IND vs WI 2nd Test Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, वेस्टइंडीज का स्कोर 229/5, अथानाजे-होल्डर क्रीज पर
{"_id":"64bbd7d13c0f605dbe020c14","slug":"india-vs-west-indies-live-cricket-score-ind-vs-wi-2023-2nd-test-day-3-match-at-queens-park-oval-updates-2023-07-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 2nd Test Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, वेस्टइंडीज का स्कोर 229\/5, अथानाजे-होल्डर क्रीज पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 23 Jul 2023 03:48 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 23 Jul 2023 03:48 AM IST
खास बातें
IND vs WI Test 2023 2nd Test Day-3 Highlights : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी शुक्रवार को 438 रन पर सिमट गई थी। जवाब में वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
क्रेग ब्रेथवेट
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
03:27 AM, 23-Jul-2023
तीसरे दिन का खेल खत्म
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला धीरे-धीरे ड्रॉ की तरफ अग्रसर है। तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से बारिश से बाधित रहा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए हैं। फिलहाल एलिक अथानाजे और जेसन होल्डर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल भारत से 209 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे।वेस्टइंडीज को पहला झटका शुक्रवार को तेजनारायण चंद्रपॉल के रूप में लगा था। वह 33 रन बना पाए थे। उन्होंने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के साथ 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। इसके बाद ब्रेथवेट ने किर्क मैकेंजी के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। मुकेश ने मैकेंजी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। यह मुकेश का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट रहा। ब्रेथवेट ने कप्तानी पारी खेलते हुए 170 गेंदों पर टेस्ट करियर का 29वां अर्धशतक लगाया।
इसके बाद ब्रेथवेट ने जरमेन ब्लैकवुड के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। ब्रेथवेट को अश्विन को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 235 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाए। जोशुआ डा सिल्वा को सिराज ने क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल अथानाजे 37 रन और जेसन होल्डर 11 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से अब तक रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए हैं। वहीं, सिराज, अश्विन और मुकेश को एक-एक विकेट मिला।
01:45 AM, 23-Jul-2023
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पांचवां झटका, बारिश ने रोका खेल
वेस्टइंडीज को 98वें ओवर में पांचवां झटका लगा। जोशुआ डा सिल्वा को सिराज ने क्लीन बोल्ड किया। वह 26 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट गिरते ही बारिश आ गई। बारिश की वजह से खेल रोक दिया गया है। विंडीज का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 208 रन है। फिलहाल एलिक अथानाजे और जेसन होल्डर क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज अभी भी भारत से 230 रन पीछे है।
विज्ञापन
12:40 AM, 23-Jul-2023
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को चौथा झटका
वेस्टइंडीज को 178 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने जर्मेन ब्लैकवुड को रहाणे के हाथों कैच कराया। वह 92 गेंदों में 20 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए। 87 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 178 रन है। फिलहाल जोशुआ डा सिल्वा और एलिक अथानाजे क्रीज पर हैं।12:11 AM, 23-Jul-2023
IND vs WI Live Score: टी ब्रेक
वेस्टइंडीज की टीम ने टी-ब्रेक तक तीन विकेट गंवाकर 174 रन बना लिए हैं। फिलहाल जरमेन ब्लैकवुड 16 रन और एलिक अथानाजे 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले कप्तान क्रेग ब्रेथवेट को अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया था। वह 235 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए।11:12 PM, 22-Jul-2023
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका
वेस्टइंडीज को 157 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने क्रेग ब्रेथवेट को क्लीन बोल्ड किया। वह 235 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। ब्रेथवेट ने पहले चंद्रपॉल के साथ पहले विकेट के लिए 71 रन, मैकेंजी के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी और जरमेन ब्लैकवुड के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया।10:01 PM, 22-Jul-2023
IND vs WI Live Score: ब्रेथवेट की कप्तानी पारी
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने 170 गेंदों पर टेस्ट करियर का 29वां अर्धशतक लगाया। 58 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 134 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान ब्रेथवेट 64 रन और जरमेन ब्लैकवुड 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बारिश की वजह से अंपायर ने समय से पहले लंच ले लिया था। फिलहाल दूसरे सत्र का खेल जारी है। लंच से ठीक पहले मुकेश कुमार ने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिए। उन्होंने किर्क मैकेंजी को पवेलियन भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:12 PM, 22-Jul-2023
IND vs WI Live Score: अंपायर ने लंच की घोषणा की
बारिश के कारण खेल रुकने से अंपायरों ने समय से पहले ही लंच ब्रेक ले लिया। अब 20 मिनट बाद दूसरे सत्र की शुरुआत होगी। पहले भारतीय समयानुसार साढ़े नौ पर लंच लिया जाता है। अब रात नौ बजकर 40 मिनट पर मैच की शुरुआत होगी।08:27 PM, 22-Jul-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को दूसरा झटका
बारिश के कारण भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट मैच रोक दिया गया है। कवर्स से पिच को ढक दिया गया है। बारिश के कारण खेल रुकने से ठीक पहले अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले मुकेश कुमार ने अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने किर्क मैकेंजी को विकेटीकपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। मैकेंजी 57 गेंदों में 32 रन बना सके। उन्होंने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 105 गेंदों में 46 रन की साझेदारी निभाई। बारिश के कारण खेल रुकने तक वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए हैं। ब्रेथवेट 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं।08:03 PM, 22-Jul-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का स्कोर 110 रन के पार
वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 45 रन और किर्क मैकेंजी 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय तेज गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं। आज सात ओवर गेंदबाजी हो चुकी है।07:36 PM, 22-Jul-2023