फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL 1st T20 HIGHLIGHTS: भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, श्रीलंका को 62 रन से हराकर लगातार 10वां टी-20 मैच जीता

Thu, 24 Feb 2022 10:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Feb 2022 10:35 PM IST
खास बातें

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 1st T20 HIGHLIGHTS: भारत ने श्रीलंका को पहले टी-20 मैच में 62 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लखनऊ एकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए और इसके बाद मेहमान टीम को 137 रन के स्कोर पर रोक दिया। 

विज्ञापन
IND Vs SL 1st T20: india defeated srilanka by 62 runs in first T20 Match in Ekana Stadium Lucknow
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

लाइव अपडेट

10:38 PM, 24-Feb-2022

भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा 

भारत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 10वां मैच जीतकर पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। पाक टीम ने 2018 में लगातार नौ टी-20 मैच जीते थे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम पर दर्ज है। उसने 2018 से 2020 के बीच लगातार 12 मैच जीते थे। टेस्ट खेलने वाले देशों में यही तीन टीमें टॉप पर हैं। इसके अलावा रोमानिया ने भी 12 मैच जीते हैं। हालांकि, यह टीम टेस्ट नहीं खेलती।
10:33 PM, 24-Feb-2022

भारत की लगातार 10वीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीत 

भारत ने श्रीलंका को पहले टी-20 मैच में 62 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लखनऊ एकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए और इसके बाद मेहमान टीम को 137 रन के स्कोर पर रोक दिया। 
 
विज्ञापन
10:16 PM, 24-Feb-2022

असलंका का अर्धशतक 

चरिथ असलंका ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने श्रीलंका की तरफ से अकेले भारतीय गेंदबाजों का सामना किया।
10:13 PM, 24-Feb-2022

वेंकटेश ने खर्चे 21 रन 

शुरू के दो ओवर में दो सफलताएं हासिल करने वाले वेंकटेश अय्यर ने अपने तीसरे ओवर में 21 रन लुटा दिए। उनके इस ओवर में चमीरा ने एक छक्का और दो चौका लगाया। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 125/6, दुश्मांता चमीरा (18*), चरिथ असलंका (47*) 
10:05 PM, 24-Feb-2022

वेंकटेश को दूसरी सफलता 

वेंकटेश अय्यर को गेंदबाजी पर वापस लगाया गया था और उन्होंने आते ही श्रीलंका की एक अहम साझेदारी तोड़ दी। अय्यर ने चमिका करुणारत्ने को 21 रन के स्कोर पर किशन के हाथों स्टंपिंग कराया। 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 98/6, दुश्मांता चमीरा (1*), चरिथ असलंका (39*) 
09:59 PM, 24-Feb-2022

हुड्डा का महंगा ओवर 

दीपक हुड्डा अपने दूसरे ओवर में काफी महंगे रहे। उनके इस ओवर में करुणारत्ने ने छक्का तो असलंका चौका लगाया। दोनों ने कुल 14 रन बटोरे। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 90/5, चमिका करुणारत्ने (15*), चरिथ असलंका (38*)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 PM, 24-Feb-2022

चहल को पहला विकेट, श्रीलंका को पांचवां झटका 

युजवेंद्र चहल ने अपने तीसरे ओवर में विकेट निकाल किया है। उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका को भुवनेश्वर कुमार के हाथों तीन रन के स्कोर पर कैच कराया। 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 60/5, चमिका करुणारत्ने (0*), चरिथ असलंका (23*)
09:37 PM, 24-Feb-2022

जडेजा को पहली सफलता 

रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका को चौथा झटका देते अपना पहला विकेट ले लिया है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को ईशान किशन के हाथों स्टंपिंग कराया। 
09:33 PM, 24-Feb-2022

श्रीलंका को तीसरा झटका 

वेंकटेश अय्यर आए और पहले ही ओवर में विकेट निकाल लिया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर जनित लियानगे को 11 के स्कोर पर सैमसन के हाथों कैच कराया। 7 ओवर श्रीलंका का स्कोर: 36/3, चरिथ असलंका (12*), दिनेश चांडीमल (0*)
09:21 PM, 24-Feb-2022

पहला पावरप्ले भारत के नाम 

श्रीलंकाई पारी के पहले छह ओवर का खेल यानी की पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है। यह पूरी तरह से भारत के नाम रहा। भुवनेश्वर कुमार ने इसमें दो विकेट लिए जबकि श्रीलंका ने 29 रन बनाए। 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 29/2, जनित लियानगे (8*), चरिथ असलंका (8*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed