फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI Day-2 Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, पहली पारी में भारत 448/5, विंडीज पर अब तक 286 रन की बढ़त

Fri, 03 Oct 2025 04:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Oct 2025 04:52 PM IST
खास बातें

IND vs WI Test 2025 Day 2 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी है। मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में विंडीज पर 286 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन
IND vs WI Test Live Score 2025: India vs West Indies 1st Test Match Day 2 Scorecard Result Updates
रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

04:46 PM, 03-Oct-2025

दूसरे दिन का खेल समाप्त

दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 448 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 104 रन और वॉशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिए आज का दिन शानदार रहा। टीम ने दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज 327 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। भारत को शुभमन गिल, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के रूप में तीन झटके लगे। यशस्वी जायसवाल (36) और साई सुदर्शन (7) गुरुवार को ही पवेलियन लौट गए थे। 

गिल ने आज अर्धशतक लगाया। वह 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। वह 12 चौके की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। वह 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 162 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 286 रन की हो चुकी है।
04:36 PM, 03-Oct-2025

IND vs WI Day-2 Live Score: जडेजा का शतक

जुरेल के बाद रवींद्र जडेजा ने भी टेस्ट में शतक बनाया है। जडेजा का यह टस्ट में छठा शतक रहा। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका दूसरा शतक रहा। भारत ने पांच विकेट गंवाकर 439 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की बढ़त 277 रन की हो चुकी है। जुरेल 125 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
04:29 PM, 03-Oct-2025

IND vs WI Day-2 Live Score: ध्रुव जुरेल आउट

ध्रुव जुरेल 210 गेंद में 15 चौके और तीन छक्कों की मदद से 125 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें खैरी पियरे ने शाई होप के हाथों कैच कराया। भारत को 424 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। फिलहाल जडेजा का साथ देने वॉशिंगटन सुंदर आए हैं।
04:04 PM, 03-Oct-2025

IND vs WI Day-2 Live Score: जुरेल का शतक

ध्रुव जुरेल ने टेस्ट में पहला शतक लगाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन चौका लगाकर शतक पूरा किया। इससे पहले टेस्ट में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 90 रन की थी। वह टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के 12वें विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। भारत ने चार विकेट गंवाकर 394 रन बना लिए हैं। फिलहाल जुरेल 104 रन और रवींद्र जडेजा 82 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की वेस्टइंडीज पर 232 रन की बढ़त हो चुकी है।
03:34 PM, 03-Oct-2025

IND vs WI Day-2 Live Score: भारत 350 रन के पार

भारत ने 350 रन से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल 80 से ज्यादा और रवींद्र जडेजा 60 से ज्यादा रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की बढ़त 190 से ज्यादा रन की हो चुकी है।
02:48 PM, 03-Oct-2025

IND vs WI Day-2 Live Score: तीसरा सत्र

दूसरे दिन तीसरे सत्र का खेल जारी है। भारत ने चार विकेट गंवाकर 335 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 53 रन और ध्रुव जुरेल 74 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 117 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने अब तक वेस्टइंडीज पर 173 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:12 PM, 03-Oct-2025

IND vs WI Day-2 Live Score: चायकाल

दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 326 रन बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल 68 रन और रवींद्र जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की वेस्टइंडीज पर बढ़त अब तक 164 रन की बढ़त हो चुकी है।
02:06 PM, 03-Oct-2025

IND vs WI Day-2 Live Score: जडेजा का अर्धशतक

भारत ने चार विकेट गंवाकर 325 से ज्यादा रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक जड़ा। यह पिछली नौ पारियों में उनका सातवां अर्धशतक है। इससे पहले ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाया था। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। वहीं, भारत की वेस्टइंडीज पर बढ़त 160 से ज्यादा रन की हो चुकी है।
01:28 PM, 03-Oct-2025

IND vs WI Day-2 Live Score: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक

ध्रुव जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अब तक रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 70 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। जडेजा 30+ रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 130+ रन की हो चुकी है। टीम ने चार विकेट गंवाकर 294 रन बना लिए हैं।
12:42 PM, 03-Oct-2025

IND vs WI Day-2 Live Score: भारत का स्कोर 250 रन के पार

भारत ने चार विकेट पर 250 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज पर टीम की बढ़त 100 रन के करीब पहुंच गई है। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। केएल राहुल 100 रन और शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed