फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 2nd T20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया, 2-0 की अजेय बढ़त बनाई, मिलर का शतक बेकार

Sun, 02 Oct 2022 11:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 11:22 PM IST
खास बातें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 16 रन से जीत लिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 238 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 221 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ भारत ने पहली बार अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 Live Score: India vs South Africa T20i Match at Guwahati Barsapara Stadium News in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:08 PM, 02-Oct-2022

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 61 रन और केएल राहुल ने 28 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी शानदार अंदाज में रन चेज किया। अर्शदीप सिंह ने अफ्रीकी पारी के दूसरे ओवर में ही दो विकेट ले लिए थे। तब लगा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर से चोक कर जाएगी, लेकिन इसके बाद डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी की। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 174 रन की नाबाद साझेदारी की। मिलर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना दूसरा शतक लगाया। वह 47 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, डिकॉक 48 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। 

भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर टी20 सीरीज अपने नाम की है। कप्तान रोहित शर्मा के नाम यह उपलब्धि जुड़ गई है। इससे पहले 2015 में द.अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया था। वहीं, 2019 में दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। वहीं, 2022 में पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। पांचवां मैच बारिश के कारण धुल गया था।
11:03 PM, 02-Oct-2022

IND vs SA T20 Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 के पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 200 रन के पार जा चुका है। क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी ओवर में 37 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:50 PM, 02-Oct-2022

IND vs SA T20 Live: दीपक के ओवर ने पलटा मैच

दीपक चाहर के एक ओवर ने मैच भारत के पक्ष में डाल दिया है। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ आठ रन दिए और भारत की पकड़ मजबूत हो गई। अब दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए अंतिम दो ओवरों में 63 रन की जरूरत है।
10:40 PM, 02-Oct-2022

IND vs SA T20 Live: डिकॉक का भी अर्धशतक पूरा

डेविड मिलर के बाद क्विंटन डिकॉक ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 39 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। ये दोनों दक्षिण अफ्रीका को मैच में बनाए हुए हैं, लेकिन अफ्रीकी टीम के लिए जीत हासिल करना बहुत मुश्किल होगा। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 156 रन हो चुका है।
10:35 PM, 02-Oct-2022

IND vs SA T20 Live: डिकॉक और मिलर के बीच शतकीय साझेदारी

क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका का स्कोर भी 150 रन के पार जा चुका है। दोनों बल्लेबाज अब लय पकड़ चुके हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। 
10:29 PM, 02-Oct-2022

IND vs SA T20 Live: डेविड मिलर का अर्धशतक पूरा

डेविड मिलर ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और तीन चौके लगाए हैं। 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 125 रन हो चुका है। मिलर और डिकॉक के बीच 78 रन की साझेदारी हो चुकी है, लेकिन अभी भी दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 PM, 02-Oct-2022

IND vs SA T20 Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 के पार

डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 100 रन के पार पहुंचा दिया है। दोनों मिलकर अपनी टीम को मैच में वापस लाए हैं, लेकिन 238 रन के लक्ष्य का पीछा करना इन दोनों के लिए भी आसान नहीं होगा। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 110 रन है।
10:06 PM, 02-Oct-2022

IND vs SA T20 Live: दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में 70 रन बनाए

दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में 70 रन बनाए हैं। अब मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो चुकी है। अफ्रीकी टीम को बाकी 10 ओवर में जीत के लिए 168 रन की जरूरत है। क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर क्रीज पर हैं, लेकिन इन दोनों के लिए भी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना बहुत मुश्किल होगा।
09:51 PM, 02-Oct-2022

IND vs SA T20 Live: दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

अक्षर पटेल ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड किया। मार्करम ने 19 गेंद में 33 रन बनाए। आठ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 55 रन है।
09:48 PM, 02-Oct-2022

IND vs SA T20 Live: दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में 45 रन बनाए

दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में दो विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। खराब शुरुआत के बाद एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला और टीम को धीरे-धीरे मैच में वापस ला रहे हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed