IND vs SA Test Highlights Day-1: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 37/1; दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे
{"_id":"69169a96d7a93676620aa1be","slug":"india-vs-south-africa-live-cricket-score-ind-vs-sa-2025-1st-test-match-at-eden-gardens-stadium-updates-2025-11-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Test Highlights Day-1: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 37\/1; दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 14 Nov 2025 04:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 14 Nov 2025 04:44 PM IST
खास बातें
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे कोलकाता टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। मेजबान टीम ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल भारत दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे है।
ये भी पढ़ें: IND vs SA Live Score: भारत ने छुआ 50 रनों का आंकड़ा, राहुल-वाशिंगटन के बीच पनप रही साझेदारी
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
04:33 PM, 14-Nov-2025
IND vs SA Live Day-1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे कोलकाता टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। मेजबान टीम ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल भारत दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे है। इससे पहले तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 159 रन बनाए।03:30 PM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: भारत को पहला झटका
18 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। मार्को यानसेन ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया। वह 12 रन बना सके। फिलहाल केएल राहुल का साथ देने तीसरे नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
विज्ञापन
03:08 PM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की पारी 159 रन पर सिमट गई थी।02:47 PM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समाप्त
जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर ढेर कर दी है। भारत के लिए बुमराह ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट झटके। भारत ने पहले दिन तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समाप्त कर दी। अब भारत पहली पारी में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा। भारत के लिए बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर ने 24, टॉनी डि जॉर्जी ने 24, रेयान रिक्लेटन ने 23, काइल वेरेने ने 16, सिमोन हार्मर ने 5, तेम्बा बावुमा ने 3 और कॉर्बिन बॉश ने 3 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
02:09 PM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: चायकाल
पहले दिन चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट गंवाकर 154 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल ने कॉर्बिन बॉश को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह तीन रन बना सके। उनके आउट होते ही अंपायर ने चायकाल की घोषणा की। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स 15 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके अलावा बुमराह ने तीन विकेट झटके हैं। वहीं, सिराज और कुलदीप को दो-दो विकेट मिले हैं।01:41 PM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: सिराज को दूसरी सफलता
147 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका लगा। सिराज ने पारी के 45वें ओवर में काइल वेरेन और मार्को यानसेन को आउट किया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर वेरेन को एल्बीडब्ल्यू आउट तिया। वह 16 रन बना सके। वेरेन ने स्टब्स के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद चौथी गेंद पर यानसेन को क्लीन बोल्ड किया। यानसेन खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और कॉर्बिन बॉश क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:37 PM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका
146 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लगा। सिराज ने काइल वेरेन को एल्बीडब्ल्यू आउट तिया। वह 16 रन बना सके। वेरेन ने स्टब्स के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं।12:41 PM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी
दक्षिण अफ्रीका को 120 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। बुमराह ने टोनी डी जॉर्जी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 24 रन बना सके। यह बुमराह की तीसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने मार्करम और रिकेल्टन को आउट किया था। वहीं, कुलदीप ने बावुमा और मुल्डर को आउट किया। फिलहाल काइल वेरेन और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।12:24 PM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका
दक्षिण अफ्रीका को 114 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने वियान मुल्डर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 24 रन बना सके। कुलदीप को मिली यह दूसरी सफलता थी। इससे पहले उन्होंने तेंबा बावुमा को पवेलियन भेजा था। फिलहाल टोनी डी जॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। इससे पहले बुमराह ने एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन को आउट किया था।12:17 PM, 14-Nov-2025