IND vs SA 5th T20 Highlights: बारिश की वजह से पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म
India vs South Africa (IND vs SA) 5th T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मुकाबला था। टी-20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज के पहले दो मैच और भारत ने आखिरी दो मैच जीते।
लाइव अपडेट
भारत-दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी-20 रद्द
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। बारिश ने आज के मैच में दो बार खलल डाला। पहले टॉस के बाद बारिश की वजह से 50 मिनट तक मैच रुका रहा। शाम सात बजे से मैच शुरू होने की जगह 7 बजकर 50 मिनट पर मैच की शुरुआत हुई। एक-एक ओवर दोनों पारियों से काटे गए और मैच 19 ओवर का होना था। हालांकि, भारतीय पारी के 3.3 ओवर के बाद ही दोबारा बारिश शुरू हुई और इसके बाद यह रुकी नहीं। जब दोबारा बारिश शुरू हुई तब टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट पर 28 रन था।🚨 Update 🚨
— BCCI (@BCCI) June 19, 2022
Play has heen officially called off.
The fifth & final @Paytm #INDvSA T20I has been abandoned due to rain. #TeamIndia pic.twitter.com/tQWmfaK3SV
पांचवें टी-20 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं था, ऐसे में अंपायर ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया। पांच मैचों की टी-20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। दक्षिण अफ्रीका ने 2010 के बाद से भारतीय सरजमीं पर सीमित ओवरों की सीरीज नहीं हारने के अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। ऋषभ पंत भी बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने से चूक गए।
अब भारतीय टी-20 टीम हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में आयरलैंड जाएगी। वहीं, रोहित शर्मा के नेतृत्व में टेस्ट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 26 और 28 जून को दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। वहीं, टेस्ट टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज भी खेलनी है।
IND vs SA Live: काफी देर से रुका है मैच
बारिश की वजह से दोबारा मैच को रुके पिछले एक घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। जब मैच रुका था, तब पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 3.3 ओवर में दो विकेट पर 28 रन था। पहले ही ये मैच 19 ओवर का हो चुका है। अब इतनी देर से बारिश होने की वजह से और ओवर्स घटाए जा सकते हैं।IND vs SA Live: बारिश की वजह से फिर रुका मैच
बारिश की वजह से एकबार फिर मैच को रोक दिया गया है। यह आज दूसरी बार है जब बारिश की वजह से मैच रुका है। इससे पहले टॉस के बाद करीब 50 मिनट कर मैच बाधित रहा था। सात बजे की जगह मैच की शुरुआत सात बजकर 50 मिनट पर हुई थी। इस वजह से दोनों पारियों से एक-एक ओवर काट लिए गए थे। यह मैच 19 ओवर का हो रहा है।अब ज्यादा बारिश होने पर और ओवर कम हो सकते हैं। फिलहाल 3.3 ओवर में भारत ने दो विकेट गंवाकर 28 रन बना लिए हैं। दोनों ओपनर्स ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ पवेलियन लौट चुके हैं। ईशान सात गेंदों में 15 रन और ऋतुराज 12 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
🚨 Rain stops play in Bengaluru.
— BCCI (@BCCI) June 19, 2022
We will be back with further updates. #TeamIndia | #INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/VESWqgLX8J
IND vs SA Live: भारत को दूसरा झटका
चौथे ओवर में 27 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। लुंगी एनगिडी ने मैच में अपना दूसरा विकेट लिया। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को ड्वेन प्रिटोरियस के हाथों कैच कराया। ऋतुराज 12 गेंदों पर 10 रन बना सके। इस टी-20 सीरीज में ऋतुराज का फॉर्म चिंता का विषय रहा है। एक मैच को छोड़कर बाकी सभी मैचों में वह फेल रहे हैं। पांच मैचों में ऋतुराज के नाम सिर्फ एक अर्धशतक है। फिलहाल श्रेयस अय्यर और कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।IND vs SA Live: टीम इंडिया को पहला झटका
दूसरे ओवर में 20 के स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा। लुंगी एनगिडी ने ईशान किशन को क्लीन बोल्ड किया। वह सात गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। इसमें दो छक्के शामिल हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं।IND vs SA Live: मैच शुरू, एक ओवर के बाद भारत 16/0
शाम सात बजकर 50 मिनट पर मैच की शुरुआत हुई। भारतीय ओपनर्स ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर हैं। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान केशव महाराज ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। एक ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 16 रन हैं। ईशान ने पहले ओवर में दो छक्के लगाए।IND vs SA Live: बारिश रुकी, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच
करीब 15 मिनट की भारी बारिश के बाद अब यह रुक चुकी है। सुपरसोपर्स अपने काम लगे हुए हैं। मैच की शुरुआत 7:50 मिनट पर होगी। यानी 50 मिनट की देरी से मुकाबला शुरू होगा। अंपायर्स ने दोनों टीमों के एक-एक ओवर घटा दिए हैं। यानी 19 ओवर का मैच होगा। पारी समाप्त होने पर टीमों को 10 मिनट का समय मिलेगा। टॉस के बाद ही बारिश शुरू हो गई थी। इसलिए अब तक एक भी गेंद नहीं फेंकी गई है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।🚨 Update from Bengaluru 🚨
— BCCI (@BCCI) June 19, 2022
The rain has STOPPED & the covers are coming OFF! 👏 👏
𝗧𝗵𝗲 𝗽𝗹𝗮𝘆 𝘀𝘁𝗮𝗿𝘁𝘀 𝗮𝘁 𝟬𝟳:𝟱𝟬 𝗣𝗠 𝗜𝗦𝗧.
𝗜𝘁 𝘄𝗶𝗹𝗹 𝗯𝗲 𝗮 𝟭𝟵 𝗢𝘃𝗲𝗿𝘀 𝗽𝗲𝗿 𝘀𝗶𝗱𝗲 𝗴𝗮𝗺𝗲.
Innings break duration: 10 Mins#TeamIndia | #INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/4O7OmHT5yw
Rain 🌧😞 #INDvsSA #Cricket pic.twitter.com/YPtXJYdveR
— Madhuri Rao (@madhuriadnal) June 19, 2022
IND vs SA Live: बारिश की वजह से मैच रुका
मैच शुरू होने से कुछ मिनट पहले तेज बारिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से शाम सात बजे से मुकाबला शुरू नहीं हो सका। बेंगलुरु में फिलहाल बहुत तेज बारिश हो रही है और पिच को कवर कर दिया गया है। वेदर.कॉम ने खेल के दौरान बारिश की 76% संभावना की भविष्यवाणी जताई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि इससे खेल के शुरुआत में बाधा आ सकती है और ऐसा हुआ भी है। दिन में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस (19 जून, रविवार) और रात में 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।कवर्स लेकर दौड़ते मैदान कर्मचारी
IND vs SA Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रसी वान डर डुसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, केशव महाराज (कप्तान), लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे।भारत: ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान।
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पांचवें टी-20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दक्षिण अफ्रीका के नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा चोटिल होने की वजह से ये मैच नहीं खेल रहे हैं। उन्हें पिछले मैच में कोहनी पर चोट लगी थी। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान महाराज ने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स, रीजा हेंड्रिक्स और कगिसो रबाडा की टीम में वापसी हुई है। वहीं, बावुमा, यानसेन और तबरेज शम्सी को बाहर किया गया है। भारतीय कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।🚨 Toss Update 🚨
— BCCI (@BCCI) June 19, 2022
South Africa have elected to bowl against #TeamIndia in the fifth & final T20I of the series.
Follow the match ▶️ https://t.co/uAE094Srh7 #INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/XjlFe4GMdo