फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL T20: पाकिस्तान के बाद श्रीलंका से भी हारा भारत, एशिया कप से बाहर होने की कगार पर

Wed, 07 Sep 2022 12:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Sep 2022 12:06 AM IST
खास बातें

India vs Sri Lanka (IND vs SL) T20 Asia Cup 2022 : श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुपर-4 राउंड में यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार है। भारतीय टीम एशिया कप से बाहर होने के कगार पर है।

विज्ञापन
IND vs SL T20 Live Score: India vs sri lanka Asia Cup 2022 9th T20i Match at Dubai International Stadium
भानुका राजपक्षा और दासुन शनाका - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:08 PM, 06-Sep-2022

श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया

श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 72 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ भारतीय टीम पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय टीम सुपर फोर राउंड में लगातार दो मैच हार चुकी है। श्रीलंका से पहले पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया था। भारत का भाग्य अब दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होगा। वहीं, श्रीलंका की टीम ने फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। उसने लगातार दो मैच जीते हैं। भारत से पहले श्रीलंका ने सुपर-4 में अफगानिस्तान को हराया था।

सुपर फोर के प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो श्रीलंका दो जीत के साथ अब टॉप पर है। वहीं, पाकिस्तान एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। दोनों का नेट रन रेट पॉजिटिव है। वहीं, भारत निगेटिव रन रेट के साथ और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम के पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। हालांकि, उसके लिए बुधवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच अहम होगा। पाकिस्तान की टीम अगर कल जीती तो भारत और अफगानिस्तान दोनों एशिया कप से बाहर हो जाएंगे।
10:58 PM, 06-Sep-2022

IND vs SL Live: श्रीलंका को 18 गेंदों में 33 रन चाहिए

17 ओवर के बाद श्रीलंका ने चार विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। फिलहाल भानुका राजपक्षा 19 रन और दासुन शनाका 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को 18 गेंदों में 33 रन चाहिए। 
विज्ञापन
10:47 PM, 06-Sep-2022

IND vs SL Live: श्रीलंका को चौथा झटका, मेंडिस आउट

15वें ओवर में 110 के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने कुसल मेंडिस को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। मेंडिस 37 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 120 रन है। श्रीलंका को 30 गेंदों में 54 रन की जरूरत है। फिलहाल भानुका राजपक्षा और दासुन शनाका क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने पिछले तीन ओवर में चार विकेट गंवाए हैं। मेंडिस से पहले चहल ने पाथुम निसांका (52) और चरिथ असलंका (0) को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा। वहीं, अश्विन ने दानुष्का गुनातिलाका (1) को आउट किया।
10:36 PM, 06-Sep-2022

IND vs SL Live: अश्विन ने गुनातिलाका को पवेलियन भेजा

14वें ओवर में श्रीलंका को 110 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने दानुष्का गुनातिलाका को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। गुनातिलाका एक रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 110 रन है। श्रीलंका को 36 गेंदों में 64 रन बनाने हैं। फिलहाल भानुका राजपक्षा और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। मेंडिस ने अर्धशतक लगाया।
10:25 PM, 06-Sep-2022

IND vs SL Live: श्रीलंका को लगा दोहरा झटका

श्रीलंका को पहला झटका युजवेंद्र चहल ने दिया। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर पाथुम निसांका को आउट कर दिया। निसांका ने पहले विकेट के लिए कुसल मेंडिस के साथ 97 रन की साझेदारी की। वह 37 गेंद पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। निसांका का कैच अश्विन ने लिया। चहल ने इसी ओवर में चरिथ असलंका को भी आउट कर दिया। वह तीन गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच लिया। 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 98 रन है। फिलहाल कुसल मेंडिस और दानुष्का गुनातिलाका क्रीज पर हैं।
10:17 PM, 06-Sep-2022

IND vs SL Live: निसांका का अर्धशतक

10 ओवर के बाद श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 89 रन बना लिए हैं। पाथुम निसांका ने 33 गेंदों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक लगाया। फिलहाल पाथुम निसांका 50 रन और कुसल मेंडिस 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए जूझ रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और अश्विन सभी विकेट के लिए जूझते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:13 PM, 06-Sep-2022

IND vs SL Live: भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसे

नौ ओवर के बाद श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 85 रन बना लिए हैं। फिलहाल पाथुम निसांका 48 रन और कुसल मेंडिस 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए जूझ रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और अश्विन सभी विकेट के लिए जूझते दिख रहे हैं।
10:00 PM, 06-Sep-2022

IND vs SL Live: श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बनाए

पांच ओवर के बाद श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल पाथुम निसांका 19 गेंदों में 28 रन और कुसल मेंडिस 11 गेंदों में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका को अब 90 गेंदों में 129 रन की जरूरत है। 
09:46 PM, 06-Sep-2022

IND vs SL Live: दो ओवर के बाद श्रीलंका 9/0

दो ओवर के बाद श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए नौ रन बना लिए हैं। फिलहाल पाथुम निसांका आठ रन और कुसल मेंडिस एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में एक रन और अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में आठ रन लुटाए।
09:36 PM, 06-Sep-2022

IND vs SL Live: भारत की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में 11 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। केएल राहुल फिर फ्लॉप रहे। वह सात गेंदों में छह रन बनाकर महेश तीक्ष्णा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। राहुल ने अब तक इस टूर्नामेंट में खराब बल्लेबाजी की है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में राहुल खाता भी नहीं खोल सके थे। वहीं, हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ दूसरे मैच में 39 गेंदों में 36 रन बना सके थे। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में राहुल 20 गेंदों में 28 रन बना सके थे।

भारत को तीसरे ओवर में 13 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। दिलशान मदुशंका ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया। कोहली ने चार गेंदें खेलीं। कोहली पहली बार इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर सके। इससे पहले उन्होंन दो अर्धशतक लगाए थे। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में 35 रन की पारी खेली थी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को अटैक करना शुरू किया। 

रोहित और सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 97 रन की साझेदारी निभाई। रोहित ने 41 गेंदों पर 72 रन की अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के जड़े। वह 13वें ओवर में 110 के स्कोर पर आउट हुए। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया एक बड़े स्कोर के तरफ बढ़ रही है। हालांकि, रोहित के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई। सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हार्दिक पांड्या 17 रन, ऋषभ पंत 17 रन , दीपक हुड्डा 3 रन और भुवनेश्वर कुमार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

आखिर में रविचंद्रन अश्विन सात गेंदों में 15 रन और अर्शदीप सिंह एक रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने डेथ ओवर में शानदार बॉलिंग की। आखिरी पांच ओवर में भारत ने सिर्फ 46 रन बनाए और चार विकेट गंवाए। मदुशंका ने तीन विकेट लिए। वहीं, चमिका करुणारत्ने और शनाका को दो-दो विकेट मिले। महेश तीक्ष्णा को एक विकेट मिला।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed