IND vs SA Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, स्पिनरों ने कराई वापसी; दक्षिण अफ्रीका को अबतक 63 रनों की बढ़त
{"_id":"6917ebc8dfeb1c6bc00d9a3f","slug":"india-vs-south-africa-live-cricket-score-ind-vs-sa-2025-1st-test-day-2-match-at-eden-gardens-stadium-update-2025-11-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, स्पिनरों ने कराई वापसी; दक्षिण अफ्रीका को अबतक 63 रनों की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 15 Nov 2025 04:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 15 Nov 2025 04:28 PM IST
खास बातें
IND vs SA 1st Test Day 2: रवींद्र जडेजा की अगुआई में भारतीय स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारत ने पहले टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति बना ली है। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट 93 रन पर गंवा दिए हैं और उसे अबतक 63 रनों की बढ़त मिली है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
04:28 PM, 15-Nov-2025
IND vs SA Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। रवींद्र जडेजा की अगुआई में स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से भारत इस मुकाबले में वापसी करने में सफल रहा है। भारत की पहली पारी 189 रन पर समाप्त हुई थी और उसने 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दक्षिण अफ्रीका ने दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में सात विकेट पर 93 रन बनाए हैं और उसकी बढ़त 63 रन की हो गई है। स्टंप्स के समय तेम्बा बावुमा 29 और कॉबिन बॉश एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।भारत को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज स्पिनरों के सामने संघर्ष करते नजर आए। जडेजा की अगुआई में भारतीय स्पिनरों ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया। जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को दो और अक्षर पटेल को एक सफलता मिली है। भारत के पास यह मैच जीतने का यह सुनहरा अवसर है। भारतीय टीम कोशिश होगी कि तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पारी जल्द से जल्द समाप्त करे।
04:22 PM, 15-Nov-2025
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका
दक्षिण अफ्रीका को मार्को यानसेन के रूप में सातवां झटका लगा है। यानसेन और बावुमा ने पारी संभालने की कोशिश की थी, लेकिन कुलदीप ने यानसेन को पवेलियन की राह दिखाई। यानसेन 13 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
04:04 PM, 15-Nov-2025
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 50 के पार
दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 50 रन के पार पहुंच गई है। भारत ने दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका को छह झटके दिए हैं और फिलहाल क्रीज पर कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ मार्को यानसेन मौजूद हैं।03:55 PM, 15-Nov-2025
IND vs SA Live Score: 75 पर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका
दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने काइल वेरिन को पवेलियन भेजा। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और भारत पर उनकी बढ़त 45 रन की है।03:38 PM, 15-Nov-2025
IND vs SA Live Score: पांचवां विकेट गिरा
दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका भी रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। इसी के साथ जडेजा ने इस पारी में चार विकेट हासिल कर लिए हैं। अब बावुमा का साथ देने काइल वेरिन आए हैं।03:10 PM, 15-Nov-2025
IND vs SA Live Score: जॉर्जी पवेलियन लौटे
जडेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया है। जडेजा ने डि जॉर्जी को जुरेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। जॉर्जी दो रन बनाकर आउट हुए। जडेजा का दूसरी पारी में यह तीसरा विकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:07 PM, 15-Nov-2025
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
रवींद्र जडेजा ने वियान मुल्डर को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है। मुल्डर 11 रन बनाकर आउट हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका अब तक आठ रनों की बढ़त हासिल कर चुका है।02:39 PM, 15-Nov-2025
IND vs SA Live Score: दूसरा विकेट गिरा
तीसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिर गया। रवींद्र जडेजा ने जुरेल के हाथों एडेन मार्करम को कैच कराया। वह 23 गेंदों में सिर्फ चार रन बना पाए अब वियान मुल्डर का साथ देने कप्तान तेम्बा बावुमा आए हैं।02:34 PM, 15-Nov-2025
IND vs SA Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू
तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। एडेन मार्करम और वियान मुल्डर क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी मं एक विकेट पर 19 रन बना लिए हैं।02:14 PM, 15-Nov-2025