IND vs WI: भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 119 रन से हराया, 3-0 से सीरीज भी जीती
{"_id":"62e1362db31a1a5b0f1ae325","slug":"india-vs-west-indies-live-cricket-score-ind-vs-wi-3rd-odi-match-at-queens-park-oval-trinidad-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 119 रन से हराया, 3-0 से सीरीज भी जीती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 28 Jul 2022 03:53 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 28 Jul 2022 03:53 AM IST
खास बातें
India vs West Indies (IND vs WI) 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 257 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 137 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
03:08 AM, 28-Jul-2022
भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में भी हराया
भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 119 रन से हरा दिया है। बारिश से बाधित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत विंडीज के सामने 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 26 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने अपनी टीम की तरह से सबसे ज्यादा 42-42 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को दो-दो विकेट मिले।इस मैच में बारिश ने दो बार खलल डाला और दोनों बार भारतीय पारी को ही बीच में रोकना पड़ा। पहली बार जब मैच रुका तो अंपयारों ने इसे 40 ओवर का कर दिया था। वहीं, दूसरी बार रुकने पर मुकाबले को 35 ओवर पर साइड कर दिया गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरी बार खेल रुकने तक 36 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए थे।
हालांकि, 35 ओवर का मैच होने की वजह से डीएलएस के तहत वेस्टइंडीज को 257 रन का लक्ष्य मिला। भारत की ओर से शुभमन गिल ने नाबाद 98 रन की पारी खेली। हालांकि, बारिश की वजह से पारी खत्म होने के कारण शुभमन शतक नहीं बना सके। शुभमन के अलावा धवन ने 58 रन और श्रेयस अय्यर ने 44 रन की पारी खेली।
02:57 AM, 28-Jul-2022
IND vs WI Live: विंडीज के आठ विकेट गिरे
वेस्टइंडीज की टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा है। टीम ने 123 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। 23वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने अकील हुसैन को धवन के हाथों कैच कराया। अकील एक रन बना सके। इसके बाद 24वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने कीमो पॉल को शार्दुल के हाथों कैच कराया। कीमो खाता भी नहीं खोल सके। 24 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर आठ विकेट पर 129 रन है। फिलहाल हेडन वॉल्श पांच रन और जेसन होल्डर छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
02:46 AM, 28-Jul-2022
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को छठा झटका
22वें ओवर में 119 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान निकोलस पूरन को धवन के हाथों कैच कराया। पूरन 32 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। 22 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर छह विकेट पर 121 रन है। विंडीज को अब 78 गेंदों में 136 रन चाहिए।02:31 AM, 28-Jul-2022
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को पांचवां झटका
19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने पांच विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं। शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर केसी कार्टी को बोल्ड किया। कार्टी 17 गेंदों में पांच रन बना सके। फिलहाल कप्तान निकोलस पूरन 29 रन बनाकर और जेसन होल्डर क्रीज पर हैं।02:19 AM, 28-Jul-2022
IND vs WI Live: विंडीज को 161 रन की जरूरत
16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने चार विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। फिलहाल केसी कार्टी एक रन और कप्तान निकोलस पूरन 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। विंडीज को 114 गेंदों में 161 रन की जरूरत है। भारत की ओर से सिराज ने दो, जबकि अक्षर और चहल ने एक-एक विकेट लिया।02:09 AM, 28-Jul-2022
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को चौथा झटका
14वें ओवर में 74 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा। अक्षर पटेल ने ब्रैंडन किंग को क्लीन बोल्ड किया। किंग 37 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में किंग ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल कप्तान निकोलस पूरन और केसी कार्टी क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 AM, 28-Jul-2022
IND vs WI Live: पूरन और किंग क्रीज पर
13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने तीन विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल ब्रैंडन किंग 33 गेंदों में 40 रन और कप्तान निकोलस पूरन सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने शाई होप (22) को आउट किया। वहीं, सिराज ने मेयर्स और ब्रूक्स को पवेलियन भेजा।01:52 AM, 28-Jul-2022
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका
10वें ओवर में 47 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने शाई होप को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों स्टंप आउट कराया। होप 33 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। होप और ब्रैंडन किंग के बीच 47 रन की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज ने अपने पहले दो विकेट शून्य पर गंवा दिए थे। सिराज ने एक ही ओवर में कायल मेयर्स और शामराह ब्रूक्स को पवेलियन भेजा था। फिलहाल कप्तान निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 48 रन है।01:49 AM, 28-Jul-2022
IND vs WI Live Score: किंग और होप ने संभाली पारी
नौ ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। फिलहाल ब्रैंडन किंग 22 रन और शाई होप 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सिराज ने दो विकेट झटके हैं। उन्होंने एक ही ओवर में दोनों विकेट झटके। कायल मेयर्स और शामराह ब्रूक्स खाता भी नहीं खोल सके।01:36 AM, 28-Jul-2022