शतकीय साझेदारी करने के बाद 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब भारत के लिए यह मैच जीतना बेहद आसान होगा।06:10 PM, 18-Aug-2022
IND vs ZIM Live: शुभमन गिल का अर्धशतक
शिखर धवन के बाद शुभमन गिल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 51 गेंद में छह चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। अब शुभमन गिल तेजी से रन बना रहे हैं, लेकिन उनके लिए शतक बनाना मुश्किल होगा।05:47 PM, 18-Aug-2022
IND vs ZIM Live: भारत का स्कोर 100 के पार, धवन का अर्धशतक
भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 के पार जा चुका है। इस बीच शिखर धवन ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। शुभमन गिल भी अच्छी लय में दिख रहे हैं और अपने अर्धशतक के करीब हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है और टीम इंडिया आसानी से यह मैच जीतने की तरफ बढ़ रही है। पिछले चार मैचों में शिखर धवन और शुभमन गिल ने तीसरी बार शतकीय साझेदारी की है।05:24 PM, 18-Aug-2022
IND vs ZIM Live: धवन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 76 रन हो चुका है। इस बीच शिखर धवन ने वनडे करियर में अपने 6500 रन पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:12 PM, 18-Aug-2022
IND vs ZIM Live: भारत ने पावरप्ले में 43 रन बनाए
भारत ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं। शिखर धवन और शुभमन गिल अच्छी लय में दिख रहे हैं और दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। यह मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 190 रन की जरूरत है। इस लिहाज से यह लक्ष्य भारत के लिए आसान होगा।04:59 PM, 18-Aug-2022
IND vs ZIM Live: भारत की सधी हुई शुरुआत
छह ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल चार रन और शिखर धवन 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।04:40 PM, 18-Aug-2022
IND vs ZIM Live: धवन-गिल कर रहे ओपनिंग
भारत के लिए शिखर धवन और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरे हैं। दोनों ने तीन ओवर में 19 रन जोड़ भी लिए हैं। फिलहाल धवन 11 रन और गिल एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।03:52 PM, 18-Aug-2022